क्या असल में मानसून कम रहेगा मेहरबान, जानिए 30 साल के डेटा से बारिश की तस्वीर
Mukesh Sharma | Jun 26, 2026, 15:54 IST
राजस्थान में 30 साल के मौसम विज्ञान के डेटा ने बढ़ाई उम्मीद
राजस्थान में इस बार मानसून देरी से आएगा। इसके जुलाई के सप्ताह में आने के आसार हैं। हालांकि, 30 साल का डेटा यह राहत देता है कि 13 बार मानसून लेट होने के बावजूद 7 बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश लेकर आया।
समझें क्या है पूरा मामला
- मौसम विभाग का अनुमान, अगले सप्ताह आएगा मानसून, 10% कम बरस सकते हैं बादल।
- राजस्थान में मानसून 20 से 25 जून के बीच आता है, इस बार एक सप्ताह देरी के आसार।
- भले ही इस बार कम बारिश का अलर्ट, लेकिन लेट मानसून ने कभी नहीं किया निराश।
- 30 साल में 13 बार देरी से आया मानसूनी सिस्टम, पर 7 बार उम्मीद से ज्यादा हुई बरसात।
- राजस्थान में तीन बार मानसून सबसे ज्यादा लेट आया, एक बार तोड़ डाला रिकॉर्ड।
अल नीनो के कारण आशंका यह भी है कि देरी से आने वाले यह मानसून कम बरसेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 10 फीसदी कम बारिश होने की आशंका है।
सिर्फ दो बार समय पर आया
डेटा एनालिसिस से यह भी पता चलता है कि 7 बार देरी से आने के बावजूद मानसून जमकर बरसा है, जबकि तीन बार समय से पहले आने पर बारिश 25 फीसदी कम हुई है।
तीन बार सबसे ज्यादा लेट, एक बार तोड़ डाला रिकॉर्ड
इस एनालिसिस में मानसून आने की सामान्य तारीख को 25 जून मानकर जल्दी या देरी के दिन तय किए गए हैं। साल 2012 में मानसून सबसे ज्यादा 8 दिन लेट आया, लेकिन अगस्त में हुई बारिश ने सबकी चिंता दूर कर दी। 2012 में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश हुई।
साल 2019 में 7 दिन देरी से मानसून राजस्थान पहुंचा, लेकिन बरसात में कोई कमी नहीं रही। 2019 में तीन दशकों में पहली बार बारिश का आंकड़ा 550 एमएम से पार पहुंच गया। खास बात यह रही कि मानसून ने पहले ही दिन राजस्थान के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लिया।
साल 2014 में मानसून में 7 दिन की देरी दर्ज की गई। तब बरसात लगभग सामान्य जैसी ही रही। आंकड़े बताते हैं कि देरी से (जुलाई में) दस्तक देने वाले मानसून ने पिछले 30 सालों में अब तक कभी बारिश के आंकड़े माइनस में नहीं पहुंचाए।
तीन बार सबसे ज्यादा लेट, एक बार तोड़ डाला रिकॉर्ड
10 बार 5 दिन तक की देरी से एंट्री
इनमें साल 2006 सबसे चौंकाने वाला रहा। मानसून 2 दिन की देरी से पहुंचा। अगस्त 2006 के आखिरी हफ्ते में बाड़मेर में पूरे साल के औसत से 5 गुना अधिक बारिश हो गई, बाढ़ आ गई।
वहीं, 2002 और 2009 में मानसून 4-4 दिन देरी से था और दोनों बार सूखा पड़ा। 2022 में मानसून 5 दिन की देरी से था, लेकिन 596 MM बरसात ने राजस्थान को तर कर दिया। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में करीब 781 MM बारिश दर्ज हुई।
साल 2010 में मानसून एक दिन देरी से था, लेकिन बारिश करीब 540 एमएम दर्ज की गई। आमतौर पर पूर्वी राजस्थान में अधिक बरसात होती है, लेकिन उस दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में लगभग 27 फीसदी बरसात अधिक हुई।
10 बार 5 दिन तक की देरी से एंट्री
2 बार तय समय पर आया और कर गया तर
2 बार तय समय पर आया और कर गया तर
4 बार सबसे जल्दी, तोड़ा 108 साल का रिकॉर्ड
रिकॉर्ड पिछले साल यानी 2025 के मानसून ने तोड़े थे। मानसून 7 दिन पहले राजस्थान पहुंचा और 64 फीसदी अधिक बरसा। 108 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 2021 में भी मानसून 7 दिन पहले पहुंचा था और बरसात 17 फीसदी अधिक रही।
मानसून 4 बार सबसे जल्दी, तोड़ा 108 साल का रिकॉर्ड
जल्दी आने पर भी दो बार सूखे जैसे हालात
2004 में 3 दिन पहले आया और 22 फीसदी कम बरसात हुई। इन दोनों ही सालों में राजस्थान को सूखे के हालातों का सामना करना पड़ा। इधर, 2011 में भी एक दिन पहले मानसून आया और 11 फीसदी कम बरसा, लेकिन तब हालात सामान्य रहे।
1996, 2011 और 2016 में मानसून 2 से 3 दिन पहले आया। इन सालों में बरसात का आंकड़ा 500 MM से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 2011 में 41 फीसदी अधिक 590 MM से भी ज्यादा बरसात हुई।
मानसून के जल्दी आने पर भी दो बार सूखे जैसे हालात
ये भी पढ़ें:-
यमुना पानी लाने पर अंतिम सहमति, MoU के बाद जल्द शुरू होगा काम
अरावली पर पर्यावरणविदों ने सीजेआई को लिखा पत्र, नई कमेटी पर उठाए सवाल
कृषि मंत्री का 3 फैक्ट्रियों पर छापा, मिला नकली पोटाश और अवैध बायो-स्टिमुलेंट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari