सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस
Amit Baijnath Garg | Oct 13, 2025, 21:10 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के लिए दीपावली से पहले बोनस की घोषणा की है, जिससे 6 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बोनस का 75 फीसदी हिस्सा नगद और 25 फीसदी जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा।
Jaipur. दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के करीब 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा। अधिकतम बोनस 7000 रुपए मिलेगा, लेकिन इसमें से 75 फीसदी नगद मिलेगा और बाकी 25 फीसदी जीपीएफ खाते में जमा होगा। सरकार पर इससे करीब 500 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।
CM भजनलाल के साथ मंच पर नहीं बैठे नवलगढ़ MLA विक्रम सिंह, मंच से नाम पुकारने पर भी नहीं गए
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, कर्मचारी को 31 मार्च, 2025 को मिलने वाले वेतन के आधार पर बोनस की गणना की जाएगी। इस गणना के लिए वेतन की अधिकतम सीमा 7000 रुपए होगी। आदेश के अनुसार बोनस की 75 फीसदी राशि नगद दी जाएगी और शेष 25 फीसदी राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा होगी। बोनस 4800 रुपए ग्रेड-पे तक वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा।
राजस्थान के छात्रों को 30 लाख तक का एजुकेशन लोन देगी भजनलाल सरकार
एक अप्रैल, 2025 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा और उन्हें पूरी राशि नगद दी जाएगी। एक अप्रेल, 2025 के बाद रिटायर होने के बाद दिवंगत कर्मचारियों के कानूनी वारिसों को बोनस की पूरी राशि नगद मिलेगी। 31 मार्च, 2025 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति पाने वाले पात्र कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 में उनकी सेवा अवधि के आधार पर बोनस दिया जाएगा।
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों पर कुठाराघात, भजनलाल शर्मा सरकार ने खत्म की ओपीएस
सीएम भजनलाल शर्मा ने 8 महीने से त्यागा हुआ है अन्न, नवरात्र में तप के पीछे की क्या है पूरी कहानी?
वहीं वित्तीय रूप से सक्षम पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, बोर्ड और कॉरपोरेशन सहित अन्य संस्थाएं वित्तीय रूप से सक्षम होने पर ही बोनस देंगी। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी भी की है। इस तरह सभी को दीपावली पर फायदा होगा।
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
इधर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर उन्हें दीपावली का तोहफा दिया है। विधानसभा में दो वरिष्ठ उप सचिव, दो उप सचिव, पांच सहायक सचिव, चार अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, एक मुख्य संपादक, एक संपादक, दो सहायक संपादक और एक अधिकारी को अतिरिक्त मार्शल पर पदोन्नत किया गया है।
CM भजनलाल के साथ मंच पर नहीं बैठे नवलगढ़ MLA विक्रम सिंह, मंच से नाम पुकारने पर भी नहीं गए
इस तरह मिलेगा बोनस
राजस्थान के छात्रों को 30 लाख तक का एजुकेशन लोन देगी भजनलाल सरकार
इनको भी दिया जाएगा बोनस
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों पर कुठाराघात, भजनलाल शर्मा सरकार ने खत्म की ओपीएस
इनको इस तरह दिया जाएगा 31 मार्च, 2025 से पहले नौकरी से इस्तीफा देने वाले और अस्थाई कर्मचारी तथा प्रोबेशनर कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। प्रतिनियुक्ति पर चल रहे कर्मचारियों को संबंधित विभाग या ऑफिस बोनस देगा। पब्लिक सेक्टर अंडरटेंकिग कंपनियों, कोऑपरेटिव सोसायटी व स्वायत्तशासी संस्था में प्रतिनियुक्ति पर गए कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा, लेकिन यह कर्मचारी सरकारी आदेश के अनुसार ही राशि रख सकेंगे और बाकी पैसा सरकार के खाते में जमा करवाएंगे।
सभी को होगा फायदा
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
विधानसभा कर्मियों को दीपावली का तोहफा
FAQ
- 1. राजस्थान के कर्मचारियों को कितने रुपए का बोनस मिलेगा?
राजस्थान के कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा, जिसमें से 75 फीसदी नगद और 25 फीसदी जीपीएफ खाते में जाएगा। - 2. किसे बोनस मिलेगा और किसे नहीं?
बोनस का लाभ 4800 रुपये तक ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को मिलेगा। 31 मार्च 2025 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। - 3. पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स को बोनस देने के लिए क्या शर्तें हैं?
पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स को बोनस देने के लिए उनकी वित्तीय स्थिति को देखा जाएगा। अगर वे वित्तीय रूप से सक्षम हैं तो उन्हें बोनस दिया जाएगा।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA