प्रसूताओं को ABHA कार्ड होगा अनिवार्य, डॉक्टरों के हाथ में रहेगा पूरा रिकॉर्ड
Jageshwar prasad | Jun 29, 2026, 12:39 IST
गर्भवती महिलाओं का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, ABHA कार्ड अनिवार्य होगा
कोटा, बीकानेर और जोधपुर में प्रसूताओं की मौत के बाद राजस्थान सरकार हर गर्भवती महिला के लिए ABHA कार्ड अनिवार्य करने की तैयारी में है। 14 अंकों के इस डिजिटल हेल्थ नंबर से डॉक्टरों को तुरंत पूरी मेडिकल हिस्ट्री मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राज्य में प्रसूताओं की मौत के बाद ABHA कार्ड अनिवार्य करने की तैयारी।
- 14 अंकों की डिजिटल आईडी से गर्भवती का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा।
- आपात स्थिति में डॉक्टरों को तुरंत मिलेगी मरीज की हिस्ट्री।
- राजस्थान में 7.1 करोड़ ABHA अकाउंट, देश में दूसरा स्थान।
- मंत्री खींवसर बोले- डॉक्टरों के पास होगी पूरी केस स्टडी।
इससे गर्भावस्था से लेकर डिलीवरी तक का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टरों को मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री तुरंत मिल सकेगी। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान समय रहते होगी और इलाज बेहतर होगा।
मौतों के बाद जागी सरकार
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में काम हो रहा है।
क्या है ABHA कार्ड?
इसमें जांच रिपोर्ट, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, पुरानी बीमारी और ऑपरेशन की जानकारी शामिल होती है।
रेफरल में सबसे ज्यादा फायदा
ABHA कार्ड होने पर 14 अंकों का नंबर डालते ही पूरी हिस्ट्री सामने आ जाएगी। इससे आपात स्थिति में इलाज के फैसले जल्दी और सटीक लिए जा सकेंगे।
एक क्लिक पर क्या-क्या मिलेगा?
ABHA और EHR कैसे जुड़ते हैं?
इसमें डॉक्टर का पर्चा, लैब रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी और दवाओं का विवरण शामिल होता है। अगली बार किसी भी अस्पताल में ABHA नंबर बताने और अनुमति देने पर डॉक्टर पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।
कैसे बनवाएं ABHA कार्ड?
राजस्थान में अब तक 7.1 करोड़ ABHA अकाउंट
उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ अकाउंट के साथ सबसे आगे है। महाराष्ट्र में भी 7.1 करोड़, बिहार में 6.3 करोड़ और पश्चिम बंगाल में करीब 5.9 करोड़ अकाउंट बन चुके हैं।
मंत्री बोले - डॉक्टर के हाथ में होगी पूरी केस स्टडी
सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
सरकारी और निजी सभी अस्पतालों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना होगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देना होगा। मरीजों के डेटा की गोपनीयता और साइबर सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।
FAQ
- ABHA कार्ड क्या है और गर्भवती महिलाओं के लिए यह क्यों जरूरी है?
ABHA कार्ड एक 14 अंकों का डिजिटल हेल्थ आईडी नंबर है जिसमें मरीज का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह इसलिए जरूरी है क्योंकि रेफरल या आपात स्थिति में डॉक्टरों को तुरंत पूरी मेडिकल हिस्ट्री मिल सकती है। इससे समय पर सही इलाज हो सकता है और जान बचाई जा सकती है। - ABHA कार्ड कैसे बनवाएं?
ABHA कार्ड आधिकारिक वेबसाइट या एप पर जाकर बनाया जा सकता है। आधार या मोबाइल नंबर से पहचान सत्यापन के बाद 14 अंकों का यूनिक नंबर मिलता है। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह सुविधा मिलती है। - राजस्थान में अब तक कितने ABHA अकाउंट बने हैं?
राजस्थान में अब तक 7.1 करोड़ से अधिक ABHA अकाउंट बनाए जा चुके हैं जो राज्य की करीब 89.7 फीसदी आबादी के बराबर है। यह देश के बड़े राज्यों में बेहतर प्रदर्शन है। उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ अकाउंट के साथ देशभर में सबसे आगे है।
ये भी पढ़े:-
कोटा में 5 प्रसूताओं की मौत पर खुलासा, इंफेक्शन में भी लगा दिए टांके
बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में एक और प्रसूता की मौत, दो दिन में दूसरी गई है जान
दवाओं की क्वालिटी पर सरकार सख्त, जांच पास होने पर ही होगी सप्लाई
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
By Arun Tiwari
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
By Amresh Kushwaha
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari