असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : कोर्ट ने किया एकल पीठ का आदेश रद्द, 7 दिसंबर से ही होगी भर्ती परीक्षा

Mukesh Sharma | Dec 05, 2025, 17:21 IST
Share
rajasthan high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने 7 दिसंबर से होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर रोक हटा दी है। अब परीक्षा नियत तिथि से होगी। आरपीएससी ने सिंगल बेंच के तीन दिसंबर के आदेश को चुनौती दी थी।

Jaipur. राजस्थान हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने 7 दिसंबर से होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने वाले सिंगल बेंच के तीन दिसंबर के आदेश को रद्द कर दिया है। इस आदेश के बाद अब भर्ती परीक्षा सात दिसंबर से ही होगी। आरपीएससी ने सिंगल बेंच के तीन दिसंबर के आदेश को चुनौती दी थी।

एसआई की नई भर्ती में फिर इंटरव्यू का प्रावधान, पीएम मोदी की घोषणा को आरपीएससी नहीं कर रहा लागू

यह कहा था सिंगल बेंच ने

सिंगल बेंच में याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि आरपीएससी ने 30 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर से आयोजित की है, लेकिन अब तक सिलेबस अपलोड नहीं किया है। जस्टिस अशोक जैन के निर्देश पर आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता तीन दिसंबर को कोर्ट में हाजिर हुए थे।

आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन संजय श्रोत्रिय की हाई कोर्ट में अपील, बोले-इंटरव्यू बोर्ड बनाने का काम डीजीपी का

8 अक्टूबर को अपलोड किया सिलेबस

कोर्ट ने समय पर सिलेबस अपलोड नहीं होना मानते हुए 7 दिसंबर से भर्ती परीक्षा शुरू करने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने आरपीएससी को सिलेबस अपलोड करने और इसके 30 दिन बाद भर्ती परीक्षा शुरू करने के आदेश दिए थे। आरपीएससी ने अपील में कहा कि सिंगल बेंच ने इस फैक्ट पर ध्यान नहीं दिया कि सिलेबस जारी तो 26 मार्च को ही किया था, लेकिन अपडेटेड सिलेबस 8 अक्टूबर को अपलोड किया है।

विरोधाभासी बातें कर रहे याचिकाकर्ता आरपीएससी के एडवोकेट एमएफ बेग ने कोर्ट को बताया कि 92,600 अभ्यर्थियों में से मात्र छह अभ्यर्थी ही सिलेबस अपलोड नहीं होने की शिकायत लेकर कोर्ट आए हैं। कोर्ट आने वाले अभ्यर्थी सिलेबस के विस्तृत होने और तैयारी के लिए समय नहीं मिलने की विरोधाभासी बातें कर रहे हैं।
साख बचाने को जूझ रहे आरपीएससी में तीन नए सदस्य नियुक्त, बाकी भी जल्द मिलने के आसार

हमारी सभी तैयारियां पूरी

आरपीएससी की दलील थी कि सिंगल बेंच ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी संख्या को ध्यान में रखे बिना ही 7 दिसंबर से शुरू होने वाली भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी। इससे हजारों अभ्यर्थियों को परेशानी होगी और पूरा शेड्यूल गड़बड़ा जाएगा।

'अकर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' हो आरपीएससी का ध्येय वाक्य, वह हर गलती का जिम्मेदार

7 से 20 दिसंबर तक होगी परीक्षा

आरपीएससी ने कहा कि हमारी परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं, सेंटर अलॉट हो चुके हैं। कर्मचारियों की सेंटर पर ड्यूटी लग चुकी हैं। ऐसे में यदि परीक्षा नहीं हुई तो समय और पैसे की भारी बर्बादी होगी। डिविजन बेंच से सिंगल बेंच का आदेश रद्द होने की सूचना के साथ ही आरपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए।



आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा और संगीता आर्य संकट में, सरकार के अगले कदम का इंतजार!

राज्य में 298 परीक्षा सेंटर

गौरतलब है कि 30 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों के लिए 7 से 20 दिसंबर तक भर्ती परीक्षा होगी। सभी ऐच्छिक विषयों की परीक्षा जयपुर में होगी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में ली जाएगी। आरपीएससी ने परीक्षा के लिए राज्य में कुल 298 परीक्षा सेंटर बनाए हैं।

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • आरपीएससी
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • परीक्षा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • डिवीजन बेंच
  • सिंगल बेंच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा