90 करोड़ की पेनल्टी माफी के बदले ली घूस, सीतालक्ष्मी की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज

Mukesh Sharma | May 13, 2026, 15:40 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-13T153505.891
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने आईटीएटी (ITAT) की पूर्व सदस्य एस. सीतालक्ष्मी की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी। उन पर 90 करोड़ की पेनल्टी माफी के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत और कीमती उपहार लेने का आरोप है।

News In Short

  • आईटीएटी की पूर्व सदस्य सीतालक्ष्मी की दूसरी जमानत याचिका खारिज।
  • 90 करोड़ की पेनल्टी माफ करने के बदले 30 लाख की रिश्वत लेने का आरोप।
  • सीबीआई ने आरोपी के वाहन से नकदी और घर से लग्जरी नेकलेस किए थे बरामद।
  • सरकारी वाहन चालक ने अदालत में रिश्वत की राशि मिलने की पुष्टि की।
  • हाई कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने को न्यायसंगत नहीं माना।

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) की पूर्व न्यायिक सदस्य एस. सीतालक्ष्मी को राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस चंद्र प्रकाश श्रीमाली ने आरोपी के अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनकी दूसरी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।

सीतालक्ष्मी पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी बिल्डर कंपनी को भारी-भरकम टैक्स पेनल्टी से बचाने के एवज में लाखों की रिश्वत और कीमती उपहार स्वीकार किए थे। सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल में है।

कॉलोनाइजर की माफ कर दी पेनल्टी

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने अदालत केा बताया कि सीतालक्ष्मी ने आईटीएटी में न्यायिक सदस्य के तौर पर रहते हुए गोकुल कृपा कॉलोनाइजर्स के पक्ष में फैसला सुनाकर उनकी 90 करोड़ रुपए की पेनल्टी माफ कर दी थी।

इस राहत के बदले उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय गोयल के माध्यम से रिश्वत की मांग की। जांच में 30 लाख रुपए की नकद राशि उनके सरकारी वाहन में उनके निवास स्थान पर मिली थी। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और उनके चालक मुकेश कुमार के बयानों से हुई है।

इसके अलावा उनके पास से एक कीमती नेकलेस और आईफोन 17 प्रो-मैक्स भी बरामद हुआ। यह कथित तौर पर रिश्वत के रूप में दिए गए उपहार थे ।

ससुर की सेहत को बनाया आधार

बचाव पक्ष के वकील का कहना था कि उनकी पहली जमानत खारिज होने के बाद अब परिस्थितियां बदल गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 19 के तहत निर्धारित चार महीने की समय सीमा के भीतर अभियोजन स्वीकृति जारी नहीं की गई।

वकील का कहना था कि यह उनके संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त उनके 89 वर्षीय ससुर की खराब सेहत और उनके जयपुर से जबलपुर स्थानांतरण का हवाला देते हुए जमानत की मांग की गई थी।

यह कृत्य समाज के हित के खिलाफ

कोर्ट जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में समय सीमा का पालन न होने मात्र से जमानत का अनिवार्य अधिकार नहीं मिल जाता।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एक उच्च न्यायिक पद पर आसीन व्यक्ति का यह कृत्य समाज और जनता के हित के विरुद्ध है। कोर्ट ने मामले में सह-अभियुक्तों और सीतालक्ष्मी की भूमिकाओंं में फर्क होने के आधार पर सह-अभियुक्तों को जमानत मिलने के बावजूद सीतालक्ष्मी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

ये भी पढे़:-

बिन मांगे पुरी हुई मुराद, होटल कंपनी को मिली बेशकीमती जमीन, कोर्ट का आया यह फैसला

RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं

प्रसूताओं की मौत पर हरकत में आई सरकार, 2 और डॉक्टरों सहित 4 को किया निलंबित

छह आरपीएस पदोन्नत होकर बनेंगे आईपीएस, केंद्र को भेजी फाइल, इन नामों पर लग सकती है मुहर

Tags:
  • सीबीआई
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • जमानत
  • आयकर अपीलीय अधिकरण
  • आईटीएटी की पूर्व सदस्य सीतालक्ष्मी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा