साइबर अपराधियों के निशाने पर वन मंत्री, बनाया फर्जी अकाउंट, ठगने की कोशिश
Ashish Bhardwaj | Jul 10, 2026, 17:40 IST
संजय शर्मा
राजस्थान में साइबर ठगों के निशाने पर वन मंत्री संजय शर्मा आ गए हैं। उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की करने कोशिश हो रही थी।
ऐसे समझें पूरा मामला
- राजस्थान में साइबर ठगों के निशाने पर आए वन मंत्री संजय शर्मा।
- इनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बना लिया फर्जी अकाउंट।
- लोगों को मैसेज भेजकर जाल में फंसाने का शुरू कर दिया खेल।
- मैसेज में साइबर ठग निवेश और ग्रुप से जोड़ने का दे रहे थे झांसा।
राजस्थान में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे मंत्रियों को अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
ताजा मामला राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा का है। इनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट तैयार कर लिया है।
इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को ठगने और जाल में फंसाने का खेल शुरू कर दिया गया। जैसे ही यह मामला मंत्री के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए जनता के लिए एक अपील जारी की है।
निवेश और ग्रुप से जोड़ने का झांसा
ठगों का मुख्य मकसद लोगों को विभिन्न संदिग्ध ग्रुप्स, फर्जी निवेश योजनाओं और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जोड़ना था।
अक्सर लोग सोचते हैं कि किसी मंत्री या रसूखदार व्यक्ति की तरफ से मैसेज आया है तो योजना सही ही होगी। साइबर अपराधी जनता के इसी भरोसे और मनोविज्ञान का फायदा उठाकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे।
वन मंत्री की जनता से सीधी अपील
यह अकाउंट लोगों को मैसेज भेजकर विभिन्न ग्रुप, निवेश योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि इस अकाउंट का मुझसे कोई संबंध नहीं है।
मंत्री ने जनता से आग्रह किया कि वे ऐसे किसी भी संदेश, लिंक या निवेश संबंधी प्रस्ताव पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें। साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
पैसे या निवेश की मांग पर शक करें: कोई भी जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया के पर्सनल मैसेज में निवेश करने या पैसे ट्रांसफर करने की बात नहीं करता।
लिंक पर क्लिक न करें: अनजान अकाउंट्स से भेजे गए किसी भी लिंक या ग्रुप इनविटेशन को स्वीकार न करें।
तुरंत रिपोर्ट करें: संदिग्ध अकाउंट दिखने पर प्लेटफॉर्म को रिपोर्ट करने के साथ-साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर भी शिकायत दर्ज कराएं।
संजय शर्मा
संजय शर्मा
ये खबर भी पढ़े:-
मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम
केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल संकट, अब एक महीने चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA