मॉक इंटरव्यू में 2 साल पहले जनता की सेवा का वादा, अब पहली पोस्टिंग में ही 60 हजार लेते धरी गईं RAS काजल मीणा
Ashish Bhardwaj | Apr 17, 2026, 16:14 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में घूसखोरी में गिरफ्तार नादौती एसडीएम काजल मीणा का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दो साल पहले आरएएस की तैयारी का है। वे मॉक इंटरव्यू में जनता की सेवा की बातें करती हैं।
News In Short
- राजस्थान की एसडीएम काजल मीणा रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।
- काजल मीणा ने प्रशासनिक सेवा में भर्ती के दौरान जनता की सेवा का किया था वादा।
- काजल मीणा ने जमीन विवाद के मामले में एक लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत।
- काजल मीणा पर पहली पोस्टिंग में लगा भ्रष्टाचार का दाग।
- एसीबी ने काजल मीणा और उनके साथी से बरामद की 4 लाख रुपये की राशि।
News In Detail
दो साल में बदल गए आदर्श
तब काजल ने जवाब दिया था, RAS हमारे राज्य की प्रीशियस सर्विस है। यहां सैलरी और बेनेफिट्स अच्छे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि एक एसडीएम के पास जितनी अथॉरिटी होती है, उसका उपयोग कर वह आम जनता की लाइफ में बहुत पॉजिटिव बदलाव ला सकता है।
आज विडंबना देखिए, जिस 'अथॉरिटी' का उपयोग उन्हें जनता के आंसू पोंछने के लिए करना था, उसी का इस्तेमाल उन्होंने एक पीड़ित परिवार की जमीन के बंटवारे की फाइल पास करने के बदले पैसे ऐंठने के लिए किया।
Ashish Bhardwaj (39)
कैसा बिछाया गया रिश्वत का जाल?
पीड़ित ने इसकी शिकायत सवाई माधोपुर एसीबी से की। ब्यूरो ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया और पाया कि शिकायत एकदम सही है। मैडम और उनके रीडर मिलकर खुलेआम वसूली कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे जब दफ्तर बंद होने का वक्त था, एसीबी की टीम ने नादौती एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी की। पीड़ित 60 हजार रुपये लेकर पहुंचा।
जैसे ही रीडर ने पैसे लिए और एसडीएम काजल मीणा को ग्रीन सिग्नल दिया, एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया। टीम ने रीडर के पास से रिश्वत की रकम बरामद की। साथ ही कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ के बैग से 4 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई, जिसका कोई हिसाब नहीं था।
Ashish Bhardwaj (40)
आईआईटी मंडी से बीटेक, फिर भी फिसली नीयत
प्रशासनिक गलियारों में चर्चा
एसीबी टीम का कहना ह कि फाइल पर निर्णय करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। हमने मैडम और उनके रीडर के बीच की बातचीत को रिकॉर्ड किया, जिससे मामला पुख्ता हो गया।काजल मीणा और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Ashish Bhardwaj (41)
ये भी पढे़:-
सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित लक्षित ने लेटे-लेटे पढ़ाई कर हासिल किए 100% अंक, होल्ड पर था रिजल्ट
अक्षय तृतीया पर धणी अनुष्ठान से तय होगा भविष्य का मिजाज, पता लगेगा कि अकाल रहेगा या सुकाल
चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक जैन मंदिर से अष्टधातु मूर्तियां और 4 किलो चांदी चोरी, केबिन में सोता रहा चौकीदार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari