Rajasthan Top News: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा

Jageshwar prasad | Oct 09, 2026, 20:30 IST
Share
राजस्थान में 9 अक्टूबर की बड़ी खबरें
राजस्थान में 9 अक्टूबर की बड़ी खबरें

दिल्ली में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। राजस्थान कांग्रेस में पाली नगर निगम चुनाव की हार के बाद मौजूदा संकट गहरा गया है। जयपुर के मुहाना थाने में नाबालिग ऋतुराज की हिरासत में हुई मौत ने सभी को चौंका दिया है।

पाली निकाय चुनाव की कलह: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा

राजस्थान कांग्रेस में पाली नगर निगम चुनाव की हार के बाद मौजूदा संकट गहरा गया है। कांग्रेस ने 65 में से 29 वार्डों में सफलता प्राप्त की, लेकिन मेयर का चुनाव हार गई। पार्टी के बागी पार्षदों ने गलत टिकट वितरण का आरोप लगाते हुए नेतृत्व पर तीखा हमला किया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। कोटा रेलवे ने 8 ट्रेनें रद्द की हैं और 2 का शेड्यूल बदला है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 23 रेलसेवाएं रद्द की हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार | 22 Lakh Cyber Fraud in Jaipur: Trapped as a Foreign Woman, Accused Arrested from Gurugram
जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार
09 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में विदेशी महिला बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करने और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस के सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (R4C) ने मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी वसीम हुसैन को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस रामभरोसे, चापलूसी मेरे खून में नहीं...पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए सवाल, नेतृत्व पर साधा निशाना

राजस्थान कांग्रेस के नोटिस के बीच पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh) ने नई पोस्ट में प्रदेश नेतृत्व पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस रामभरोसे चल रही और पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं बचा और ना ही युवाओं को कोई रास्ता दिखाने वाला बचा है। नेम सिंह फौजदार की कांग्रेस में एंट्री के बीच विश्वेंद्र सिंह ने अपना राजनीतिक भविष्य जनता पर छोड़ दिया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम

जोधपुर के मंडोर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में SI पद के लिए फिजिकल टेस्ट दे रहे 50 साल के ASI दुर्गाराम की मौत हो गई। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में CJP नेता दीपक बालियान को हिरासत में लिया गया, परिवार ने मारपीट का लगाया आरोप | CJP leader Deepak Baliyan detained in Rajasthan before Delhi protest, family alleges assault
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप
09 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
अलवर के कठूमर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता दीपक बालियान को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। परिवार का आरोप है कि पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटा और छोटे भाई से भी मारपीट की। लाइव वीडियो में पार्टी नेता आशुतोष रांका ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी।

बीकानेर के आडूरी गांव में सरपंच प्रत्याशी का अनोखा घोषणा पत्र, 2 साल में वादे पूरे नहीं तो दूंगा इस्तीफा

बीकानेर के आडूरी गांव में सरपंच पद के प्रत्याशी शिवलाल मेघवाल ने 500 रुपए के स्टांप पर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, सड़क और पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। प्रत्याशी ने दावा किया है कि अगर 2 साल में वादे पूरे नहीं हुए तो वे पद से इस्तीफा दे देंगे।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर पुलिस की हिरासत में मरा ऋतुराज नाबालिग निकला, जन्म प्रमाण पत्र में 2009 की जन्मतिथि दर्ज

जयपुर के मुहाना थाने में ऋतुराज की हिरासत में हुई मौत ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के उसे गिरफ्तार किया और पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि ऋतुराज वास्तव में नाबालिग था, जबकि पुलिस ने उसे वयस्क मानकर व्यवहार किया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जेडीसी और जोन उपायुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: पुलिस कमिश्नर को 12 अक्टूबर को पेश करने के निर्देश

जिला उपभोक्ता आयोग-2 ने जेडीसी और जोन उपायुक्त-9 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। आयोग ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि दोनों अधिकारियों को 12 अक्टूबर को पेश किया जाए। यह आदेश कृष्णा के अवमानना प्रार्थना पत्र पर सुनवाई में दिया गया।मामला जेडीए की निलय कुंज आवास योजना में लॉटरी से मिले भूखंड के कब्जे का है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में अपराध घटने का दावा, लेकिन पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी

राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने अपराध घटने का दावा किया है, लेकिन उसके ही आंकड़ों में बीएनएस और विशेष कानूनों के तहत दर्ज मामलों का संयुक्त आंकड़ा पिछले साल से 2,529 ज्यादा है। वहीं, घरेलू प्रताड़ना और पारिवारिक विवादों के मामले 9,979 से बढ़कर 10,562 हो गए हैं। पुलिस इस बढ़ोतरी को महिलाओं के बढ़ते विश्वास से जोड़ रही है। सवाल है कि क्या अपराध घटने का दावा पूरी तस्वीर दिखाता है?...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • CJP
  • पाली नगर निगम पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह
  • Vishvendra Singh
  • ASI दुर्गाराम
  • सरपंच पद के प्रत्याशी शिवलाल मेघवाल
  • राजस्थान पुलिस
  • Rajasthan Police
गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई
यशवंत क्लब में द सूत्र के खुलासे के बाद विवाद, चेयरमैन-सचिव ने कमेटी सदस्यों को लिखा, आप बाधा डाल रहे

By Sanjay Gupta

यशवंत क्लब में द सूत्र के खुलासे के बाद विवाद, चेयरमैन-सचिव ने कमेटी सदस्यों को लिखा, आप बाधा डाल रहे
CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश

By Neel Tiwari

CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश
सरपंच आरक्षण की नई लॉटरी निकालने के आदेश पर डीबी ने लगाई रोक,राज्य सरकार ने दी एसबी के आदेश को चुनौती

By Mukesh Sharma

सरपंच आरक्षण की नई लॉटरी निकालने के आदेश पर डीबी ने लगाई रोक,राज्य सरकार ने दी एसबी के आदेश को चुनौती
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

By Sandeep Kumar

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला
पेपर लीक के आरोपी पूर्व RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा को जमानत नहीं, पुलिस की निगरानी में बेटे की शादी में जाएंगे

By Mukesh Sharma

पेपर लीक के आरोपी पूर्व RPSC मेंबर बाबूलाल कटारा को जमानत नहीं, पुलिस की निगरानी में बेटे की शादी में जाएंगे
जनता में सिविक सेंस डेवलप करेगी सरकार, नगरीय प्रशासन बना रहा हाईटेक वॉररुम, मनचलों, अवैध निर्माण और आपदा पर नजर

By VINAY VERMA

जनता में सिविक सेंस डेवलप करेगी सरकार, नगरीय प्रशासन बना रहा हाईटेक वॉररुम, मनचलों, अवैध निर्माण और आपदा पर नजर