आ गये बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड, 12 फरवरी से है परीक्षा, अब आपको करनी है तैयारी

Ashish Bhardwaj | Feb 03, 2026, 19:46 IST
Share
RSBC
Photograph: (the sootr)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए। कंट्रोल रूम 5 फरवरी से शुरू होगा। 12 फरवरी से परीक्षा होगी शुरू।

News In Short

  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
  • संबंधित स्कूल प्रधान और अग्रेषण अधिकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों को वितरित करेंगे।
  • अगर प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट है, तो उसे सही करके प्रमाणित किया जाएगा।
  • बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए 5 फरवरी से कंट्रोल रूम शुरू होगा, जो 11 मार्च तक कार्यरत रहेगा।
  • सत्रांक भरने की प्रक्रिया 3 फरवरी से 4 मार्च तक ऑनलाइन चलेगी, विलंब शुल्क 11 मार्च तक 50 रुपये और बाद में 100 रुपये होगा।

News In Detail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। संबंधित स्कूल और अग्रेषण अधिकारी इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर, उनकी हार्ड कॉपी निकालकर प्रमाणित करेंगे। इसके बाद इन्हें परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एडमिट कार्ड केवल संबंधित शाला प्रधान और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के अग्रेषण अधिकारी ही डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर फोटो मुद्रित नहीं है या फोटो अस्पष्ट है। तो शाला प्रधान और अग्रेषण अधिकारी को सही फोटो लगाकर प्रमाणित करना होगा। इसके बाद, इसे बोर्ड कार्यालय में सूचना भेजकर संशोधन करवाना होगा। परीक्षा समाप्ति के बाद फोटो संशोधन की प्रक्रिया पर विचार नहीं किया जाएगा।

कंट्रोल रूम की शुरुआत

बोर्ड परीक्षा 2026 के संचालन के लिए बोर्ड कार्यालय में 5 फरवरी से कंट्रोल रूम शुरू किया होगा। यह कंट्रोल रूम 11 मार्च तक कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम के लिए संपर्क नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर किया जा सकता है। परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क करना होगा और शिकायत का क्रमांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र

इस वर्ष, बोर्ड परीक्षा में कुल 19 लाख 86 हजार 422 छात्र भाग ले रहे हैं। इनमें से 10 लाख 68 हजार 610 छात्र दसवीं की परीक्षा देंगे, जबकि 9 लाख 17 हजार 812 छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 और प्रवेशिका के 7817 छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सत्रांक भरने की प्रक्रिया

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षा 2026 में सत्रांक 3 फरवरी से 4 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। संबंधित विद्यालयों को बोर्ड की वेबसाइट पर सत्रांक भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सत्रांक भरने की प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अगर निर्धारित अवधि तक सत्रांक नहीं भरे जाते या बाद में त्रुटि सुधार करने की आवश्यकता होती है, तो विलंब शुल्क लगाया जाएगा।

विलंब और संशोधन शुल्क

यदि सत्रांक नहीं भरे जाते या उसमें त्रुटि होती है, तो 11 मार्च तक विलंब शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र (सम्पूर्ण विषय) लिया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च तक संशोधन शुल्क दोगुना होकर 100 रुपये प्रति छात्र (सम्पूर्ण विषय) होगा। यह शुल्क ई-मित्र पर जमा करवाकर ऑनलाइन सत्रांक भरे जा सकते हैं।

परीक्षा केंद्र सामग्री की अपलोडिंग

बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए केंद्र सामग्री जैसे उपस्थिति पत्रक, बैठक व्यवस्था, नामांकों की नॉमिनल रोल, प्रश्न पत्र संख्यात्मक सारिणी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इन सामग्री को संबंधित शालाओं के प्रधान और केंद्राधीक्षकों द्वारा मुद्रित कर छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़े:-

एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड का दौर जारी, 3 दिन बदला रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे

केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर

केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती

Tags:
  • एडमिट कार्ड
  • प्रवेश पत्र
  • बोर्ड एग्जाम
  • परीक्षार्थी
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा