अमित शाह के दौरे से पहले भजनलाल शर्मा की डिनर पॉलिटिक्स, छिपा हुआ है यह बड़ा राज
Nitin Kumar Bhal | Jul 17, 2025, 13:32 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के घर डिनर कार्यक्रम से जुड़ा राजनीतिक संदेश, अमित शाह की यात्रा और जातिगत राजनीति की समझ।
राजस्थान (Rajasthan) के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairawa) के सरकारी आवास पर बुधवार रात को हुई डिनर पार्टी चर्चा में है। यह इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि इस डिनर का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले हुआ है। इसे राजनीतिक गलियारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की डिनर पॉलिटिक्स (Dinner Politics) माना जा रहा है।
भाजपा और उसकी सरकार की तरफ से इस डिनर का उद्देश्य सत्ता और संगठन में समन्वय बताया जा रहा है लेकिन, अंदरखाने इस डिनर पॉलिटिक्स के कई मायने निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे वक्त, जब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर दौरे आ रहे हैं (Amit Shah Jaipur Visit), तब पूरी सरकार अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इस डिनर के जरिए सीएम भजनलाल ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई।
खबर भी पढ़ें ... मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह पर विराम लगाएंगे अमित शाह, दौरा 17 जुलाई को, जानें दौरे की डीटेल रिपोर्ट
सूत्रों का कहना है कि अमित शाह के दौरे से ठीक पहले हुए इस डिनर कार्यक्रम के पीछे सीएम भजनलाल शर्मा का मकसद सत्ता और संगठन के बड़े चेहरों को साधना और शाह के सामने एकजुटता दिखाना रहा है। पिछले कुछ दिनों से सरकार के कुछ मंत्री अपनी ढफली—अपना राग अलाप रहे थे। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा का सत्ता में अनुभवहीनता के कारण मंत्रियों पर लगाम कसना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अमित शाह के दौरे से पहले भजनलाल शर्मा ज्यादा से ज्यादा मंत्रियों को अपने साथ बिठा एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
खबर भी पढ़ें ... अमित शाह का जयपुर दौरा: सरकार और संगठन में हलचल तेज, इन तीन बिंदुओं पर मंथन!
डिनर कार्यक्रम डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के घर पर करने के पीछे भी मुख्यमंत्री की मंशा जातिगत राजनीति को मांजने की बताई जा रही है। जातिगत जनगणना और बिहार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा अति पिछड़े, दलित और ओबीसी में पैठ बनाने को व्याकुल है। राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा दलित समुदाय के बड़े चेहरे हैं। उनके घर डिनर कार्यक्रम कर दलित समुदाय को भी साधने की कोशिश की गई है।
खबर भी पढ़ें ... अमित शाह के राजस्थान दौरे से टल सकती है IPS ट्रांसफर लिस्ट? जानिए कब आ सकती है तबादला सूची
इस डिनर कार्यक्रम के पीछे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मकसद अमित शाह तक प्रदेश को लेकर सही रिपोर्ट पहुंचाना है। साथ ही यह भी दर्शाना है कि मोदी—शाह की पसंद सही मायने में राज्य का शासन चलाने योग्य है। इस डिनर कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। संगठन से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहे। अब अगर अमित शाह दोनों से राजस्थान को लेकर फीडबैक लेते हैं तो मामला पॉजिटिव ही रहने की उम्मीद है।
इस डिनर पॉलिटिक्स के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना राजनीतिक कद और सत्ता और संगठन में पकड़ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हटाओ ट्रेंड किया था। इसके जवाब में 'मुख्यमंत्री बरकरार रहें' भी ट्रेंड हुआ। लेकिन, भाजपा के समर्पित सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के बावजूद दोनों को ट्रेंड करने वालों की संख्या में खासा अंतर देखा गया। यह मुख्यमंत्री के कद में एक डेंट की तरह महसूस किया गया था।
खबर भी पढ़ें ... बुलेट ट्रेन राजस्थान में लाएगी खुशहाली, प्रदेश में सात स्टेशन प्रस्तावित
डिनर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जोराराम कुमावत, मदन दिलावर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, गजेन्द्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, किरोड़ी लाल मीणा, सुरेश रावत, ओटाराम देवासी, चीफ व्हिप जोगेश्वर गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, जयपुर से सांसद मंजू शर्मा मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर रात्रिभोज की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसे संगठन का स्नेह और सेवा का संकल्प बताया। उन्होंने लिखा, 'सिविल लाइन स्थित राजकीय आवास 384 पर आयोजित स्नेह भोज कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रीगण सादर पधारे। यह आत्मीय मिलन न केवल पारस्परिक सौहार्द का प्रतीक है, बल्कि एकजुट, समर्पित और दृढ़ संकल्पित नेतृत्व की मिसाल भी है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है।'
🔃🤝💬
CM Bhajanlal Sharma | cm bhajanlal sharma | Premchand Bairwa | Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ | Assembly Speaker Vasudev Devnani | Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani | Vasudev Devnani | Vasudev Devnani Assembly Speaker
भाजपा और उसकी सरकार की तरफ से इस डिनर का उद्देश्य सत्ता और संगठन में समन्वय बताया जा रहा है लेकिन, अंदरखाने इस डिनर पॉलिटिक्स के कई मायने निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे वक्त, जब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर दौरे आ रहे हैं (Amit Shah Jaipur Visit), तब पूरी सरकार अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इस डिनर के जरिए सीएम भजनलाल ने बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई।
खबर भी पढ़ें ... मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह पर विराम लगाएंगे अमित शाह, दौरा 17 जुलाई को, जानें दौरे की डीटेल रिपोर्ट
सभी को साधना मकसद
खबर भी पढ़ें ... अमित शाह का जयपुर दौरा: सरकार और संगठन में हलचल तेज, इन तीन बिंदुओं पर मंथन!
जातिगत राजनीति मांजने की कोशिश
खबर भी पढ़ें ... अमित शाह के राजस्थान दौरे से टल सकती है IPS ट्रांसफर लिस्ट? जानिए कब आ सकती है तबादला सूची
शाह तक पहुंचे सही रिपोर्ट
सत्ता और संगठन में पकड़
खबर भी पढ़ें ... बुलेट ट्रेन राजस्थान में लाएगी खुशहाली, प्रदेश में सात स्टेशन प्रस्तावित
डिनर में ये नेता हुए शामिल
'एकजुट, समर्पित और दृढ़ संकल्पित नेतृत्व की मिसाल'
“संगठन का स्नेह, सेवा का संकल्प”
सिविल लाइन स्थित राजकीय आवास 384 पर आयोजित “स्नेह भोज” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी, प्रदेश प्रभारी श्री @AgrawalRMD जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी,… pic.twitter.com/yGum6pd9HI
— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) July 16, 2025
pic.twitter.com/V4NfFUJQjJ
— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) July 16, 2025
FAQ
- 1. राजस्थान में डिनर पार्टी का आयोजन किस उद्देश्य से किया गया था?
यह डिनर पार्टी सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए थी। इसका उद्देश्य अमित शाह के दौरे से पहले राज्य की राजनीति में एकजुटता दिखाना था। - 2. डिनर कार्यक्रम में कौन-कौन से नेता शामिल थे?
इस डिनर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राधामोहन अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। - 3. डिनर पॉलिटिक्स का क्या मतलब है?
डिनर पॉलिटिक्स का मतलब है राजनीतिक रणनीति के तहत महत्वपूर्ण नेताओं को एकत्रित करना और एकजुटता का संदेश देना, जैसे कि इस डिनर पार्टी के आयोजन से किया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
🔃🤝💬
CM Bhajanlal Sharma | cm bhajanlal sharma | Premchand Bairwa | Rajasthan Deputy CM Premchand Bairwa | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ | Assembly Speaker Vasudev Devnani | Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani | Vasudev Devnani | Vasudev Devnani Assembly Speaker
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari