प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सीकर कलेक्टर को फटकारा, कागज मेज पर पटके, गुस्से से बाहर निकल गए

Amit Baijnath Garg | Dec 23, 2025, 19:00 IST
Share
sanjay sharma sikar visit
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के वन मंत्री और सीकर प्रभारी संजय शर्मा ने कलेक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों की अव्यवस्था पर गुस्सा जताया। वहीं अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर जयपुर से कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jaipur. राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने हाल ही में सीकर में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने कलेक्टर से कहा कि आपकी जैसी मर्जी हो, इस जिले और सेवा शिविर को वैसे चलाइए..., मैं जा रहा हूं। यह विवाद तब हुआ, जब मंत्री शर्मा सीकर के सेवा शिविर में अचानक पहुंचे और कर्मचारियों की अव्यवस्था को देखकर नाराज हो गए।

राजस्थान पहुंची एमपी की बाघिन, 25 दिन के बाद लगी हाथ, अधिकारी बोले एमपी के बाघ ताकतवर

शिविर की अव्यवस्था पर नाराजगी

वन मंत्री संजय शर्मा मंगलवार सुबह सीकर के शहरी सेवा शिविर में पहुंचे, लेकिन वहां कर्मचारियों की खाली कुर्सियां देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। मंत्री ने RO महेश योगी से शिविर के कार्यों के बारे में जानकारी ली, लेकिन उन्हें मोबाइल में सूची दिखाए जाने पर वह और भी नाराज हो गए। मंत्री ने सवाल उठाया और कहा कि क्या यह मजाक समझ रखा है? मैं मंत्री हूं, आप मुझे मोबाइल पर सूची नहीं दिखा सकते।

1
1

प्रिंटआउट में देरी पर गुस्सा

जब मंत्री ने शिविर के कार्यों का प्रिंटआउट मांगा, तो प्रिंटर के पास होने के बावजूद 10 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। मंत्री शर्मा ने गुस्से में कागज टेबल पर फेंकते हुए कलेक्टर को कहा कि इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नगर परिषद के कमिश्नर के बारे में पूछा, लेकिन कर्मचारी ने बताया कि वह लंच के लिए गए हैं। मंत्री ने कमिश्नर को कॉल किया, तब उन्होंने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कार्यक्रम में व्यस्त होने की बात कही।



बार-बार ट्रांसफर से परेशान जज दिनेश कुमार गुप्ता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान हाईकोर्ट को मिले नए निर्देश

कलेक्टर की देरी और मंत्री का गुस्सा मंत्री के पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा नगर परिषद पहुंचे। मंत्री संजय शर्मा ने कलेक्टर से सेवा शिविर के तहत सीकर में हो रहे कार्यों की सूची मांगी, लेकिन RO महेश योगी और एक्सईएन प्रतिभा चौधरी जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने कहा कि क्या आप मजाक समझ रहे हैं? मैं मंत्री हूं, आप मुझे सूची नहीं दे रहे।

एक्सईएन को भी फटकारा

मंत्री ने एक्सईएन प्रतिभा चौधरी से शहर में फेरोकवर और स्ट्रीट लाइट लगाने के बारे में सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मंत्री ने कहा कि अगर आपको यह नहीं पता तो आप साइड में खड़े हो जाइए। जब पूर्व पार्षद साबिर बिसाती ने शिकायत की कि फेरोकवर नहीं लगाया गया, तो मंत्री ने एक्सईएन को फटकार लगाई।

किसानों का विरोध जीता : टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल

अवैध निर्माण की शिकायत पर जवाब

सीकर की महिला अन्नू देवी ने मंत्री से मिलकर बताया कि वह एक महीने से अवैध निर्माण की शिकायत कर रही हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने कलेक्टर से कहा कि अब देखो, यह हालात हैं यहां के। अब मैं अन्नू देवी की शिकायत लेकर जयपुर जा रहा हूं और उसकी सुनवाई होगी।

राजस्थान के 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी, एग्जाम में हुए ये दो बड़े बदलाव

मंत्री शर्मा का मीडिया से संवाद

मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्माने कहा कि अब कलेक्टर ही यहां की स्थितियों और व्यवस्थाओं के बारे में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीकर की सारी स्थिति से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां हालात बेहद खराब हैं और लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।

यूडीएच मंत्री का सीकर दौरा

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा के रवाना होने के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा नगर परिषद पहुंचे और जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री खर्रा ने भी फोन पर संजय शर्मा से बात की और बाद में वहां से रवाना हो गए। हालांकि खर्रा ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विशेष प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी सिखाएंगे संगठन के गुर, दिल्ली में लगेगी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की क्लास

मुख्य बिंदु

  • प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सीकर कलेक्टर को फटकारा।
  • सेवा शिविर में कर्मचारियों की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
  • प्रिंटआउट में देरी होने पर मंत्री ने कलेक्टर को फटकारा।
  • मंत्री ने अवैध निर्माण की शिकायत पर कलेक्टर से कार्रवाई का आश्वासन लिया।
  • यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सीकर
  • यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
  • राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा
  • शहरी सेवा शिविर
  • प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने सीकर कलेक्टर को फटकारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा