जोधपुर: HC भवन की मरम्मत 3 चरणों में होगी, 117 करोड़ खर्च; डोम रहेगा सुरक्षित
Saurabh Mishra | Updated:
जोधपुर हाईकोर्ट भवन की मरम्मत पर 117.65 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्य डोम सुरक्षित रहेगा। 50 कोर्ट रूम का नया भवन भी बनेगा और निर्माण गड़बड़ी की जांच जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर हाई कोर्ट भवन मरम्मत पर खर्च होंगे 117 करोड़।
- हाई कोर्ट बिल्डिंग के मुख्य डोम को सुरक्षित रखा जाएगा।
- हाईकोर्ट बिल्डिंग की मरम्मत तीन चरणों में होगी।
- 50 कोर्ट रूम का नया भवन भी होगा तैयार।
- हाईकोर्ट निर्माण गड़बड़ी मामले की जांच भी तेज हुई।
नरेश रमेश @ जोधपुर
राहत की बात यह है कि हाईकोर्ट का मुख्य डोम नहीं तोड़ा जाएगा, बल्कि उसकी मरम्मत कर उसे सुरक्षित रखा जाएगा। दूसरी ओर, भवन निर्माण में कथित गड़बड़ियों की जांच भी तेज हो गई।
तीन चरणों में होगा हाई कोर्ट बिल्डिंग का काम
पहले चरण के लिए 27.50 करोड़ रुपए और दूसरे चरण के लिए करीब 30 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल चुकी। तीसरे चरण में करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसकी मंजूरी की प्रक्रिया अभी चल रही।
हाईकोर्ट बिल्डिंग का मुख्य डोम नहीं टूटेगा
मरम्मत के दौरान काम की गुणवत्ता पर भी खास नजर रखी जाएगी। RSRDC ने इसके लिए निगरानी की व्यवस्था की है। काम की हर सप्ताह और 15 दिन के अंतराल पर समीक्षा की जाएगी, ताकि मरम्मत में किसी तरह की कमी न रहे।
हाईकोर्ट परिसर में बने अधिवक्ता चैंबर्स के साथ एजी और एएजी भवनों की स्थिति भी जांची जा रही है। इनका स्ट्रक्चरल ऑडिट भी IIT बॉम्बे से कराया जा रहा है।
50 कोर्ट रूम वाला नया HC भवन भी प्रस्तावित
नए भवन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने के लिए 1.50 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी जा चुकी है।
निर्माण में गड़बड़ी की जांच भी तेज
मुख्य सचिव ने इस मामले से जुड़ी लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई को 30 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जांच अब एडीजी वी.के. सिंह की निगरानी में आगे बढ़ेगी। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को तय है।
FAQ
- राजस्थान हाई कोर्ट की बिल्डिंग की मरम्मत पर कितना खर्च होगा?
हाईकोर्ट भवन की मरम्मत पर करीब 117.65 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह काम तीन चरणों में पूरा होगा। - क्या हाईकोर्ट का मुख्य डोम तोड़ा जाएगा?
नहीं, IIT बॉम्बे की रिपोर्ट में डोम तोड़ने की सिफारिश नहीं की गई। इसकी मरम्मत कर इसे सुरक्षित रखा जाएगा। - HC बिल्डिंग के निर्माण गड़बड़ी मामले की अगली सुनवाई कब है?
निर्माण में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को तय है। जांच एडीजी वी.के. सिंह की निगरानी में हो रही है।
जोधपुर निगम चुनाव: 44-44 पर अटकी BJP-कांग्रेस, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय संयोग?
'द सूत्र' की खबर पर लगी मुहर: जोधपुर नगर निगम में बागी और निर्दलीय ही बनेंगे 'किंगमेकर'
जोधपुर नगर निगम: गहलोत के वार्ड में खिला कमल, केंद्रीय मंत्री के गढ़ में जीती कांग्रेस
Rajasthan Top News: राजस्थान में हुआ निर्दलीय राज, हर पांचवां पार्षद बिना पार्टी का
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi