राजस्थान हाई कोर्ट: 10 हजार सीनियर टीचर्स के प्रमोशन का रास्ता साफ, 28 याचिकाएं खारिज
Jageshwar prasad | May 23, 2026, 16:27 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को चुनौती देने वाली 28 याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस फैसले से कॉमर्स, संगीत, कृषि, चित्रकला और गृह विज्ञान के करीब 10 हजार सीनियर टीचरों के प्रमोशन पर लगी रोक हट गई है।
News In Short
- हाई कोर्ट ने 28 याचिकाएं खारिज कर 10 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ किया।
- कॉमर्स, संगीत, कृषि, चित्रकला और गृह विज्ञान के सीनियर टीचरों को मिली बड़ी राहत।
- सरकार ने कोर्ट को बताया- 2024 का संशोधन केवल एक बार की राहत है, स्थायी नियम नहीं।
- कोर्ट ने कहा- अतिरिक्त डिग्री लेने मात्र से प्रमोशन का अधिकार नहीं हो जाता।
- कोर्ट ने सीनियर टीचर और सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट के बीच वर्गीकरण को सही ठहराया।
News In Detail
जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने राजस्थान शैक्षिक सेवा (प्रथम संशोधन) नियम 2024 की वैधता को पूरी तरह बरकरार रखा। इस फैसले से कॉमर्स, संगीत, कृषि, चित्रकला और गृह विज्ञान जैसे विषयों के करीब 10 हजार सीनियर टीचर के प्रमोशन पर लगी रोक हट गई है।
10+2+3 शिक्षा प्रणाली से शुरू हुआ ठहराव और विवाद
जुलाई 2021 में जब नए शैक्षिक सेवा नियम लागू हुए तो इन सीनियर टीचर के प्रमोशन के बचे-कुचे अवसर भी समाप्त हो गए, क्योंकि पदों को 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरने का प्रावधान कर दिया गया।
राज्य सरकार ने दी एक बार की राहत
सरकार ने कोर्ट में स्पष्ट किया कि 2024 का यह संशोधन कोई स्थायी नियम नहीं है, बल्कि एक अस्थायी व्यवस्था या एक बार की राहत है। यह संशोधन केवल वर्तमान में कार्यरत उन 10 हजार सीनियर टीचर का बैकलॉग खत्म करने के लिए लाया गया है, जो साल 2021 के नियमों से पीड़ित थे।
सरकार ने स्पष्ट किया कि जैसे ही इन शिक्षकों का प्रमोशन पूरा हो जाएगा, उसके बाद भविष्य में इन पदों पर 100 प्रतिशत सीधी भर्ती ही की जाएगी।
क्या थी याचिकाकर्ताओं की दलील?
याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया कि प्रमोशन के लिए विचार किया जाना एक मौलिक अधिकार है। सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट सीनियर टीचर और जनरल टीचर के बीच किया गया यह वर्गीकरण पूरी तरह गलत है। नियम संशोधन के जरिए उनके प्रमोशन के अधिकार को छीना नहीं जा सकता।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
यदि किसी शिक्षक के पास संबंधित विषय में पीजी डिग्री और पांच साल का अनुभव है तो वह वहां से प्रमोशन ले सकता है। इसके अलावा हेडमास्टर और अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पदों पर भी उनके लिए विकल्प खुले हैं।
कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की वैध अपेक्षा की दलील पर सिवानंदन सी.टी. बनाम केरल हाई कोर्ट (2023) मामले का हवाला देते हुए तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ नौकरी के दौरान अपनी मर्जी से कोई अतिरिक्त डिग्री हासिल कर लेने मात्र से किसी कर्मचारी का प्रमोशन पाने का कोई मौलिक अधिकार या वैध अपेक्षा पैदा नहीं हो जाती।
कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के शायरा बानो बनाम भारत संघ मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी कानून को केवल तभी रद्द किया जा सकता है जब वह स्पष्ट रूप से मनमाना (arbitrary) साबित हो।
पदोन्नति का दावा मौलिक अधिकार नहीं
एयर कमोडोर नवीन जैन केस का संदर्भ देते हुए कोर्ट ने दोहराया कि पदोन्नति का दावा कोई मौलिक अधिकार नहीं है। कोर्ट ने माना कि 3 अगस्त 2021 की कट-ऑफ डेट तार्किक है, क्योंकि इसी दिन 2021 के नए नियम लागू हुए थे। इन विस्तृत आधारों पर कोर्ट ने संशोधन को वैध मानते हुए सभी 28 याचिकाएं खारिज कर दीं।
ये भी पढ़ें:-
कंप्यूटर अनुदेशक की होगी भर्ती, 3951 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन
7 साल से नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश, अब 8 पुलिसकर्मियों को किया भगोड़ा घोषित
काम साइबर ठगी, खाते में 9 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 16 वारदात से 19 करोड़ रुपए ठगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari