बाबू से 1 किलो सोना और 75 लाख नकद मिले, करोड़ों की प्रॉपर्टी का हुआ खुलासा
Ashish Bhardwaj | Feb 13, 2026, 15:11 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एसीबी ने फलोदी जिले के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार पर छापेमारी की है। इसमें 75 लाख रुपए नकद, 1 किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद और करोड़ों की सम्पति मिली हैं।
News In Short
- एसीबी ने राजस्थान में बाबू शुभकरण परिहार के ठिकानों पर छापेमारी की।
- शुभकरण परिहार ने अपनी वैध आय से 938% अधिक संपत्ति अर्जित की।
- बीकानेर से 75 लाख रुपये नकद, 1 किलो सोना और 2 किलो चांदी बरामद।
- आरोपी के पास 4 आलीशान बंगले और 17 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली।
- एसीबी ने बैंक लॉकर और दस्तावेजों की जांच शुरू की, और बड़े खुलासे की उम्मीद।
News In Detail
938 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा
सर्च ऑपरेशन में मिले चौंकाने वाले खुलासे
1नकद राशि: बीकानेर स्थित शुभकरण परिहार के आवास से लगभग 75 लाख रुपये नगद बरामद हुए।
सोना और चांदी: आरोपी के पास से 1 किलो से अधिक सोना और लगभग 2 किलो चांदी मिली।
आलीशान बंगले: बीकानेर शहर में 3 और पुनरासर गांव में 1, कुल 4 आलीशान मकानों का मालिक यह कनिष्ठ सहायक निकला।
कृषि भूमि: आरोपी के नाम पर करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि भी मिली।
एसीबी की तलाशी जारी है। इसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
एसीबी रेंज बीकानेर के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों ने एक साथ यह छापेमारी की। फिलहाल बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी और गंगाशहर स्थित ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा
ये भी पढे़:-
बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना
बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा
राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava