अस्पतालों की बदहाली पर सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 19 अगस्त तक मांगा जवाब

Mukesh Sharma | Jul 03, 2026, 16:06 IST
Share
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर सरकार को नोटिस जारी किया
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर सरकार को नोटिस जारी किया

राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। प्रमुख चिकित्सा सचिव से कैग रिपोर्ट में उठाए कदमों पर शपथ पत्र मांगा है। अगली सुनवाई 19 अगस्त तय की है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अस्पतालों की बदहाली को लेकर हाई कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख।
  • हाई कोर्ट ने सरकार को नोटिस देकर 19 अगस्त तक मांगा जवाब।
  • कैग की चेतावनी के बावजूद नहीं चेती सरकार, हादसों को मिला बढ़ावा।
  • IPHS, बायो-मेडिकल वेस्ट और फायर सेफ्टी नियमों का सरेआम उल्लंघन।
  • चिकित्सा लापरवाही से पीड़ितों के लिए समान मुआवजे की बने नीति।
राजस्थान हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियों पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने प्रमुख सचिव चिकित्सा को कैग की 2024 की रिपोर्ट में बताई खामियों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी का शपथ पत्र मांगा है।

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस मनीष शर्मा ने यह अंतरिम आदेश असीम सिमलोट की जनहित याचिका पर दिए।

मानदंड की नहीं हो रही पालना

याचिका में कहा है कि सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुरक्षा और परिचालन मानकों की पालना नहीं हो रही है। इनमें भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (IPHS), बायो-मेडिकल वेस्ट (कचरा) प्रबंधन नियम और अनिवार्य अग्निशमन (फायर) सुरक्षा मानदंड शामिल हैं।

इन व्यवस्थागत विफलताओं को पहले कैग की 2024 की रिपोर्ट में भी रेखांकित किया गया है। कैग (CAG) की स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद सरकार ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की मौत, चिकित्सा लापरवाही और अन्य मामले सामने आ रहे हैं।

खामियां समय रहते दूर करते तो

कोर्ट को बताया गया कि यदि कैग की सिफारिशों को समय रहते और प्रभावी ढंग से लागू किया होता, तो कई घटनाओं को रोका जा सकता था। इनमें सरकारी दवाओं के सेवन से बच्चों की मौत और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में लगी आग की घटना शामिल है।

याचिकाकर्ता ने स्वयं एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। इसमें वहां टूटी हुई छतें व अन्य बुनियादी कमियां पाईं हैं। इससे साफ है कि सुरक्षा मानकों और आधिकारिक निर्देशों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है।

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा लापरवाही के शिकार लोगों के लिए समान मुआवजा नीति नहीं होने से प्रभावित परिवारों के साथ असमान व्यवहार होता है।

समान मुआवजा नीति बनाए सरकार

याचिका में राज्य सरकार से तत्काल और जवाबदेह कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें अस्पतालों में IPHS दिशानिर्देशों, बायो-मेडिकल कचरा नियमों और फायर सेफ्टी मानकों को कड़ाई से लागू करने का मांग की है।

साथ ही कैग रिपोर्ट की सिफारिशों का पालन करने का आग्रह किया है। चिकित्सा लापरवाही और अस्पताल से जुड़ी दुर्घटनाओं के पीड़ितों को एक समान मुआवजा योजना तैयार करने की भी पैरवी की गई है।

19 अगस्त तक दे सरकार जवाब

कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। प्रमुख चिकित्सा सचिव से कैग रिपोर्ट में बताई कमियों को दूर करने के लिए उठाए कदमों पर शपथ पत्र पेश करने को कहा है।

कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह को नोटिस थमाते हुए जवाब पेश करने व अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय की है।

ये भी पढ़ें:-

पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश

राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • अस्पतालों की बदहाली
  • कैग रिपोर्ट
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • एसएमएस अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच