पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 IPS के तबादले, 7 जिलों को मिले नए SP

Jageshwar prasad | May 20, 2026, 08:19 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-20T082647.601
Photograph: (the sootr)

प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए। 7 जिलों के SP बदले गए। हरेंद्र कुमार महावर कोटा के नए IG बनाए गए। दो अधिकारियों के तीन महीने और एक के दो महीने में ही फिर तबादले हुए।

News In Short

  • राजस्थान में एक साथ 17 IPS अधिकारियों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले।
  • हरेंद्र कुमार महावर बने कोटा रेंज के नए IG, पद काफी दिनों से था खाली।
  • मनीष त्रिपाठी चित्तौड़गढ़ से एटीएस जयपुर, धर्मेंद्र सिंह बने चित्तौड़गढ़ के नए SP।
  • साढ़े तीन माह से ड्यूटी से गायब कालूराम रावत का हुआ तबादला।
  • पीयूष दीक्षित का दो माह में ही दूसरा तबादला, अब बने दौसा SP।

News In Detail

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार आधी रात को 17 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत कोटा रेंज को नया आईजी मिलने के साथ ही प्रदेश के 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। वहीं, लंबे समय से एपीओ (APO) चल रही अधिकारी को भी नई पोस्टिंग दी गई है। इस फेरबदल में जहां कुछ जिलों के कप्तानों को नई फील्ड पोस्टिंग है, वहीं कुछ को तकनीकी और स्पेशल विंग में भेजा गया है।

जिलों के कमान में हुए प्रमुख बदलाव

जारी सूची के अनुसार, भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह को अब चित्तौड़गढ़ का नया एसपी बनाया गया है, जबकि चित्तौड़गढ़ एसपी आईपीएस मनीष त्रिपाठी को एसपी एटीएस (ATS) जयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, दौसा के एसपी सागर को अब भीलवाड़ा जिले की कमान सौंपी गई है और पीयूष दीक्षित को एसीबी से हटाकर एसपी दौसा के पद पर तैनात किया गया है।

टोंक के एसपी राजेश कुमार मीणा अब भरतपुर के नए एसपी होंगे, जबकि नागौर एसपी रोशन मीणा का तबादला टोंक एसपी के पद पर किया गया है। इसी तरह, एटीएस में तैनात ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का नया एसपी बनाया गया है, जबकि वहां तैनात रिचा तोमर को दिल्ली में आरएसी (RAC) की 11वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय और विंग्स के बड़े बदलाव

मुख्यालय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:

लता मनोज कुमार: एडीजी सिविल राइट्स से बदलकर अब एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग और जन अभियोग, जयपुर के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगी।

परम ज्योति: आईजी क्राइम (पुलिस मुख्यालय) से आईजी आरएसी जयपुर के पद पर भेजी गई हैं।

भुवन भूषण यादव: एसीबी बीकानेर में डीआईजी के पद से अब डीआईजी, एसओजी (SOG) जयपुर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

श्वेता धनखड़: डीआईजी सिविल राइट्स से डीआईजी, आरएसी, जयपुर बनाई गई हैं।

गोरधन लाल सौंकरिया: एसपी (कानून व्यवस्था) से बदलकर अब एसपी, एसीबी (ACB) जयपुर होंगे।



चर्चा में रहे कालूराम रावत का भी तबादला

इस सूची में आईजी कालूराम रावत का नाम भी शामिल है, जिनका तबादला आईजी सिविल राइट्स से आईजी टेलीकम्युनिकेशन के पद पर किया गया है। रावत पिछले दिनों बिना बताए ड्यूटी से साढ़े तीन महीने तक गायब रहने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। जॉइनिंग के बाद से ही वे मुख्यालय को बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को उन्हें एक रिकॉल नोटिस भी जारी करना पड़ा था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

इस नई तबादला सूची में कोटा रेंज का नया आईजी (IG) किसे बनाया गया है?

सीआईडी सीबी में आईजी के पद पर कार्यरत रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

केंद्रीय डेपुटेशन से लौटने के बाद किस महिला आईपीएस अधिकारी को नई पोस्टिंग मिली है?

बीते 29 अप्रैल को केंद्रीय डेपुटेशन से लौटने के बाद एपीओ चल रहीं केबी वंदना को आईजी सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है।

इस फेरबदल के तहत किन-किन 7 जिलों के एसपी (SP) बदले गए हैं?

इस फेरबदल में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, भरतपुर, दौसा और डीडवाना-कुचामन जिलों के एसपी बदले गए हैं।

ये भी पढ़ें:-

कांस्टेबल पहुंचे हाई कोर्ट, एसआई भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल करने की मांग

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, समर्थकों की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध

विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा

10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • ips
  • आईपीएस
  • IPS अधिकारियों के तबादले
  • प्रशासनिक फेरबदल
  • आईपीएस मनीष त्रिपाठी
  • आईजी कालूराम रावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच