एफएसएल निदेशक डॉ. अजय शर्मा को हटाया, भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद सरकार का बड़ा एक्शन

Jinesh Jain | Apr 13, 2026, 20:10 IST
Share
FSl
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद निदेशक डॉ. अजय शर्मा समेत पूरी डीएनए विंग को एपीओ कर दिया गया है। फिलहाल अतिरिक्त निदेशक ​डॉ. आरके मिश्रा को निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

News In Short

  • एफएसएल में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद चार अधिकारी एपीओ।
  • एपीओ होने वाले वाले अधिकारियों में निदेशक डॉ. अजय शर्मा भी।
  • डॉ. अजय शर्मा का कार्यकाल लंबे समय से विवादों में रहा है।
  • डीएनए किट खरीद घोटाले में डॉ. अजय की भूमिका संदिग्ध रही।
  • फिलहाल ​डॉ. आरके मिश्रा को अब एफएसएल को निदेशक पद का प्रभार।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विवादों में रहे निदेशक डॉ. अजय शर्मा को पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग (ग्रुप-1) की ओर से जारी आदेश में उन्हें एपीओ यानी पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

सरकार ने केवल निदेशक डॉ. अजय को ही नहीं, बल्कि एफएसएल के तीन अन्य शीर्ष अफसरों पर भी कड़ा एक्शन लिया है। इसमें डॉ. आनंद कुमार (सहायक निदेशक सिरोलॉजी DNA) और डॉ. रामकिशन कुमावत (सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर) को भी एपीओ कर दिया गया है। साथ ही सिरोलोजी डीएनए की सहायक निदेशक डॉ. भावना पूनिया को भी पद से हटा दिया गया है। इन सभी अफसरों को अपनी उपस्थिति अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के कार्यालय में देने के निर्देश दिए गए हैं।

​विवादों का रहा है चोली-दामन का साथ

​डॉ. अजय शर्मा का कार्यकाल लंबे समय से विवादों के घेरे में रहा है। विभाग के भीतर और बाहर उनके खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा हुआ था। सूत्रों की मानें तो डीएनए किट खरीद घोटाले में उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। इसकी वजह से सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा।

इतना ही नहीं, सबसे गंभीर आरोप डीएनए नतीजों में छेड़छाड़ को लेकर लगे थे। आरोप थे कि रसूखदारों को लाभ पहुंचाने के लिए संवेदनशील मामलों की फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के साथ खिलवाड़ किया गया, जिससे न्याय प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए थे।

हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणियां

एफएसएल जयपुर की कार्यप्रणाली पर राजस्थान हाई कोर्ट भी कई बार नाराजगी जाहिर कर चुका है। विभिन्न मामलों की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एफएसएल के खिलाफ बेहद गंभीर टिप्पणियां की थीं। रिपोर्ट में देरी और तकनीकी खामियों को लेकर कोर्ट ने निदेशक की जवाबदेही पर सवाल उठाए थे। शायद यही वजह है कि सरकार अब राज्य की सबसे बड़ी जांच लैब की साख को और अधिक बट्टा नहीं लगने देना चाहती थी।

​नई नियुक्तियां और जिम्मेदारी का हस्तांतरण

​प्रशासनिक कार्य सुचारू रखने के लिए सरकार ने एफएसएल के अतिरिक्त निदेशक ​डॉ. आर.के. मिश्रा को अब एफएसएल को निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सिरम खंड के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ​हरिनारायण को सिरोलॉजी डीएनए विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जैविक मुख्य प्रयोगशाला की सहायक निदेशक ​डॉ. बैजू माथुर को सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सिरोलोजी के सहायक निदेशक बलवन्त खज्जा को सिरोलोजी डीएनए की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।



WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.43.06 PM
WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.43.06 PM


​जांच के घेरे में अन्य अधिकारी

इस बड़ी कार्रवाई में जहां पूरी डीएनए विंग को चलता कर दिया गया, वहीं विभाग में चर्चा है कि जांच के दायरे में आए उप निदेशक राजेश चौधरी फिलहाल इस सूची से बाहर हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई अभी रुकने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम इस लपेटे में आ सकते हैं।

ये भी पढे़:-

जल जीवन मिशन घोटाले में 16,000 पन्नों की चार्जशीट, 54 लाल रंग के बंडलों में भरकर लाए कोर्ट, 10 अफसरों के नाम शामिल

तबादला हुआ, शहर बदला पर नहीं छोड़ा सरकारी बंगला, अब सरकार ने बनाई ऐसे अफसरों की सूची

हार के डर से पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है भाजपा, पायलट ने लगाए आरोप

वसुंधरा राजे को सफाई देने की ज़रूरत नहीं, अशोक गहलोत ने ऐसा क्यों कहा?

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • FSL
  • DNA
  • डॉ. अजय शर्मा
  • डॉ. आनंद कुमार
  • विधि विज्ञान प्रयोगशाला
  • एफएसएल जयपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा