राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले दिन 967 उम्मीदवारों ने भरे 1,144 नामांकन पत्र

Jageshwar prasad | Updated:
Share
28 और 30 अगस्त को छुट्टी, नामांकन के लिए बचे केवल दो दिन।
28 और 30 अगस्त को छुट्टी, नामांकन के लिए बचे केवल दो दिन।

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रदेश भर में 967 उम्मीदवारों ने कुल 1,144 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। अभ्यर्थी 31 अगस्त दोपहर 3:00 बजे तक अपने पर्चे जमा करा सकते हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले ही दिन रिकॉर्ड 1,144 नामांकन दाखिल।
  • 967 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, 31 अगस्त दोपहर 3 बजे तक का समय।
  • 28 और 30 अगस्त को छुट्टी, नामांकन के लिए बचे केवल दो दिन।
  • एक उम्मीदवार अधिकतम 4 फॉर्म जमा करा सकता है।
  • पर्चा भरने के लिए स्टाम्प शपथ पत्र और प्रस्तावक समेत जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट जारी।
राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 का बिगुल बजने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। लोकसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों में पहले ही दिन कुल 967 अभ्यर्थियों ने 1,144 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

31 अगस्त तक का समय, छुट्टियों के कारण दिन सीमित

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष दाखिल कर सकते हैं।

हालांकि, 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहने के कारण अभ्यर्थियों के पास नामांकन दाखिल करने के लिए सीमित कार्य दिवस ही बचे हैं।

एक प्रत्याशी भर सकता है 4 पर्चे, जानिए फीस का गणित

निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, कोई भी एक अभ्यर्थी अधिकतम 4 नाम-निर्देशन (नामांकन) पत्र दाखिल कर सकता है।

नामांकन के साथ जमा की जाने वाली प्रतिभूति राशि (Security Deposit) सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए यह राशि 1,000 रुपये निर्धारित की गई है।

नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

उम्मीदवारों को अपना पर्चा दाखिल करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे:

  • पहचान व पात्रता: आधार कार्ड, संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाणित अंश और 4 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • हलफनामा (Affidavit): ₹50 के स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र (उपबंध-1), जिसमें चल-अचल संपत्ति, बैंक खाते, आपराधिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी।
  • जाति प्रमाण पत्र: आरक्षित वार्डों से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र।
  • प्रस्तावक व्यवस्था: मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के उम्मीदवार के लिए 1 प्रस्तावक तथा निर्दलीय प्रत्याशी के लिए उसी वार्ड के 5 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
  • पार्टी सिंबल (फार्म क और ख): मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को 31 अगस्त दोपहर 3:00 बजे तक पार्टी का आधिकारिक सिंबल फॉर्म जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा



Tags:
  • राजस्थान
  • निकाय चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • नामांकन
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद