राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया

Amresh Kushwaha | Jun 23, 2025, 08:01 IST
Share
ias-transfer-list-2025
ias-transfer-list-2025

राजस्थान में 62 IAS अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं। कई जिलों के कलेक्टर और विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। देखें पूरी लिस्ट...

Rajasthan IAS Transfer List: राजस्थान में लंबे समय के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस सर्जरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 62 IAS अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय से वित्त विभाग संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और गृह विभाग देख रहे एसीएस आनंद कुमार को हटा दिया।

सीएम के प्रमुख सचिव को भी हटाया

देर रात हुए आदेश के अनुसार एसीएस अखिल अरोड़ा को जलदाय विभाग तथा आनंदकुमार को वन विभाग एसीएस नियुक्त किया गया है। सीएम के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता को सीएमओ की बजाय उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस वैभव गालरिया को वित्त और भास्कर सावंत को गृह विभाग सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़िए...लंबे समय से जमे 33 पटवारियों के तबादले, 84 राजस्व निरीक्षक भी बदले गए

18 महीने बाद फेरबदल

भजनलाल सरकार ने पिछले साल जनवरी में प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब से आईएएस के तबादलों का इंतजार किया था। साथ ही राज्य सरकार ने 21 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सरकार ने भरतपुर, अजमेर और बीकानेर व 10 जिला कलेक्टरों को भी बदल दिया है।

मुख्य अधिकारियों के ट्रांसफर

रविवार को जारी किए गए ट्रांसफर लिस्ट में कुछ प्रमुख बदलाव हुए हैं:

  • सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम जयपुर के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है।
  • कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आनंद कुमार को वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

634175e6-b8f
634175e6-b8f

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले

इन जिलों में नए कलेक्टर

इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इन जिलों में प्रशासनिक बदलाव के साथ-साथ जनहित की योजनाओं में भी नए दृष्टिकोण से कार्य किए जाएंगे।

  • काना राम को सवाई माधोपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • कल्पना अग्रवाल को टोंक का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • पीयूष समरिया को कोटा का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • प्रियंका गोस्वामी को कोटपूतली बहरोड़ का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • अरुण कुमार हसीजा को राजसमंद का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • कमल राम मीणा को ब्यावर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • श्वेता चौहान को फलौदी का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
  • महेंद्र खड़गावत को डीडवाना कुचामन का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
ये खबर भी पढ़िए...MP सरकार ने किए थोकबंद तबादले, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की जारी की लिस्ट

संभागीय आयुक्तों में बदलाव

इसके अलावा, संभागीय आयुक्तों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं:

  • डॉ. रवि सुरपुर को बीकानेर संभाग से प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • शक्ति सिंह राठौड़ को अजमेर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • विश्राम मीणा को बीकानेर के नए आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी मजबूती

इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाना और सरकार के लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना है। नए कलेक्टरों और अधिकारियों को नए कार्य क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। इससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकेंगे। वहीं प्रशासनिक कार्यों में सुधार ला सकेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका के तबादले पर लगाई रोक, नए सिरे से होगी समीक्षा

नए अधिकारियों के बारे में जानें

  • काना राम - सवाई माधोपुर जिले के नए कलेक्टर हैं। उनका कार्यक्षेत्र प्रमुख रूप से कानून-व्यवस्था और जिला प्रशासन के सुधार पर केंद्रित होगा।
  • कल्पना अग्रवाल - टोंक जिले की नई कलेक्टर, प्रशासनिक सुधारों के साथ-साथ विकास कार्यों में नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।
  • कमर उल जमान चौधरी - भरतपुर के नए कलेक्टर, उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल सकती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ias transfer news | administrative changes in Rajasthan | IAS officers transfer | आईएएस

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • administrative changes in Rajasthan
  • IAS
  • आईएएस
  • IAS Transfer List
  • IAS transfer
  • IAS officers transfer
  • ias transfer news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती