सीएम फेलोशिप प्रोग्राम : राजस्थान सरकार की पहल, युवा फेलो को मिलेंगे 65 हजार रुपए महीने
Amit Baijnath Garg | Oct 21, 2025, 15:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने सीएम फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें युवाओं के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीएमओ सहित 11 विभागों में युवा फेलो को काम करने का मौका मिलेगा।
Jaipur. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा अब बिना भर्ती परीक्षा दिए सरकारी विभागों में काम कर सकेंगे। राजस्थान सरकार ने सीएम फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम में युवाओं के चयन के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ सहित 11 विभागों में युवा फेलो को काम करने का मौका मिलेगा। 10 अक्टूबर तक आवेदन मांगे जा चुके हैं। अब आवेदन करने वाले युवाओं को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर
प्रोग्राम में चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 60 हजार रुपए का स्टाइपेंड और 5000 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। पहले यंग प्रोफेशनल्स स्कीम चलती थी, जिसमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को सरकारी विभागों में इंटर्नशिप के तहत काम करने का मौका मिलता था। अब सरकार ने इस बजट से सीएम फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है।
प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस
RAJASTHAN Top News : राजस्थान की बड़ी खबरें
इस प्रोग्राम को आर्थिक और सांख्यिकी विभाग चलाएगा। इसके लिए प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी फेलो के चयन के पैरामीटर तय करेगी। कमेटी में आयोजना विभाग के प्रमुख सचिव अध्यक्ष, जबकि सीएमओ के संयुक्त सचिव, वित्त विभाग के सचिव, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के निदेशक और सीएम फैलोशिप प्रोग्राम के जॉइंट डायरेक्टर इसके मेंबर सेक्रेटरी होंगे।
दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों का ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा। दोनों के 100-100 नंबर होंगे। आयोजना या सांख्यिकी विभाग के निदेशक या संयुक्त सचिव इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। बोर्ड में सीएमओ के संयुक्त सचिव, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के संयुक्त सचिव रहेंगे। ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद दोगुना उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट निकलेगी। प्रोग्राम में चयनित होने वाले फेलो एक वीक का ओरिएंटेशन करेंगे।
राजस्थान मौसम अपडेट : दीपावली निकलने के साथ सर्दी बढ़ने के संकेत, गिरेगा तापमान, जाड़ा पकड़ेगा जोर
60 हजार स्टाइपेंड, 5000 भत्ता
प्रतिशोध..! TheSootr ने दीया कुमारी की खबरें दिखाईं तो ले गई राजस्थान पुलिस
11 विभागों में तैनाती प्रोग्राम के तहत चयनित होने वाले फेलो को सीएमओ सहित 11 विभागों में तैनात किया जाएगा। विभागों के एसीएस और प्रमुख सचिवों को इनका मेंटर बनाया जाएगा, मेंटर इनके रोज के काम पर निगरानी के लिए विभाग के संयुक्त सचिव को नोडल अफसर बनाएंगे। फेलो को सीएमओ के निर्देश पर काम आवंटित किए जाएंगे।
आर्थिक और सांख्यिकी विभाग चलाएगा
दीपावली पर प्रदेश को क्रिकेट का तोहफा, रणजी मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया
ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari