हनुमान बेनीवाल को एक और झटका, सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

The Sootr | Jul 03, 2025, 23:40 IST
Share
Rajasthan MP Hanuman Beniwal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में घर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल को एक और झटका लगा है। उन्हें जयपुर में सरकारी आवास से बेदखली का नोटिस मिला है।

कमलेश केशोट@Jaipur

जयपुर। राजस्थान में घर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोप) सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल को एक और झटका लगा है। उन्हें जयपुर में सरकारी आवास से बेदखली का नोटिस मिला है।

यह नोटिस पीडब्लूडी विभाग के परिवाद पर सम्पदा अधिकारी और एसडीएम (ज्यूडिशियल) ने दिया है। हनुमान बेनीवाल को 11 जुलाई तक इस नोटिस का जवाब देना होगा।

पिछले कुछ समय से एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हनुमान बेनीवाल इस समय राज्य सरकार के निशाने पर हैं।

बेनीवाल के दो नेताओं को भी नोटिस

दरअसल, राजस्थान सरकारने आवास बेदखली का नोटिस आरएलपी के तीन नेताओं को दिया है। इनमें सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ ही उनके पार्टी के नेता पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग शामिल हैं।

नारायण बेनीवाल हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई हैं। वे पिछली सरकार में नागौर की खींवसर सीट से विधायक थे। वहीं पुखराज गर्ग जोधपुर जिले की भोपालगढ़ सीट से विधायक थे। पुखराज गर्ग आरएलपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।

ये खबरें भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश के इटारसी से यूपी के मनिकपुर तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार

राजस्थान में डीजीपी के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खेल, जानिए क्या काम आए समीकरण

सरकारी आवास पर कब्जा

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल2014 में नागौर से पहली बार सांसद बने थे। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह खींवसर से विधायक चुने गए। वर्ष 2024 में नागौर सीट से तीसरी बार सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में यहां से हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को खड़ा किया गया। लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रेवतराम डांगा से चुनाव हार गई।

उधर, नारायण बेनीवाल ने चुनाव नहीं लड़ा और पुखराज गर्ग भोपालगढ़ से चुनाव हार गए। इसके बावजूद तीनों नेता सरकारी आवास में रह रहे थे। अब राज्य सरकार ने तीनों नेताओं को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।

ये खबरें भी पढ़ें:

राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगी रोक हटाई, पुरानी शर्तों के तहत होगी भर्ती

टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग

पीडब्लूडी विभाग ने दायर किया परिवाद

रालोप के तीनों नेताओं के सरकारी आवास खाली नहीं करने पर पीडब्ल्यूडी ने परिवाद दायर किया। इसके आधार पर सम्पदा अधिकारी और एसडीएम (ज्यूडिशियल) ने तीनों को अपात्र मानते हुए ये नोटिस जारी किए है।

ये जयपुर में जालूपुरा और ज्योति नगर स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। इससे पहले भी इन्हें विधानसभा द्वारा नोटिस दिया जा चुका है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • हनुमान बेनीवाल
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  • आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल
  • आंदोलन
  • आरएलपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती