पुलिस में बड़ा फेरबदल: 17 IPS के तबादले, 7 जिलों को मिले नए SP
Jageshwar prasad | May 20, 2026, 08:19 IST
Photograph: (the sootr)
प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए। 7 जिलों के SP बदले गए। हरेंद्र कुमार महावर कोटा के नए IG बनाए गए। दो अधिकारियों के तीन महीने और एक के दो महीने में ही फिर तबादले हुए।
News In Short
- राजस्थान में एक साथ 17 IPS अधिकारियों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले।
- हरेंद्र कुमार महावर बने कोटा रेंज के नए IG, पद काफी दिनों से था खाली।
- मनीष त्रिपाठी चित्तौड़गढ़ से एटीएस जयपुर, धर्मेंद्र सिंह बने चित्तौड़गढ़ के नए SP।
- साढ़े तीन माह से ड्यूटी से गायब कालूराम रावत का हुआ तबादला।
- पीयूष दीक्षित का दो माह में ही दूसरा तबादला, अब बने दौसा SP।
News In Detail
जिलों के कमान में हुए प्रमुख बदलाव
टोंक के एसपी राजेश कुमार मीणा अब भरतपुर के नए एसपी होंगे, जबकि नागौर एसपी रोशन मीणा का तबादला टोंक एसपी के पद पर किया गया है। इसी तरह, एटीएस में तैनात ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का नया एसपी बनाया गया है, जबकि वहां तैनात रिचा तोमर को दिल्ली में आरएसी (RAC) की 11वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय और विंग्स के बड़े बदलाव
लता मनोज कुमार: एडीजी सिविल राइट्स से बदलकर अब एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग और जन अभियोग, जयपुर के पद पर जिम्मेदारी संभालेंगी।
परम ज्योति: आईजी क्राइम (पुलिस मुख्यालय) से आईजी आरएसी जयपुर के पद पर भेजी गई हैं।
भुवन भूषण यादव: एसीबी बीकानेर में डीआईजी के पद से अब डीआईजी, एसओजी (SOG) जयपुर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
श्वेता धनखड़: डीआईजी सिविल राइट्स से डीआईजी, आरएसी, जयपुर बनाई गई हैं।
गोरधन लाल सौंकरिया: एसपी (कानून व्यवस्था) से बदलकर अब एसपी, एसीबी (ACB) जयपुर होंगे।
चर्चा में रहे कालूराम रावत का भी तबादला
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
इस नई तबादला सूची में कोटा रेंज का नया आईजी (IG) किसे बनाया गया है?
केंद्रीय डेपुटेशन से लौटने के बाद किस महिला आईपीएस अधिकारी को नई पोस्टिंग मिली है?
इस फेरबदल के तहत किन-किन 7 जिलों के एसपी (SP) बदले गए हैं?
ये भी पढ़ें:-
विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, समर्थकों की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध
विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा
10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA