यूपी व हरियाणा के बाद भिवाड़ी में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Ashish Bhardwaj | Apr 13, 2026, 14:19 IST
Share
bhiwadi factry
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया है। इसमें पुलिस ने बल प्रयोग किया और कुछ युवाओं को हिरासत में लिया।

News In Short

  • भिवाड़ी के चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और कुछ युवाओं को हिरासत में लिया।
  • महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के जबरदस्ती बल प्रयोग की बात से इनकार किया।
  • वार्ता का दौर जारी है, और श्रमिकों के मुद्दे का समाधान जल्द निकाले जाने की उम्मीद है।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

उत्तर प्रदेश व हरियाणा के बाद राजस्थान के भिवाड़ी में सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड में श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों को हटाने के लिए बल प्रयोग के साथ डंडे भी बरसा दिए। और कुछ श्रमिकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि श्रमिकों से बात की जा रही है। समस्याओं का समाधान जल्द निकाला जाएगा।

क्यों हुआ प्रदर्शन

भिवाड़ी के सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड में कार्यरत श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुबह प्रदर्शन शुरू किया। श्रमिकों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग करते हुए सड़कों पर धरना दिया। कुछ श्रमिक सड़क पर आकर जाम लगाने लगे, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें समझाने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा जाम लगाए जाने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस ने कार्रवाई

पुलिस के बल प्रयोग के कारण घटनास्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वीडियो सामने आया इसमें पुलिस कर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाते हुए देखा गया। इसके साथ ही कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस होती दिखाई दी। महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और कुछ महिलाओं के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

बल प्रयोग से पुलिस का इनकार

पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार के जबरन बल प्रयोग की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि यह एक सामान्य कार्रवाई थी और वार्ताओं का दौर जारी है। श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल प्रबंधन से बातचीत कर रहा है और जल्द ही इस मुद्दे का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद भिवाड़ी के चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और श्रमिकों के बीच तनाव बना हुआ है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढे़:-

गिरफ्तार सुबोध अग्रवाल ने लिया सीनियर आईएएस सुधांश पंत का नाम, बोले-जिन मामलों की जांच हो रही, उनमें 33 मामले इनके

सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान

पंचायत-निकाय चुनाव नहीं, फिर भी तैयारी में फूंक दिए 30 करोड़, पैसों की बर्बादी पर उठे सवाल

कलेक्टर मैडम का बड़ा धमाका, मंत्री के बहनोई सीएमएचओ को हटवाया, नौकरशाही में मची खलबली

Tags:
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • वेतन बढ़ोतरी
  • भिवाड़ी
  • चौपांकी औद्योगिक क्षेत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा