राजस्थान में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग: सरकार ने मांगे आवेदन, जानिए पात्रता
Jageshwar prasad | Sept 08, 2026, 13:17 IST
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 8 सितंबर से करें आवेदन।
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए 8 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इस साल 30 हजार विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 8 सितंबर से करें आवेदन।
- इस साल 30 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री कोचिंग।
- 12 हजार सीटें सिर्फ जेईई-नीट कोचिंग के लिए तय।
- हॉस्टल-भोजन के लिए हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपए।
- आठ लाख आय सीमा वाले परिवार उठा सकते हैं लाभ।
इस साल सरकार ने कुल 30 हजार विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग देने की घोषणा की है। इसमें से 12 हजार सीटें सिर्फ जेईई (JEE – Joint Entrance Examination) और नीट (NEET – National Eligibility cum Entrance Test) की कोचिंग के लिए तय की गई हैं।
कब से कब तक होंगे आवेदन
इसके बाद CM Anuprati Coaching Scheme का चयन कर ड्रॉपडाउन में स्टूडेंट विकल्प पर जाकर आवेदन भरना होगा।
यह आवेदन प्रक्रिया योजना के नवीनतम संशोधित दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया क्रमांक 21178, दिनांक 15.11.2024 के प्रावधानों के अनुसार होगी।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 8 सितंबर से करें आवेदन
किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए। अगर अभ्यर्थी के माता-पिता राजस्थान सरकार में कार्यरत हैं, तो उनका पे मैट्रिक्स स्तर अधिकतम 11 तक होना जरूरी है। वहीं केंद्र सरकार में कार्यरत अभिभावकों के लिए यह सीमा पे मैट्रिक्स स्तर 6 तक रखी गई है। दोनों ही स्थितियों में कुल वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए तक होनी चाहिए।
किन्हें नहीं मिलेगा लाभ
इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने पहले किसी सत्र में इस योजना के तहत चयनित होकर कोचिंग संस्थान में प्रवेश ले लिया है, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते। यह जांच पोर्टल पर स्वतः हो जाएगी।
किन परीक्षाओं के लिए कितनी मिलेगी कोचिंग अवधि
सब इंस्पेक्टर स्तर की परीक्षाओं के लिए 6 महीने, रीट (REET) परीक्षा के लिए 4 महीने और RSSB (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) की पटवारी, कनिष्ठ सहायक जैसी परीक्षाओं के लिए भी 4 महीने की कोचिंग अवधि तय है। कांस्टेबल परीक्षा के लिए भी 4 महीने की कोचिंग मिलेगी, जिसके लिए कक्षा 10 में 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए सबसे लंबी 2 साल की कोचिंग अवधि तय की गई है। इसके लिए कक्षा 10 में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं CLAT (Common Law Admission Test) और इससे जुड़ी अन्य परीक्षाओं के लिए एक साल की कोचिंग मिलेगी, जिसके लिए कक्षा 10 में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में 8 सितंबर से करें आवेदन।
हॉस्टल और भोजन के लिए मिलेगी अतिरिक्त सहायता
इस राशि के लिए विद्यार्थी को कोचिंग संस्थान में किरायानामा या छात्रावास शुल्क की रसीद जमा करानी होगी। कोचिंग संस्थान इन दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर Hostel Allowance विकल्प में अपलोड करेगा।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
अगर अभ्यर्थी के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। अगर वे सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, तो पिछले साल की आयकर विवरणी या आय का घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। विशेष भत्ते की राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाएगी।
मेरिट और चयन प्रक्रिया कैसे होगी
चयन योग्यता सह वरीयता के आधार पर होगा। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित विद्यार्थी को उसी सत्र में आधार आधारित बायोमेट्रिक या OTP (One Time Password) के जरिए कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेना होगा। दो साल के कोर्स जैसे मेडिकल या इंजीनियरिंग में मेरिट सिर्फ एक बार ही जारी होगी।
FAQ
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 के लिए आवेदन कब से कब तक होंगे?
ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे। आवेदन SSO Portal के जरिए किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को पोर्टल पर CM Anuprati Coaching Icon से आवेदन करना होगा। - मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ किन विद्यार्थियों को मिलेगा?
यह योजना SC, ST, OBC, MBC, EWS और अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक होनी चाहिए। इस साल कुल 30 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। - मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में कोचिंग के अलावा और क्या आर्थिक सहायता मिलती है?
जो विद्यार्थी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाते हैं, उन्हें हर साल 40 हजार रुपए की हॉस्टल और भोजन सहायता मिलेगी। यह सुविधा चुनिंदा परीक्षाओं जैसे UPSC, RPSC RAS, इंजीनियरिंग-मेडिकल और CLAT की कोचिंग करने वालों के लिए है।
ये भी पढ़ें:-
SI भर्ती-2021 रि-एग्जाम में याचिकाकर्ताओं को मिलेगा मौका, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
SI भर्ती से इस नियम को हटाने की मांग हुई तेज, 15 राज्य पहले ही बदल चुके है नियम
SI भर्ती-2025 का रिजल्ट हुआ जारी, 1086 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari