ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी, बीच हाईवे ट्रक ड्राइवर पर किया जानलेवा प्रहार, सस्पेंड

Ashish Bhardwaj | Mar 02, 2026, 14:51 IST
Share
trasport
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में ट्रक ड्राइवर से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उसने ट्रक ड्राइवर से न केवल बदसलूकी की, बल्कि सिर से हमला किया। ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।

News In Short

  • राजस्थान में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर का ट्रक ड्राइवर से पेशेवर अपराधी जैसे व्यवहार।
  • ट्रक ड्राइवर बीकानेर से ऊन भरकर यूपी की ओर जा रहा था।
  • ओवरलोड ट्रक के संदेह में ट्रासपोर्ट इंस्पेक्टर ने रतनगढ़ के पास रोका वाहन।
  • इंस्पेक्टर ने अपने सिर से ड्राइवर की आंख के ठीक ऊपर किया प्रहार।
    इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, साथ ही थाने में एफआईआर भी कराई दर्ज।

News In Detail

राजस्थान के चूरू जिले में नेशनल हाईवे-11 पर आरटीओ स्टाफ की गुंडागर्दी सामने आई है। एक ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर ने यूपी के एक ट्रक ड्राइवर से न केवल बदसलूकी की, बल्कि पेशेवर अपराधी जैसे अपने सिर से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। परिवहन विभाग ने ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर सुरेश विश्नोई को सस्पेंड कर दिया है।

​यह है पूरा मामला

यूपी का ट्रक ड्राइवर अहसान हसन बीकानेर से ऊन भरकर अपने राज्य की ओर जा रहा था। सुजानगढ़ डीटीओ कार्यालय में तैनात ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर सुरेश विश्नोई ने ओवरलोडिंग के संदेह में ट्रक का पीछा किया और रतनगढ़ में एचपी पेट्रोल पंप के पास उसे रुकवा लिया।

विवाद तब शुरू हुआ, जब इंस्पेक्टर ने चालक से लाइसेंस मांगा। अहसान ने कहा कि उसका लाइसेंस डिजिटल लॉकर में है। जैसे ही उसने अपना मोबाइल निकाला, इंस्पेक्टर विश्नोई ने उसे छीनने की कोशिश की। इसी नोकझोंक के बीच इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया। उसने अचानक अपने सिर से जोर का प्रहार ड्राइवर की आंख के ठीक ऊपर कर दिया।

​वीडियो में कैद हुई बर्बरता

​घटना के समय आसपास के लोग वहां जमा हो गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक सरकारी अधिकारी सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू है। प्रहार इतना तेज था कि ड्राइवर अहसान हसन की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह वहीं जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने जब अधिकारी के इस व्यवहार का विरोध किया, तो मामला और गरमा गया।

​कमिश्नर ने किया निरीक्षक को निलंबित

​वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान परिवहन विभाग की भारी किरकिरी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की है। परिवहन निरीक्षक सुरेश विश्नोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

​ड्राइवर ने दर्ज कराई एफआईआर

घायल ड्राइवर अहसान हसन ने रविवार देर रात रतनगढ़ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। रतनगढ़ थाना अधिकारी गौरव खिडिया ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी परिवहन निरीक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़:-

अजमेर में खामेनेई के लिए मातम, शिया समुदाय ने किया तीन दिन का शोक घोषित

होली से पहले गर्मी ने पकड़ ली रफ्तार, एमपी, सीजी और राजस्थान में सूरज की तपिश ने बढ़ाया पारा

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

राजस्थान में बढ़ा बाघों का कुनबा, मध्य प्रदेश से लाया गया एक और बाघ

Tags:
  • इंस्पेक्टर
  • ट्रांसपोर्ट
  • ड्राइवर
  • सस्पेंड
  • हाईवे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा