बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हाई कोर्ट का कड़ा रुख, जानिए आदेश की प्रमुख बातें

Jageshwar prasad | Aug 25, 2026, 07:49 IST
Share
राजस्थान के स्कूलों और 50 मीटर के दायरे में जंक फूड पर लगा बैन
राजस्थान के स्कूलों और 50 मीटर के दायरे में जंक फूड पर लगा बैन

राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य के सभी स्कूलों की कैंटीन और 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने 4 सप्ताह में पोषण समिति बनाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के स्कूलों और 50 मीटर के दायरे में जंक फूड पर लगा बैन।
  • आदेश के बाद कैंटीन में बंद होंगे हाई फैट, शुगर और सॉल्ट (HFSS) उत्पाद।
  • 4 हफ्ते में बनानी होगी स्कूल खाद्य सुरक्षा और पोषण समिति।
  • हर महीने निरीक्षण करेंगे अफसर, 8 हफ्ते में कैंटीन पर लगेगा न्यूट्रिशन बोर्ड।
  • कलेक्टर्स को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर 8 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट।
राजस्थान हाई कोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंडकी पीठ ने राज्य की सभी स्कूलों की कैंटीन और स्कूल परिसर के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड (HFSS - हाई फैट, शुगर और सॉल्ट) की बिक्री पर सख्त रोक लगा दी है।

अदालत ने बच्चों में बढ़ते मोटापे, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम पर गहरा दुख व्यक्त किया। कोर्ट ने कहा कि साल 2020 में सुरक्षित और संतुलित भोजन को लेकर बनाए गए नियमों पर 6 साल बीतने के बाद भी प्रभावी अमल नहीं हुआ है, इसलिए अब इनका सख्ती से पालन कराना अनिवार्य है।

4 सप्ताह में बनेगी समिति, कैंटीन में लगेगा न्यूट्रिशन बोर्ड

हाई कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि राज्य के सभी स्कूलों को आगामी 4 सप्ताह के भीतर स्कूल खाद्य सुरक्षा और पोषण समिति का गठन करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, 8 सप्ताह के भीतर स्कूल कैंटीन में उपलब्ध सभी खाद्य पदार्थों की कैलोरी, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी वाला स्पष्ट मेन्यू बोर्ड लगाना होगा। मिड-डे मील सहित अन्य सरकारी पोषण योजनाओं में भी संतुलित आहार के तय मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अफसरों को हर महीने करना होगा निरीक्षण

नियमों को कागजों से धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारियों (कलेक्टर्स) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEO) को जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों को हर महीने निरीक्षण कर इन नियमों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। सभी जिला कलेक्टर्स को ग्रामीण सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर 8 सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

तकनीक के उपयोग के साथ बुनियादी शिक्षा पर जोर

हाई कोर्ट ने शिक्षा प्रणाली में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को उपयोगी माना, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि तकनीक बच्चों की मौलिक सीखने की क्षमता का विकल्प नहीं बन सकती।

कोर्ट ने हाथ से लिखने, किताबें पढ़ने, नोट्स बनाने और लिखित परीक्षा जैसी बुनियादी गतिविधियों को हर हाल में बनाए रखने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण स्कूलों में रिक्त पदों को भरने, इंटरनेट, शौचालय, पेयजल और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई राज्य भूमि नगर निकायों को देने के आदेश पर अंतरिम रोक

पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • जंक फूड
  • खाद्य सुरक्षा
  • पोषण
  • जस्टिस अनूप कुमार ढंड
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC