राजस्थान के इन जिलों में हुई जोरदार बारिश, हादसों में गई तीन की जान, 26 से भारी बारिश की चेतावनी
Sanjay Dhiman | Jul 24, 2025, 09:42 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 26 जुलाई से शुरू होने वाली बारिश के कारण कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे हादसों में वृद्धि हो सकती है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 3 लोगों की हादसों में माैत हो गई।
राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में बुधवार को हुई बारिश के कारण हालात चिंताजनक हो गए। इन जिलों में दो से तीन इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के झुंझुनूं, कोटा, जयपुर, सीकर सहित कई अन्य जिलों में तेज बारिश के कारण हादसे भी सामने आए।
एक महिला की मकान में दबने से मौत हो गई, वहीं दो युवक तेज बहाव में बह गए। इस दौरान राज्य में अब तक 109 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की जा चुकी हैै। मौसम विभाग ने 26 जुलाई से राज्य में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे अंजू नामक महिला की मौत हो गई। महिला के साथ सो रहे भांजे मोहित को गंभीर चोटें आईं। मकान का मलबा काफी बड़ा था और इस घटना ने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी।
यह भी पढ़ें..
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, चुनाव कराने की गुहार
राजस्थान शिक्षक तबादला नीति का नहीं अता-पता, बैकडोर से चंद शिक्षकों की बल्ले-बल्ले
करौली में बारिश के कारण नदी का पानी उफान पर था और कई पुलों पर पानी बहने लगा। हिंडौन सिटी में बाइक सवार दो युवक पुल पार करते समय पानी में बह गए, जिससे वे घायल हो गए। उनका बचाव स्थानीय लोगों ने किया।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया लो-प्रेशर एरिया बन सकता है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 26 से 30 जुलाई तक बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, और खासकर 27 और 28 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अतिभारी बारिश की संभावना है।
झालावाड़ जिले के खानपुर में बारिश के दौरान एक कार उफान पर आए बरसाती नाले में बह गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला टीचर, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक ड्राइवर थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें..
दीया कुमारी की करतूतः जयपुर को जागीर बनाने पर तुलीं डिप्टी सीएम, जलेब चौक पर किया कब्जा
दीया कुमारी का जयगढ़ राज: सत्ता का ताज भी उनका, खजाना भी उनका...जंगल, किला, कानून सब जेब में!
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में बारिश के दौरान एक पहाड़ का बड़ा हिस्सा अवैध खनन की वजह से तेज धमाके के साथ ढह गया। यह हादसा इतना तेज था कि ग्रामीणों के मुताबिक कुछ ही सेकेंड में पूरा पहाड़ गिर गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बारिश का असर: जिलों में पानी की भारी
राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। झुंझुनूं, कोटा, करौली और अन्य जिलों में भारी बारिश के बाद नदी-नालों में उफान आ गया है, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
बारिश के कारण राज्य में लगातार हादसे हो रहे हैं। हाल ही में झालावाड़ और झुंझुनूं जैसे जिलों में भारी बारिश के कारण कई मौतें हो चुकी हैं, जिसमें से कुछ मौतें मकान के ढहने और कुछ दुर्घटनाओं के कारण हुई हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
एक महिला की मकान में दबने से मौत हो गई, वहीं दो युवक तेज बहाव में बह गए। इस दौरान राज्य में अब तक 109 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की जा चुकी हैै। मौसम विभाग ने 26 जुलाई से राज्य में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
झुंझुनूं में मकान ढहने से मौत
यह भी पढ़ें..
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, चुनाव कराने की गुहार
राजस्थान शिक्षक तबादला नीति का नहीं अता-पता, बैकडोर से चंद शिक्षकों की बल्ले-बल्ले
करौली में पुल पार करते समय बाइक सवार बह गए
बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया लो-प्रेशर एरिया
झालावाड़ में कार बहने का मामला
यह भी पढ़ें..
दीया कुमारी की करतूतः जयपुर को जागीर बनाने पर तुलीं डिप्टी सीएम, जलेब चौक पर किया कब्जा
दीया कुमारी का जयगढ़ राज: सत्ता का ताज भी उनका, खजाना भी उनका...जंगल, किला, कानून सब जेब में!
baarish rr02
10 सेकेंड में पहाड़ का ढहना
बारिश का असर: जिलों में पानी की भारी बरसात
दुर्घटनाओं और मौतों की बढ़ती संख्या
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA