एनजीटी का बड़ा एक्शन, एपेक्स सर्कल से जगतपुरा ROB तक कमर्शियल एक्टिविटीज पर रोक

Mukesh Sharma | Jul 07, 2026, 17:33 IST
Share
जयपुर में रिजर्व फॉरेस्ट जमीन पर अवैध कमर्शियल निर्माण, NGT ने रोक लगाई
जयपुर में रिजर्व फॉरेस्ट जमीन पर अवैध कमर्शियल निर्माण, NGT ने रोक लगाई

जयपुर में आरक्षित वन भूमि पर अवैध व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कमर्शियल गतिविधियां रोकने के आदेश दिए हैं और सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 200 फीट सड़क के लिए मिली रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर धड़ल्ले से तने बड़े-बड़े शोरूम
  • शर्तों को ठेंगा दिखाकर जेडीए और पीडब्ल्यूडी ने बदला रेवेन्यू रिकॉर्ड।
  • क्षेत्रीय वन अधिकारी को मिले आदेश - सड़क के अलावा नहीं होगी कोई भी दूसरी गतिविधि
  • तीन सदस्यीय जॉइंट कमेटी करेगी जांच, केंद्र और राजस्थान सरकार को चार हफ्ते का नोटिस ।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जयपुर में एपेक्स सर्कल से जगतपुरा आरओबी तक सड़क के दोनों ओर चल रही व्यावयायिक गतिविधियों को फौरन बंद करने के आदेश दिए हैं।

एनजीटी ने संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वन विभाग की उक्त जमीन का इस्तेमाल सड़क के अलावा अन्य किसी काम के लिए न हो।

ट्रिब्यूनल ने जमीन पर व्यावसायिक निर्माण करने पर केंद्र व राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। ट्रिब्यूनल ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।

न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की बैंच ने हेमराज मीणा की याचिका पर यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर, 2026 को होगी।

अवैध निर्माण
अवैध निर्माण

यह है मामला

याचिका के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अप्रैल 2009 में चक धूला और बिन्दायका गांवों में 0.858 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को डायवर्ट करने की मंजूरी दी थी।

यह मंजूरी एपेक्स अस्पताल से जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज तक 200 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए दी गई थी।लेकिन,वहां केवल 160 फीट चौड़ी सड़क ही बनाई गई। जिससे डायवर्ट की गई वन भूमि का एक हिस्सा खाली रह गया।

वन विभाग
वन विभाग
आरक्षित वन भूमि को सड़क के लिए देने में शर्त थी कि जमीन का मालिकाना हक और प्रकृति नहीं बदलेगी। यानि राजस्व रिकार्ड में जमीन वन विभाग के नाम ही रहेगी और वन भूमि ही रहेगी।

इसके बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में बची हुई खाली जमीन की कानूनी स्थिति को बदलकर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाम पर गैर मुमकिन सड़क के रूप में दर्ज कर दिया।

यह कदम जमीन के डायवर्जन की मूल शर्तों के खिलाफ है, जिसके तहत डायवर्जन के बाद भी जमीन का फॉरेस्ट स्टेटस (वन दर्जा) बरकरार रखना अनिवार्य था।

वन विभाग की जमीन
वन विभाग की जमीन

आरक्षित वन भूमि पर बन गए बड़े-बड़े शोरुम

याचिकाकर्ता का कहना है कि डायवर्ट की गई जमीन के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल अब व्यावसायिक उपयोग में हो रहा है। यहां अनेक शोरुम व दुकानें बन गई हैं। यह वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 और उन शर्तों का सीधा उल्लंघन है जिनके तहत इस डायवर्जन को मंजूरी दी गई थी।

ये भी पढ़ें:-

वन विभाग की बेशकीमती जमीन साफ, तान दिए आलीशान शोरूम

क्या SMS स्टेडियम में नहीं होंगे आईपीएल मैच, एनजीटी ने अत्यधिक भूजल दोहन पर 6 क्रिकेट स्टेडियमों को जारी किए नोटिस

रामबाग पैलेस होटल से लेकर डब्ल्यूटीपी मॉल तक, कचरा प्रबंधन में हो रहे फेल, एनजीटी ने बिठाई जांच

RCA चुनाव का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Tags:
  • जयपुर
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
  • एनजीटी
  • पीडब्ल्यूडी
  • सार्वजनिक निर्माण विभाग
  • जयपुर विकास प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच