कलेक्टर मैडम का बड़ा धमाका, मंत्री के बहनोई सीएमएचओ को हटवाया, नौकरशाही में मची खलबली
Jinesh Jain | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान का आदिवासी जिला प्रतापगढ़ फिर चर्चा में है। कलेक्टर की सिफारिश पर प्रदेश के रसूखदार मंत्री के बहनोई सीएमएचओ को प्रतापगढ़ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
News In Short
- प्रतापगढ़ की कलेक्टर की सिफारिश पर सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा को हटाया।
- डॉ. मीणा एपीओ, भजनलाल सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के हैं बहनोई।
- पिछली कलेक्टर अंजलि राजौरिया ने भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर की थी सिफारिश।
- उदयपुर सांसद से टकराने पर कलेक्टर अंजलि का कर दिया था ट्रांसफर।
- अंजलि की जगह अब शुभम चौधरी को बनाया गया प्रतापगढ़ कलेक्टर।
News In Detail
सीएमएचओ डॉ. मीणा को एपीओ कर जयपुर मुख्यालय तलब कर लिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत थीं। डॉ. मीणा को हटाने के लिए प्रतापगढ़ की पिछली कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने सिफारिश की थी।
सांसद से टकराने पर हटी आईएएस अंजलि राजोरिया
उन्होंने कहा था कि आरोप लगाया था कि आईएएस अधिकारी अंजलि व्यक्तिगत अहंकार के कारण डीएमएफ में सुझाए विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं दे रही है। हाल ही में 65 आईएएस अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर में आईएएस अंजलि को प्रतापगढ़ से हटा दिया गया। उनकी जगह कलेक्टर के रूप में आईएएस शुभम चौधरी ने अब कार्यभार संभाला।
शुभम चौधरी के समय हुआ धमाका
वैसे, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा को हटाने के लिए अंजलि राजोरिया ने ही सिफारिश कर दी थी। उनके पास डॉ. मीणा के खिलाफ गंभीर शिकायत आई थी। उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के रिश्तेदार होने के प्रभाव को दरकिनार कर फरवरी में ही डॉ. जीवराज मीणा को हटाने की चिकित्सा विभाग से सिफारिश कर दी थी।
विवादों का पुराना नाता और 'वसूली' के आरोप
यह मामला केवल कागजों तक सीमित नहीं रहा, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और पोस्ट इस कदर वायरल हुए कि विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए।
आम जनता और विभिन्न स्थानीय संगठनों ने सड़कों पर उतरकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शी जांच की मांग की थी। मामला हाई कोर्ट तक भी पहुंचा, जिससे प्रशासनिक स्तर पर भारी हलचल पैदा हुई।
एपीओ के बाद वापसी और फिर वही आरोप
इन अधिकारियों को भी हटाने की सिफारिश
महिला कलेक्टरों का बढ़ता रसूख
अंजलि राजोरिया: प्रतापगढ़ की पूर्व कलेक्टर, जिन्होंने स्थानीय सांसद के विरोध के बावजूद झुकना स्वीकार नहीं किया। हालांकि, उन्हें तबादले का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी।
शुभम चौधरी (प्रतापगढ़): सवाई माधोपुर से लेकर डूंगरपुर तक का अनुभव रखने वाली शुभम ने आते ही कड़ा संदेश दिया कि नियम सबके लिए बराबर हैं।
डॉ. मंजू : सरहदी जिले श्रीगंगानगर में भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला और करोड़ों की सरकारी जमीन बचाई। भले ही इसके लिए उन्हें राजनेताओं के कोप का भाजन बनना पड़ा।
ये भी पढे़:-
सास के निधन पर पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की जमानत अर्जी खारिज, SIT ने 12 घंटे तक दागे 125 सवाल
आखिर क्यों भजनलाल के किसान ज्ञान और वसुंधरा राजे के दर्द पर मचा घमासान, जानिए पूरा मामला
मेरे खिलाफ गहरी साजिश, बातों का निकाला गलत अर्थ, घमासान के बाद वसुंधरा राजे की सफाई
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma