राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : फलोदी में टेंपो ट्रैवलर ने खड़े ट्रेलर में मारी टक्कर, 18 की मौत

Manish Kumar | Nov 02, 2025, 22:20 IST
Share
rajasthan-falodi-tempo-traveller-crash-many-dead
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के फलोदी में टेंपो ट्रैवलर और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल थीं। घायलों को जोधपुर भेजा गया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और उचित इलाज के निर्देश दिए।

JAIPUR. राजस्थान के फलोदी में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें टेंपो ट्रैवलर और खड़ा ट्रेलर आपस में टकरा गए। यह हादसा बापिणी उपखंड के मतोड़ा में हुआ, जहां टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रेलर में जा घुसा। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे, 13 महिलाएं और ड्राइवर शामिल थे।

मौके पर मची चीख-पुकार

फलोदी में सड़क हादसा होने कीघटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय सभी यात्री देवउठनी एकादशी पर जोथपुर के सूरसागर से कोलायत के कपिल मुनि के आश्रम के दर्शन करने गए थे। लौटते वक्त यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा भारतमाला हाईवे पर शाम करीब 6.30 बजे हुआ।

तेज रफ्तार में था टेंपो ट्रेवलर

स्थानीय थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर जब तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रहा था, तभी खड़ा ट्रेलर अचानक उसकी राह में आ गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया। वहीं सभी शवों को ओसियां सरकारी अस्पताल से जोधपुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें...

भजनलाल सरकार की सर्जरी : राजस्थान की खाकी में जंबो बदलाव, 180 RPS के किए तबादले

हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह

मौके पर जमा हो गई भीड़

सड़क किनारे लगे ढाबों के पास ट्रेलर खड़ा था और टेंपो ट्रैवलर तेज रफ्तार से तीसरी लेन से ओवरटेक कर रहा था। अचानक यह टक्कर हो गई। घायलों और शवों को निकालने में पुलिस और ग्रामीणों की मदद ली गई। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सीएम ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना हृदयविदारक और अत्यंत दुखद है। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया जोधपुर

घायलों को जल्द से जल्द उचित इलाज मिले, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया और उन्हें जोधपुर लाया गया। स्थानीय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं और हादसे की विस्तृत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राजस्थान में हादसाः सड़क सुरक्षा पर सवाल

राजस्थान के इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी और तेज रफ्तार ने जान ले ली। प्रशासन को सड़क सुरक्षा के उपायों को कड़ा करना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

राजस्थान में निजी बसों का चक्का जाम, हजारों रोजगार के साथ ही विवाह व टूरिस्ट इंडस्ट्री भी हुई प्रभावित

एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार

Tags:
  • राजस्थान में हादसा
  • सड़क हादसा
  • फलोदी में सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच