एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Updated:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जयपुर में ACB ने प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक अनिल कुमार को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक संविदा कर्मचारी से PF और ESI लिंक करने के बदले रिश्वत मांगी थी।
News In Short
- जयपुर में प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- आरोपी ने संविदा कर्मचारी से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
- आरोपी ने UAN, PF और ESI लिंक करने के बदले में मांगी थी घूस।
- ACB ने मामले का सत्यापन करने के बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोचा।
- ACB के अधिकारियों के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है।
News In Detail
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के मुताबिक परिवादी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जयपुर-द्वितीय के तहत जारी टेंडर के माध्यम से चाकसू के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (गरुड़वासी) में संविदा पर नियुक्त किया गया था। इस प्लेसमेंट के बदले आरोपी अनिल कुमार परिवादी को पीएफ और ईएसआई की कटौती के बाद हर महीने 6300 रुपए का भुगतान करता था।
UAN नंबर लिंक करने को लेकर उठा विवाद
लेकिन इस काम को करने के बदले आरोपी अनिल कुमार ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और काम करने के एवज में 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी ने यह शिकायत एसीबी के पास रखी।
एसीबी ने ऐसे दबोचा आरोपी
इसी दौरान उसने सह-परिवादी से एडवांस के तौर पर 5,000 रुपए भी ले लिए। हालांकि बाद में आरोपी ने वह रकम लौटा दी और कहा कि वह पूरी रिश्वत राशि एक साथ ही लेगा।
एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और एसयू-प्रथम चौकी के एडिशनल एसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सह-परिवादी ने आरोपी अनिल कुमार को 40,000 रुपए की रिश्वत की रकम थमाई, वैसे ही मुस्तैद खड़ी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। जांच में यह भी साफ हो गया है कि आरोपी के पास परिवादी का काम वाकई लंबित था।
पूछताछ जारी
एसीबी का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में अब तक कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी उन सभी के लिए एक कड़ी चेतावनी है जो अपने पद का दुरुपयोग करके आम लोगों से रिश्वत लेते हैं।
ये भी पढ़ें:-
रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल छिड़कने पर PSO सस्पेंड, 25 दिन से धरने पर हैं भाटी
राजस्थान पुलिस में सुधार का नया खाका, 20 थानों से होगी शुरुआत
हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में लगे तीन PSO को हटाया, विवादित बयान के बाद उठाया कदम
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel