सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित लक्षित ने लेटे-लेटे पढ़ाई कर हासिल किए 100% अंक, होल्ड पर था रिजल्ट

Ashish Bhardwaj | Apr 17, 2026, 15:23 IST
Share
teaa
Photograph: (the sootr)

लक्षित परमार सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त हैं। उसने 10वीं परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसका रिजल्ट होल्ड पर था। इसे एक दिन पहले घोषित किया गया।

News In Short

  • सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित उदयपुर के लक्षित परमार ने 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 100% अंक।
  • RBSE ने लक्षित का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी किया, उनका रिजल्ट होल्ड पर था।
  • उन्होंने ऑनलाइन रिसोर्सेस और किताबों के जरिए रोजाना 3 से 4 घंटे खुद ही पढाई की।
  • लक्षित के पिता उन्हें रोज़ाना गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाते थे।
  • लक्षित का सपना UPSC परीक्षा पास कर कलेक्टर बनने का है।

News In Detail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजों में उदयपुर के लक्षित परमार मिसाल बनकर उभरे हैं। RBSE ने लक्षित का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी किया। उसका रिजल्ट होल्ड पर था। 18 वर्षीय लक्षित सेरेब्रल पाल्सी नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनके हाथ-पैर काम नहीं करते।

खुद का नाम तक लिखने में असमर्थ लक्षित ने दिव्यांग कैटेगरी में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के नियमों के तहत उन्हें परीक्षा के लिए एक 'राइटर' (Scribe) दिया गया था, जिसने लक्षित के बोले हुए उत्तरों को उत्तरपुस्तिका में दर्ज किया।

पिता की गोद में गए स्कूल और लेटे-लेटे की पढ़ाई

लक्षित की शारीरिक स्थिति ऐसी है कि वह अपनी मर्जी से हिल भी नहीं सकते और ज्यादा देर तक बैठना उनके लिए मुमकिन नहीं है। उनके पिता दिनेश कुमार परमार उन्हें रोजाना गोद में उठाकर स्कूल लेकर जाते थे।

लक्षित ने अपनी पूरी पढ़ाई लेटे-लेटे ही पूरी की है। उन्होंने ऑनलाइन रिसोर्सेस और किताबों के जरिए रोजाना 3 से 4 घंटे खुद ही पढाई की है। लक्षित का कहना है कि दिक्कतें सभी के जीवन में आती हैं, लेकिन हमें बाधाओं के बजाय खुद के फोकस पर ध्यान देना चाहिए।

तानों से लेकर तालियों तक का सफर

लक्षित के पिता दिनेश भावुक होकर बताते हैं कि एक समय था जब रिश्तेदार लक्षित की क्षमताओं पर संदेह करते थे। आज वही लोग फोन करके बधाइयां दे रहे हैं। लक्षित की मां रेखा और छोटी बहनें हमेशा उनके मूवमेंट और दैनिक कार्यों में मदद करती हैं।

कलेक्टर बनने का सपना और किताबों से प्रेम

लक्षित का सपना केवल बोर्ड टॉप करना नहीं है, बल्कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC) में जाना चाहते हैं और कलेक्टर बनकर भारत की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें दर्शनशास्त्र और विज्ञान में गहरी रुचि है।

इसके अलावा, लक्षित को 'एटॉमिक हैबिट्स' और 'डीप वर्क' जैसे वैश्विक बेस्टसेलर उपन्यासों को पढ़ने का शौक है। उनकी क्लास टीचर निर्मला सालवी के अनुसार, लक्षित एक अत्यंत जिज्ञासु छात्र हैं जो जटिल विषयों को भी एक बार में समझ लेते हैं।

ये भी पढ़ें:-

अक्षय तृतीया पर धणी अनुष्ठान से तय होगा भविष्य का मिजाज, पता लगेगा कि अकाल रहेगा या सुकाल

चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक जैन मंदिर से अष्टधातु मूर्तियां और 4 किलो चांदी चोरी, केबिन में सोता रहा चौकीदार

बहू भी बेटी समान, राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति की बाधाएं हटाईं

खुद को सीएम का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर कसा शिकंजा, भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर

Tags:
  • UPSC
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • 10वीं की परीक्षा
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • RBSE
  • लक्षित परमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती