राजस्थान में DAP संकट पर रामपाल जाट का आरोप, 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, किसानों को 500 रुपए में मिल रहा यूरिया

Raghvendra Singh Rathore | Oct 13, 2026, 18:55 IST
Share
रामपाल जाट का 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, सरकार ने गिनाया स्टॉक
रामपाल जाट का 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, सरकार ने गिनाया स्टॉक

राजस्थान में रबी की बुवाई के बीच DAP और यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हैं। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने प्रदेश में करीब 58 हजार मीट्रिक टन DAP की कमी का दावा किया है। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि किसानों को 267 रुपए का यूरिया 500 रुपए तक में मिल रहा है।

राजस्थान में रबी की बुवाई के बीच DAP और यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ रही है। सरकार प्रदेश में पर्याप्त खाद होने का दावा कर रही है, लेकिन कई जिलों से किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने और तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने The Sootr से बातचीत में सरकार की खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने करीब 58 हजार मीट्रिक टन DAP की कमी का दावा करते हुए कहा कि समय पर खाद नहीं मिली तो रबी की फसलों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

सरसों की बुवाई पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका

रामपाल जाट ने बताया कि इस समय DAP की सबसे ज्यादा जरूरत सरसों की बुवाई के लिए है। कोटा, बूंदी, अलवर, भरतपुर, टोंक और जयपुर सहित कई सरसों उत्पादक क्षेत्रों से खाद नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं।
उनके मुताबिक, चना और गेहूं की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं। किसानों को बुवाई के समय खाद की जरूरत होती है। ऐसे में खाद मिलने में देरी होने से बुवाई प्रभावित हो सकती है।

58 हजार मीट्रिक टन DAP की कमी का दावा

रामपाल जाट ने कहा कि प्रदेश में DAP की उपलब्धता किसानों की जरूरत के मुकाबले कम है। उन्होंने करीब 58 हजार मीट्रिक टन खाद की कमी का दावा किया।उनका आरोप है कि सरकार खाद के स्टॉक की बात तो कर रही है, लेकिन किसानों तक खाद के वास्तविक वितरण की स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार जिलावार आवंटन, वितरण और उपलब्ध स्टॉक का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे।

267 रुपए की यूरिया बोरी 500 रुपए में मिलने का आरोप

रामपाल जाट ने यूरिया की बिक्री को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले करीब 267 रुपए में मिलने वाली यूरिया की बोरी अब कई जगह 500 रुपए से कम में नहीं मिल रही है। खाद की कमी के बीच DAP की 1,350 रुपए वाली बोरी 2,000 से 2,200 रुपए तक बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

उनका आरोप है कि निजी डीलरों के माध्यम से खाद की बिक्री बढ़ने के बाद किसानों की परेशानी बढ़ी है। खाद की कमी के बीच किसानों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में भी किसानों को खाद के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसानों को खाद मिल रही है, जबकि दूसरे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे बुवाई के समय किसानों की परेशानी बढ़ रही है।

सहकारी समितियों की व्यवस्था कमजोर होने से बढ़ी परेशानी

रामपाल जाट ने खाद वितरण की पुरानी व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जाती थी। समितियां किसानों की जरूरत को देखते हुए पहले से खाद मंगवा लेती थीं।

उनका कहना है कि निजी डीलरों पर निर्भरता बढ़ने के बाद किसानों को खाद मिलने में ज्यादा दिक्कत हो रही है। उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से समय रहते खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई।

खाद के साथ जबरन नैनो यूरिया देने की शिकायतें

रामपाल जाट के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसानों को खाद के साथ नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर किए जाने की शिकायतें भी आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल की जरूरत के अनुसार खाद खरीदना चाहते हैं, लेकिन कई जगह उन्हें अतिरिक्त उत्पाद लेने के लिए कहा जा रहा है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

सरकार के स्टॉक के दावे और किसानों की परेशानी में अंतर

राज्य सरकार ने प्रदेश में DAP का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है। दूसरी ओर किसान संगठनों का कहना है कि कई इलाकों में किसानों को जरूरत के समय खाद नहीं मिल रही है।

रामपाल जाट ने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास खाद उपलब्ध है तो किसानों को इसके लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल स्टॉक के आंकड़े बताने के बजाय यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि किस जिले में कितनी खाद पहुंची और कितनी किसानों को वितरित हुई।

किसान महापंचायत ने सरकार से खाद वितरण व्यवस्था सुधारने, कालाबाजारी की शिकायतों पर कार्रवाई करने और रबी की बुवाई के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

सरकारी रिकॉर्ड में एक लाख टन DAP, फिर किसानों को क्यों नहीं मिल रही खाद?

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के अनुसार 12 अक्टूबर को प्रदेश में 1,05,584 मीट्रिक टन DAP और 3,63,969 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध था। सरकार का दावा है कि यह DAP करीब 18 दिन और यूरिया करीब 35 दिन की जरूरत पूरी कर सकता है। इसके अलावा 14 अक्टूबर तक करीब 35 हजार मीट्रिक टन DAP और पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं, रामपाल जाट की ओर से उठाए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर तक प्रदेश में DAP की जरूरत 2 लाख 400 मीट्रिक टन थी, जबकि उपलब्धता करीब 1 लाख 41 हजार मीट्रिक टन थी। इस हिसाब से उस तारीख को करीब 58,600 मीट्रिक टन का अंतर था। हालांकि, यह 1 अक्टूबर की जरूरत और उपलब्धता का अंतर है, इसे 13 अक्टूबर का मौजूदा स्टॉक नहीं माना जा सकता।

उदयपुर में 100 बीघा में 300 करोड़ की गांजा खेती का भंडाफोड़, NCB और पुलिस की बड़ी कार्रवाई | Udaipur: 300 Crore worth of Ganja Cultivation on 100 Bigha Busted, Big Action by NCB and Police
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
13 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान के उदयपुर जिले के मांडवा इलाके में पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में करीब 100 बीघा जमीन पर गांजे की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, फसल की अनुमानित कीमत 300 करोड़ रुपए से अधिक है। कार्रवाई के दौरान खेत मालिक मौके से फरार हो गए।

FFS ऐप से खाद लेने के लिए लंबी दूरी तय करने की शिकायत

रामपाल जाट ने खाद वितरण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे FFS ऐप पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि किसानों को निर्धारित केंद्रों तक पहुंचने के लिए 20 से 50 किलोमीटर और कुछ मामलों में 100 किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं होती।

उन्होंने ऑफलाइन बुकिंग, SMS और टोल-फ्री नंबर के जरिए पंजीकरण की सुविधा देने की मांग की है। साथ ही ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद वितरण बढ़ाने की बात कही है।

गहलोत का तीसरी बार सीएम बनना कम है क्या? चौथी बार के नारे पर जताई आपत्ति, पंचायत चुनाव से पहले एकजुटता पर जोर | Is it not enough to be CM thrice? Gehlot objects to slogans for fourth term, emphasizes unity before Panchayat elections
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
13 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बीकानेर में फिर अपने समर्थन में लग रहे चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के नारों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि तीन बार सीएम बनना कम है क्या, पहले कांग्रेस की सरकार बनाओ। पंचायत चुनाव से पहले गहलोत ने पार्टी की एकजुटता पर भी जोर दिया और किसानों की समस्याओं को लेकर भजनलाल सरकार को घेरा।

11,770 खाद दुकानों की जांच, 25 FIR

सरकार के अनुसार वर्ष 2026-27 में अब तक 11,770 खाद विक्रेताओं की जांच की गई है। अनियमितताओं पर 1,238 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 64 डीलरों की बिक्री रोकी गई है, जबकि 128 फर्मों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 25 FIR दर्ज हुई हैं और 11 गिरफ्तारियां की गई हैं।

कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों को नैनो DAP या नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। किसान अपनी जरूरत के अनुसार इन उत्पादों की खरीद कर सकते हैं।

राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन, आचार संहिता के कारण वर्तमान पदों पर ही करेंगे काम | 16 RAS Officers Promoted to IAS in Rajasthan, Will Continue Work at Current Posts Due to Code of Conduct
राजस्थान को मिले 16 नए IAS अफसर: सीएम की संयुक्त सचिव का भी प्रमोशन; फिलहाल मौजूदा पदों पर करेंगे काम
13 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में 16 आरएएस अफसरों को आईएएस का प्रमोशन मिला है, जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। यह प्रमोशन 1998 और 1999 बैच के अधिकारियों को दिया गया है। राज्य सरकार ने 18 अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे थे और इनमें से 16 को मंजूरी दी गई। आचार संहिता के कारण नए पद पर नियुक्ति तुरंत शुरू नहीं होगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश, जिलावार वितरण की समीक्षा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जिला प्रशासन को खाद की उपलब्धता और वितरण की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए।

राजस्थान में खाद की किल्लत पर गहलोत-किरोड़ी आमने-सामने: किसानों को महंगा DAP, कालाबाजारी पर कार्रवाई | Gehlot-Kirodi face-off over fertilizer shortage in Rajasthan: Farmers face expensive DAP, action on black marketing
गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई
09 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में किसानों को 1350 रुपए का डीएपी खाद का कट्टा 2100 से 2200 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खाद की कमी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 दिन का डीएपी स्टॉक मौजूद है। गहलोत ने पुलिस हिरासत में मौतों पर भी सवाल उठाए।

Tags:
  • ffs
  • DAP
  • यूरिया खाद
  • रामपाल जाट
  • नैनो यूरिया
  • राजस्थान
  • कोटा
  • बूंदी
  • अलवर
  • किसान महापंचायत
आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी,हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना,ब्याज समेत लौटानी होगी रकम

By Mukesh Sharma

आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी,हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना,ब्याज समेत लौटानी होगी रकम
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : चुनाव याचिका में नई मांग खारिज, अब 3 नवंबर को होगी सुनवाई

By Umeshwari Baghel

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : चुनाव याचिका में नई मांग खारिज, अब 3 नवंबर को होगी सुनवाई
पुराने शिक्षाकर्मियों की टीईटी छूट पर हाईकोर्ट का निर्देश, 60 दिन में फैसला लेगी सरकार; प्रमोशन पर टिकी नजरें

By Neel Tiwari

पुराने शिक्षाकर्मियों की टीईटी छूट पर हाईकोर्ट का निर्देश, 60 दिन में फैसला लेगी सरकार; प्रमोशन पर टिकी नजरें
राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़? जांच में फेल 131 बैच की दवाएं इस्तेमाल, रोकने वाली व्यवस्था पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में मरीजों की सेहत से खिलवाड़? जांच में फेल 131 बैच की दवाएं इस्तेमाल, रोकने वाली व्यवस्था पर सवाल
भर्ती की उम्र पर बड़ा फैसला, 7 समूहों के भर्ती नियम बदले, कहीं 18 तो कहीं 21 साल में मिलेगा आवेदन का मौका, GAD का आदेश लागू

By VINAY VERMA

भर्ती की उम्र पर बड़ा फैसला, 7 समूहों के भर्ती नियम बदले, कहीं 18 तो कहीं 21 साल में मिलेगा आवेदन का मौका, GAD का आदेश लागू
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Anshika Singh Chauhan

MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा