Rajasthan monsoon update : राजस्थान से मानसून की विदाई के बीच बढ़ रहा तापमान, बारिश अलर्ट भी

Gyan Chand Patni | Sept 15, 2025, 11:22 IST
Share
vidai
vidai

राजस्थान में मानसून की विदाई तीन दिन पहले शुरू हो गई। जैसलमेर, बीकानेर सहित कई जिलों से बादल हटे। वहीं 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी। तापमान दिन और रात दोनों में बढ़ रहा है।

राजस्थान (Rajasthan) में इस बार मानसून (Monsoon) ने तय समय से तीन दिन पहले विदाई लेनी शुरू कर दी। 14 सितंबर से ही जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और जोधपुर क्षेत्र से मानसून की वापसी हो गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं (North-Western Winds) का असर तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि अब राज्य के अन्य जिलों से भी मानसून वापस लौटेगा।

राजस्थान से मानसून की विदाई

monsoon r
monsoon r

मौसम विभाग का राजस्थान मानसून अलर्ट

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सामान्यतः 17 सितंबर से मानसून की विदाई होती है। लेकिन इस साल 14 सितंबर से ही मानसून का रुख बदल गया।

साथ ही, 17 और 18 सितंबर को चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इंस्पेक्टरों की नियुक्ति और प्रमोशन

राजस्थान में हरियाणा से बनकर आ रहे फर्जी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, इस पूरे खेल को ऐसे समझिए

कई जिलों में हल्की बारिश

राजस्थान मौसम का हाल।रविवार को स्थानीय स्तर पर सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर और दौसा जिलों में बादल छाए।कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।

सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 5 मिमी (MM) बारिश दर्ज हुई। वहीं जयपुर के मानसरोवर, प्रतापनगर, सांगानेर और जगतपुरा इलाके में भी हल्की बरसात हुई।

राजस्थान के मौसम की मुख्य बातें

  • मानसून 14 सितंबर से ही लौटना शुरू।
  • जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर से सबसे पहले विदाई।
  • जयपुर, दौसा, टोंक में हल्की बारिश दर्ज।
  • तापमान दिन और रात दोनों में बढ़ा।
  • मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया।

दिन और रात का तापमान बढ़ा

मौसम ड्राय (Dry Weather) होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
रविवार को श्रीगंगानगर में 37.6 डिग्री, चूरू में 37.4, जैसलमेर में 37.1 और पिलानी में 37.3 डिग्री दर्ज हुआ।

बीकानेर, बाड़मेर, फलोदी में 36 डिग्री से ऊपर तापमान रहा।
जयपुर में 34.8, अजमेर में 33.5, सीकर में 35 और उदयपुर में 32.5 डिग्री दर्ज हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें

आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में मिली पोस्टिंग, राजस्थान सरकार नहीं थी इच्छुक, एनओसी भी ले ली थी वापस

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : राजस्थान में दो सेंटर्स पर पेपर की अदला-बदली, डमी कैंडिडेट भूपेंद्र गिरफ्तार

14 सितंबर को राजस्थान के प्रमुख स्थानों का तापमान, डिग्री सेल्सियल में

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर33.523.3
वनस्थली (टोंक)35.423
अलवर36.527
जयपुर34.826.9
पिलानी37.324.2
सीकर3524.6
कोटा34.624.7
चित्तौड़गढ़35.723.7
उदयपुर32.523
बाड़मेर36.225.7
जैसलमेर37.124.3
जोधपुर34.424.5
बीकानेर36.225.6
चूरू37.425.1
गंगानगर37.626.8
नागौर33.623.6
बारां34.624.5
हनुमानगढ़35.926.4
जालौर33.623.2
सिरोही32.817
करौली35.826.3
दौसा35.426.4
प्रतापगढ़32.923.3
झुंझुनूं35.425.4
पाली32.621.6

राजस्थान मानसून की स्थिति

मौसम केन्द्र ने 16 सितंबर तक राजस्थान में ड्राय मौसम की संभावना जताई है।
कुछ स्थानों पर हल्के बादल और बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। |

FAQ

  1. 1. राजस्थान में मानसून की विदाई कब शुरू हुई?
    राजस्थान में इस बार मानसून की विदाई 14 सितंबर से ही शुरू हो गई, जो सामान्य से तीन दिन पहले है।
  2. 2. सबसे पहले किन जिलों से मानसून गया?
    जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और जोधपुर के कुछ हिस्सों से मानसून ने विदाई ली।
  3. 3. क्या राजस्थान में अभी भी बारिश होगी?
    हाँ, मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
  4. 4. मानसून विदाई के बाद तापमान पर क्या असर पड़ा है?
    दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ गया है। कई जिलों में 37 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।


Tags:
  • राजस्थान मौसम का हाल
  • येलो अलर्ट
  • राजस्थान मानसून की स्थिति
  • राजस्थान मानसून अलर्ट
  • राजस्थान से मानसून की विदाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा