राजस्थान में निजी बसों का चक्का जाम, हजारों रोजगार के साथ ही विवाह व टूरिस्ट इंडस्ट्री भी हुई प्रभावित
Amit Baijnath Garg | Nov 01, 2025, 16:42 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद राज्य सरकार की सख्ती से निजी बस संचालकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने हड़ताल के बाद चक्का जाम की घोषणा कर दी है। इससे प्रदेश में रोजगार और अन्य इंडस्ट्री प्रभावित हो रहे हैं।
Jaipur. देवउठनी एकादशी के दिन से वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ होने से ठीक एक दिन पहले राजस्थान में करीब साढ़े सात हजार से ज्यादा स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया है। प्राइवेट ऑपरेटर्स ने यह कदम जैसलमेर बस हादसे के बाद सरकार की सख्ती के विरोध में उठाया है।
एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार
प्राइवेट बस संचालकों का दावा है कि एक नवंबर से जयपुर सहित प्रदेशभर में बंद हुई बसों के कारण 3 लाख लोगों को परेशान होना पड़ेगा और हजारों यात्री अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं। निजी बस संचालक ऑनलाइन बुकिंग पहले ही बंद कर चुके हैं। हालांकि हड़ताल के बावजूद कुछ बसें चल रही हैं और हालात का फायदा उठाकर यह बस संचालक यात्रियों से पांच से छह गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी
ऑल इंडिया टूरिस्ट बस एसोसिएशन के आह्रान पर निजी बसों की हड़ताल से टूरिस्ट इंडस्ट्री भी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। अधिकांश स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी हो गई है। टूरिस्ट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि बजट में घूमने आने वाले सैलानियों की बुकिंग रद्द हो रही हैं।
राजस्थान में धर्म परिवर्तन अब अपराध, लव जिहाद की शिकायत मिली तो 20 साल की कैद, बुलडोजर भी चलेगा
निजी बसों की हड़ताल के कारण हजारों लोगों का रोजगार प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। निजी बसों पर काम करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर आदि सहित बुकिंग एजेंट व इनके यहां काम करने वाले, सामान ढोने वाले चालक आदि हजारों रोजगार प्रभावित हो रहे हैं। छोटे व्यापारियों का होने वाला आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
राजस्थान हाई कोर्ट : ससुर को हर महीने बहू देगी 20 हजार रुपए, सैलरी से कटकर बैंक खाते में जाएगी रकम
ऑल राजस्थान कॉन्टैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का कहना है कि सभी बसों को परिवहन विभाग ने ही पास किया और परमिट दिए हैं। जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद बसों में कमियां निकालकर परिवहन विभाग अपने ही काम पर सवाल खड़ा कर रहा है। सभी निजी बस संचालकों को नियम के अनुसार बसों की कमियां दुरस्त करने के लिए समय दिया जाए। इसके बाद कार्रवाई की जाए।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल PET/PST की डेट जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा
सरकारी सख्ती के विरोध में सभी बस संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हैं। प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन (स्टेज कैरिज) सरकार की कार्रवाई का समर्थन कर रहा है और हड़ताल में शामिल नहीं है। देवउठनी एकादशी पर बारात व विवाह समारोहों के लिए पूर्व से बुक हो चुकी बसों को हड़ताल में शामिल होने से छूट दी हुई है। जैसे ही इन बसों का काम पूरा होगा, वैसे ही ये भी हड़ताल में शामिल होंगे।
एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार
ज्यादा किराया वसूल रहे
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी
टूरिस्ट सेक्टर भी प्रभावित
यह उठाना चाहिए था कदम इंडस्ट्री का कहना है कि निजी बसों को सीज करने के स्थान पर नियमों के अनुसार मापदंड पूरे करवाने चाहिए। इससे सुरक्षा मापदंड की पालना तो होगी ही। वहीं किसी भी व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव भी नहीं होगा।
हजारों रोजगार हो रहे हैं प्रभावित
राजस्थान हाई कोर्ट : ससुर को हर महीने बहू देगी 20 हजार रुपए, सैलरी से कटकर बैंक खाते में जाएगी रकम
अपने ही काम पर उठा रहा सवाल
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल PET/PST की डेट जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा
दो दिन बाद सभी हड़ताल में शामिल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava