राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर की 50 करोड़ रुपए की संपत्ति होगी कुर्क
Gyan Chand Patni | Aug 01, 2025, 13:20 IST
AI
राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर बालमुकुंद ईनाणी की 50 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जाएगी। वह दुबई में काली कमाई से संपत्ति अर्जित कर रहा था। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन से कांग्रेस पार्षद बालमुकुंद उर्फ बुद्धिप्रकाश ईनाणी पर एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस काली कमाई से अर्जित 50 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही है है।
यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा-107 के तहत की जा रही है। पुलिस द्वारा किए गए फॉरेंसिक ऑडिट और फ्रॉड डिटेक्शन रिपोर्ट से यह सिद्ध हुआ है कि बालमुकुंद और उसके परिवार ने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है।
हिस्ट्रीशीटर क्या करता था दुबई में
राजस्थान में ग्राइंडिंग उद्योग संकट : बढ़ रहे खनिज निर्यात से स्थानीय उद्योगों पर गंभीर प्रभाव, जानें समस्या और समाधान
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा राजस्थान शिक्षा बोर्ड, स्थापना दिवस पर जानिए बोर्ड से जुडे़ कुछ विवाद और इतिहास
कितनी संपत्ति होगी कुर्क
दुबई में वह 40 महंगी कारों का मालिक है, जिनमें से हर एक कार की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।
इसके अलावा, दुबई के मेरीयाना बीच स्थित बुर्ज खलीफा के पास उसके नाम से 100 फ्लैट भी हैं। इन संपत्तियों के अलावा दुबई के लीव बैंक और मसरक बैंक में भी उसके खाते हैं। अब 50 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, जयपुर में खरीदे पौधों से भी ज्यादा कर दिया पौधरोपण!
राजस्थान में बदले भर्ती परीक्षाओं के नियम, छात्रा ने किया था विरोध, पीएम तक पहुंची थी शिकायत
किसके नाम फर्जी खाते खुलवाए गए
इन खातों से एक करोड़ रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन किए गए, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया।
बालमुकुंद के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 प्रकरण दर्ज हैं। आयकर विभाग और ईडी को भी उसकी संपत्तियों की जानकारी दी गई है।
बीएनएसएस धारा-107 क्या है
- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) की धारा -107 संपत्ति की कुर्की और जब्ती से संबंधित है।
- इसके तहत यदि पुलिस अधिकारी को संदेह होता है कि कोई संपत्ति आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त हुई है, तो वह क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से संपर्क करके संपत्ति को कुर्क करने की अनुमति ले सकता है।
FAQ
- 1. हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है?
राजस्थान के बालमुकुंद ईनाणी के खिलाफ 50 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-107 के तहत की गई है। - 2. बालमुकुंद ईनाणी ने दुबई में क्या किया ?
बालमुकुंद ईनाणी ने दुबई में ऑनलाइन जुआ-सट्टा के लिए एप्स के जरिए लोगों को प्रलोभन दिया और बेशुमार संपत्ति बनाई। - 3. बीएनएसएस की धारा 107 क्या है?
धारा 107 के तहत यदि किसी पुलिस अधिकारी को संदेह होता है कि आपराधिक गतिविधि से संपत्ति प्राप्त की गई है, तो वह उसे कुर्क करने के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त कर सकता है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman