दूल्हा रहेगा क्लीन शेव, अफीम-शराब परोसी तो शादी से भूखे लौटेंगे मेहमान
Ashish Bhardwaj | May 18, 2026, 19:05 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में देवडूंगरी पर हुई गुर्जर महापंचायत में समाज को दिशा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। फैसले के अनुसार शादी के समय दूल्हा क्लीन शेव रहेगा। दावत में अफीम-शराब परोसने पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, मृत्युभोज को लेकर भी सीलिंग की गई है।
News In Short
- गुर्जर महापंचायत में समाज को दिशा देने के लिए कई अहम फैसले।
- विवाह के दौरान दूल्हा बनेगा क्लीन शेव, दाढ़ी बढ़ाई तो नो शादी।
- बिंदौली (निकासी) में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, पहरवानी के लिए बजट फिक्स।
- शादी में अफीम-शराब की मनुहार की तो भूखे पेट लौट जाएगी बारात।
- मृत्युभोज के मेन्यू में सिर्फ लापसी, नहीं होगा फिजूलखर्ची।
News In Detail
आज के आधुनिक दौर में जहां शादियां और सामाजिक आयोजन दिखावे और फिजूलखर्ची की भेंट चढ़ते जा रहे हैं, वहीं राजस्थान के गुर्जर समाज ने ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में है।
सोजत क्षेत्र के देवडूंगरी स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित गुर्जर महापंचायत में समाज को एक नई दिशा देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस महापंचायत में पाली, जोधपुर, ब्यावर, जालोर और नागौर जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, पंच-पटेल और दिग्गज पदाधिकारी शामिल हुए। सबने एक सुर में माना कि कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।
दूल्हा बनेगा क्लीन शेव, दाढ़ी बढ़ाई तो नो शादी
अब गुर्जर समाज के दूल्हे का विवाह के समय क्लीन शेव रहना अनिवार्य होगा। दाढ़ी बढ़ाकर शादी की रस्में निभाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
पहरावनी का बजट फिक्स
साथ ही दिखावे को खत्म करने के लिए पहरावनी (मायरा/रस्म) में खर्च की अधिकतम सीमा 21,000 रुपए तय कर दी गई है।
अफीम-शराब की मनुहार की तो भूखे पेट लौट जाएगी बारात
इतना ही नहीं, यह सख्त नियम भी बनाया गया है कि यदि किसी भी आयोजन में नशा परोसा गया, तो समाज के लोग वहां भोजन ग्रहण नहीं करेंगे और कार्यक्रम का सामूहिक बहिष्कार कर देंगे।
नियम तोड़ा तो 2.51 लाख का जुर्माना
WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.49.26 PM (1)
मृत्युभोज के मेन्यू में सिर्फ लापसी
मृत्युभोज को पूरी तरह सादगीपूर्ण बनाने के लिए फैसला लिया गया। अब समाज में 12वें के कार्यक्रम में केवल सादा भोजन बनेगा और मिठाई के नाम पर सिर्फ पारंपरिक 'लापसी' ही परोसी जाएगी, ताकि गरीब परिवारों पर कर्ज का बोझ न बढ़े।
WhatsApp Image 2026-05-18 at 6.49.26 PM
शिक्षा और रोजगार पर फोकस:
महापंचायत में मौजूद सभी पंच-पटेलों, वरिष्ठजनों और समाजबंधुओं ने हाथ उठाकर इन फैसलों का पुरजोर समर्थन किया।
सबसे खास बात यह है कि ये क्रांतिकारी नियम पाली, जोधपुर, ब्यावर, जालोर और नागौर जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
ये भी पढे़:-
जयपुर में खुला हजारों साल पुरानी वस्तुओं का हाईटेक संसार, इसे देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित
राजस्थान में RGHS व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, पुराने मोड पर चलाने से हो रहा नुकसान
सरिस्का में बाघों का कुनबा आ रहा आबादी के करीब, इंसानी टकराव टालने के लिए जारी एडवाइजरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari