हाई कोर्ट ने पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर की याचिका खारिज की, 3 महीने में जांच पूरी करने के निर्देश
Amit Baijnath Garg | Jul 15, 2025, 16:43 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर की याचिका खारिज कर दी है। गुर्जर ने अपने तीसरे निलंबन को चुनौती दी थी।
राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर की याचिका खारिज कर दी है। गुर्जर ने अपने तीसरे निलंबन को चुनौती दी थी। कोर्ट ने जांच को तीन महीने में पूरा करने के आदेश दिए हैं।
पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर पर पट्टा जारी करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप था। इस मामले में कोर्ट ने पहले ही आदेश दिए थे कि इस पर जल्द न्यायिक जांच पूरी की जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जांच प्रक्रिया में काफी देरी की। कोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे निष्क्रिय और कछुए की चाल से चलने वाली बताया।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद जांच को नौ महीने तक स्थगित किया गया और फिर जांच अधिकारी की नियुक्ति जून, 2024 में की गई। कोर्ट ने इसे अवमानना की श्रेणी में रखा और कहा कि राज्य सरकार की निष्क्रियता से यह मामला लंबा खिंच रहा है।
यह खबर भी पढ़ें...
RPSC जल्द करेगा इन 2000 पदों पर भर्ती, शुरू हुआ काम
RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
राज्य सरकार की ओर से एएजी जीएस गिल ने कहा कि मुनेश गुर्जर के खिलाफ एसीबी ने आरोप-पत्र पेश किया है। गुर्जर ने नोटिस का जवाब देने के बजाय तकनीकी आपत्तियां पेश की थीं। गिल ने यह भी कहा कि न्यायिक जांच लंबित है और एक बार जब यह प्रक्रिया शुरू हो जाए, तो प्रारंभिक जांच का कोई महत्व नहीं रह जाता है।
अदालत ने इस पर विचार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया और राज्य सरकार को निर्देश दिए कि तीन महीने के भीतर न्यायिक जांच पूरी की जाए। कोर्ट ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को बिना उचित सुनवाई के निलंबित नहीं किया जा सकता और यह प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर पर पट्टा जारी करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप था। इस मामले में कोर्ट ने पहले ही आदेश दिए थे कि इस पर जल्द न्यायिक जांच पूरी की जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जांच प्रक्रिया में काफी देरी की। कोर्ट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे निष्क्रिय और कछुए की चाल से चलने वाली बताया।
अदालत ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए
गुर्जर की याचिका में क्या था? याचिका में मुनेश गुर्जर के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मेहता ने यह कहा कि गुर्जर को 5 अगस्त, 2023 को निलंबित किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट की रोक के बाद राज्य सरकार ने 1 सितंबर को निलंबन वापस ले लिया था। फिर से 22 सितंबर, 2023 को पुनः निलंबित किया गया। याचिका में यह भी दावा किया गया कि बिना सुनवाई का मौका दिए जनप्रतिनिधि को निलंबित नहीं किया जा सकता।
RPSC जल्द करेगा इन 2000 पदों पर भर्ती, शुरू हुआ काम
RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
क्या कहती है राज्य सरकार?
न्यायिक जांच के आदेश
FAQ
- 1. राजस्थान हाईकोर्ट ने मुनेश गुर्जर की याचिका को क्यों खारिज किया?
हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज की क्योंकि गुर्जर ने निलंबन को चुनौती दी थी, लेकिन न्यायिक जांच में भाग लिया और आरोप-पत्र को चुनौती नहीं दी। - 2. राज्य सरकार पर कोर्ट ने क्या आरोप लगाए?
कोर्ट ने राज्य सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाया और कहा कि जांच प्रक्रिया को नौ महीने तक स्थगित रखा गया, जो अवमानना की श्रेणी में आता है। - 3. न्यायिक जांच में कितना समय लगेगा?
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने में न्यायिक जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं, ताकि इस मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari