राजस्थान में 468 तबादलों पर हाई कोर्ट की रोक, 60 दिन में बनेगी ट्रांसफर पॉलिसी

Saurabh Mishra | Updated:
Share
ट्रांसफर के आदेश
ट्रांसफर के आदेश

राजस्थान हाईकोर्ट ने 468 अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर अस्थायी रोक लगाई है। कोर्ट ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर दो महीने में ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने का आदेश दिया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाईकोर्ट ने 468 अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाई।
  • यह रोक अस्थायी तौर पर 15 दिन के लिए लगाई गई।
  • हाई कोर्ट ने ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के लिए कमेटी गठित की।
  • रिटायर्ड जज आलोक शर्मा इस कमेटी में शामिल हैं।
  • कमेटी को दो महीने में तबादले की पॉलिसी बनानी होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने बीते दिनों अलग-अलग विभागों में हुए 468 अफसर, कर्मचारी, लेक्चरर और शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगा दी। यह रोक फिलहाल 15 दिन के लिए प्रभावी रहेगी।

हाई कोर्ट ने संबंधित विभागों को 15 दिन के भीतर याचिकाकर्ताओं की सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। विभागों को मेरिट के आधार पर कर्मचारियों-अधिकारियों की आपत्तियों का निस्तारण करना होगा। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक पहले किए गए तबादलों पर रोक बनी रहेगी।

हाई कोर्ट ने 468 कर्मचारियों के तबादले पर लगाई रोक

जस्टिस समीर जैन की अदालत ने डॉ महेश मीणा सहित 468 याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया। तबादलों पर लगी यह रोक सिर्फ याचिकाकर्ताओं पर ही लागू होगी। सरकार ने इसी साल जून में तबादलों से रोक हटाई थी। उसी समय तबादलों के खिलाफ 468 अफसर-कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। हाई कोर्ट ने तब फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया है।

हाई कोर्ट ने दो महीने में ट्रांसफर पॉलिसी बनाने को कहा

हाईकोर्ट ने राजस्थान के सरकारी विभागों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाने को एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में रिटायर्ड हाई कोर्ट जज आलोक शर्मा, महाधिवक्ता और मुख्य सचिव शामिल हैं। कमेटी को दो महीने के भीतर पॉलिसी का फ्रेमवर्क तैयार करने के आदेश मिले हैं।

RAT में खाली पद भरने के आदेश

हाई कोर्ट ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (RAT) को लेकर भी भजनलाल सरकार को आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि रैट में समय पर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जाए, ताकि इसका कामकाज सही तरीके से चलता रहे।

इससे पहले हाईकोर्ट ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में खाली पदों को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सरकार ने रैट में दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों की सदस्य के पद पर नियुक्ति की थी।

किसी सरकार ने पारदर्शी तबादला नीति लागू नहीं की

राजस्थान में हर सरकार के समय तबादला नीति बनाने की बात चलती रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों में पारदर्शी तबादला नीति का वादा किया। लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इसे लागू नहीं किया।

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब ट्रांसफर पॉलिसी पर काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। रिटायर्ड जज की निगरानी में पॉलिसी बनने से इसके प्रावधान उसी अनुरूप होने की संभावना है। कोर्ट ने दो महीने की डेडलाइन दी है, इसलिए इस पर तेजी से काम होने के आसार हैं।

राजस्थान में लंबे समय से सरकारी तबादलों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों का दखल रहा है। सत्ता में बैठी पार्टी के करीबी अफसर-कर्मचारी लगाने की परंपरा भी पुरानी है। इसी वजह से तबादलों पर सवाल उठते रहे हैं। नई ट्रांसफर पॉलिसी में राजनीतिक दखल रोकना और उसे जमीन पर लागू करना असली चुनौती होगी।

FAQ

  1. राजस्थान में हाई कोर्ट ने कितने कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाई है?
    हाई कोर्ट ने 468 अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाई है। यह रोक फिलहाल 15 दिन के लिए है। यह सिर्फ याचिकाकर्ताओं पर लागू होगी।
  2. हाई कोर्ट के आदेश पर ट्रांसफर पॉलिसी कौन बनाएगा?
    हाई कोर्ट ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है। इसमें रिटायर्ड जज आलोक शर्मा,महाधिवक्ता और मुख्य सचिव शामिल हैं। कमेटी को दो महीने में पॉलिसी तैयार करनी होगी।
  3. हाई कोर्ट ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल को लेकर सरकार को क्या आदेश दिया?
    हाईकोर्ट ने राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल का कामकाज सही तरीके से चलता रहे इसके लिए समय पर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच के आदेश

बहू भी बेटी समान, राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति की बाधाएं हटाईं

जोधपुर हाई कोर्ट में केस फाइलें गायब, एसओजी की कार्रवाई से जुड़े हैं मामले

राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर

Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल सरकार
  • हाईकोर्ट
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • तबादला
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर