राजस्थान में 111 फर्जी FMGE सर्टिफिकेट, 27 डॉक्टर गिरफ्तार, 88 और होंगे अरेस्ट

Jageshwar prasad | Jul 10, 2026, 08:21 IST
Share
111 डॉक्टरों का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर RMC रजिस्ट्रेशन, 88 डॉक्टर जल्द गिरफ्तार होंगे
111 डॉक्टरों का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर RMC रजिस्ट्रेशन, 88 डॉक्टर जल्द गिरफ्तार होंगे

राजस्थान SOG ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से RMC में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 111 डॉक्टरों के नेटवर्क का खुलासा किया। कजाकिस्तान से MBBS और RMC में रजिस्ट्रेशन की होती थी डील। 27 डॉक्टर गिरफ्तार, 88 और गिरफ्तार होंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 111 डॉक्टरों का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट, और RMC में रजिस्ट्रेशन।
  • 27 डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके, 88 और डॉक्टर होंगे गिरफ्तार।
  • कजाकिस्तान से MBBS कर बिना FMGE सर्टिफिकेट कर रहे प्रैक्टिस।
  • 25-30 लाख में MBBS और फर्जी रजिस्ट्रेशन का ठेका लता था गिरोह।
  • गिरोह मास्टरमाइंड ने रिश्तेदारों को करवाया MBBS, फिर फैलाया नेटवर्क।
राजस्थान में एक बड़ा मेडिकल फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। SOG की जांच में कजाकिस्तान से MBBS कर आए करीब 111 डॉक्टरों के FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं।

इन डॉक्टरों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर RMC यानी राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाया और राज्य के सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस शुरू कर दी। अब तक 27 डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं और 88 और गिरफ्तारियां जल्द होंगी।

25-30 लाख में था पूरा पैकेज

गिरफ्तार 27 डॉक्टरों ने SOG की पूछताछ में खुलासा किया कि NEET क्वालिफाई न कर पाने के बाद कुछ दलालों ने उनसे संपर्क किया था। इन दलालों ने 25 से 30 लाख रुपए में एक पूरा पैकेज ऑफर किया, कजाकिस्तान से MBBS और FMGE परीक्षा पास किए बिना सीधे RMC में रजिस्ट्रेशन।

111 डॉक्टरों का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर RMC रजिस्ट्रेशन, 88 डॉक्टर जल्द गिरफ्तार होंगे
111 डॉक्टरों का फर्जी FMGE सर्टिफिकेट पर RMC रजिस्ट्रेशन, 88 डॉक्टर जल्द गिरफ्तार होंगे

मास्टरमाइंड भानाराम माली का नेटवर्क

इस गिरोह के मास्टरमाइंड भानाराम माली ने पहले अपने रिश्तेदारों को कजाकिस्तान से MBBS करवाई। इसके बाद रिश्तेदारों के जरिए अन्य युवकों तक पहुंचा। इस नेटवर्क के जरिए करीब 25 करोड़ रुपए का फर्जी कारोबार हुआ।

कैसे होती थी फर्जी प्रक्रिया

विदेश से MBBS करने के बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए FMGE परीक्षा पास करना अनिवार्य है। लेकिन गिरोह ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट बनाकर RMC में रजिस्ट्रेशन करवा दिया। SOG अब NMC (National Medical Commission) के FMGE डेटा और RMC के डेटा का मिलान कर रही है।

सरकारी अस्पतालों में भी तैनात थे

SOG ADG विशाल बंसल ने बताया कि सौ से ज्यादा डॉक्टरों के FMGE रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अधिकतर डॉक्टर कस्बों में प्रैक्टिस कर रहे थे। इनमें से कुछ राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में भी तैनात थे, जो आम मरीजों की जान के लिए गंभीर खतरा था।

FAQ

  1. FMGE क्या है और इसके बिना प्रैक्टिस क्यों नहीं हो सकती?
    FMGE यानी Foreign Medical Graduate Examination एक अनिवार्य परीक्षा है जो विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को भारत में प्रैक्टिस के लिए पास करनी होती है। बिना FMGE के RMC में रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता और प्रैक्टिस करना अवैध है।

ये भी पढ़ें:-

विदेश से MBBS, भारत में FMGE पास न कर पाए, फिर बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट

LEEL इलेक्ट्रिकल्स प्रमोटर भरतराज पर ED का शिकंजा, 112.90 करोड़ की संपत्ति अटैच

एनजीटी का बड़ा एक्शन, एपेक्स सर्कल से जगतपुरा ROB तक कमर्शियल एक्टिविटीज पर रोक

फर्जीवाड़ा कर बना कांस्टेबल, 15 साल बाद खुला मामला, फिर बन गया साधू

Tags:
  • NMC
  • फर्जीवाड़ा
  • फर्जी रजिस्ट्रेशन
  • fmge
  • SOG
  • राजस्थान मेडिकल काउंसिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती