मेरे खिलाफ गहरी साजिश, बातों का निकाला गलत अर्थ, घमासान के बाद वसुंधरा राजे की सफाई
Mukesh Sharma | Apr 11, 2026, 20:57 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने हालिया बयान को लेकर मचे घमासान के बाद शनिवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके भाषण के अंश को संदर्भ से काटकर गलत अर्थ निकाला गया है।
News In Short
- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने बयान को लेकर दी सफाई।
- वसुंधरा ने कहा, असल मुद्दा हाईवे का, बयान को गलत संदर्भ से जोड़ा।
- पूर्व सीएम ने कहा, षड़यंत्रकारी ना पहले सफल हुए और ना कभी होंग
- वसुंधरा राजे की यह सफाई मदन राठौड़ के बयान के बाद आई।
- मदन राठौड़ ने बीकानेर में कहा, जरूरी नहीं कि हर बार सीएम बना जाए।
News In Detail
उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ हितैषी लोग उनके पीछे लगे हैं, जो उनकी बातों का गलत रंग निकालकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। राजे का यह स्पष्टीकरण राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर मे ंदिए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर बार सीएम बना जाए।
यह था पूरा मामला
राजे ने शनिवार को अपनी सफाई में कहा कि वह धौलपुर में अपने घर की जमीन नेशनल हाईवे में जाने का हवाला दे रही थीं कि वह अपनी ही जमीन नहीं बचा सकीं तो दूसरों के लिए नियम कैसे बदलवा सकती हैं।
मुद्दा हाईवे का, रंग सियासी
राजे ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीणों को केवल नियम और प्रक्रिया समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि धौलपुर में मेरे घर के सामने से नेशनल हाईवे निकला है। जब मुंडिया यानी सीमांकन हो जाता है और काम शुरू हो जाता है, तो नियम सबके लिए समान होते हैं। मुझे खुद अपने घर की दीवार पीछे करनी पड़ी और मेरी जमीन भी गई। मैंने ग्रामीणों से यही कहा था कि जब मैं अपने घर की जमीन जाने से नहीं रोक सकी, तो नियम के विरुद्ध जाकर आपकी मदद कैसे कर पाऊंगी?
षडयंत्रकारी लोगों पर साधा निशाना
झालावाड़ में भषण नहीं संवाद होता है
ये भी पढे़:-
भजनलाल पर डोटासरा का वार, बोले- जिनके नाम एक बीघा खेती भी नहीं, वो किस आधार पर किसानों का उड़ा रहे मजाक
मोदी की गारंटी या चुनावी छलावा, गहलोत ने इंतजार शास्त्र के अंतिम चैप्टर से साधा निशाना
कटारिया के खिलाफ असंतोष बढ़ा, फिर लगे गंभीर आरोप, विधायकों के फंड से अपनों का कराया हवाई सफर
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava