राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में टिकट किसे? भाजपा-कांग्रेस ने तय किए पैमाने
Saurabh Mishra | Aug 18, 2026, 11:37 IST
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान में नगर निकाय-पंचायत चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने टिकट के लिए गाइडलाइन तैयार की है। भाजपा जिताऊ प्रत्याशी और जेन-जी पर फोकस करेगी, जबकि कांग्रेस वार्ड के वोटर को ही तरजीह देगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेजी हुई।
- भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने टिकट को लेकर गाइ़डलाइन तय कर दी।
- भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशी और जेन-जी पर फोकस का ऐलान किया है।
- कांग्रेस ने वार्ड के वोटर को ही टिकट देने की शर्त रखी है।
- युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने की बात भी कही गई है।
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हुई इन बैठकों में बूथ स्तर से लेकर वार्ड प्रत्याशियों के सेलेक्शन तक के लिए कड़े नियम तय किए गए। भाजपा ने सिफारिशी कल्चर को नकारते हुए सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी और जेन-जी युवाओं को तरजीह देने का ऐलान किया। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर बाहरी प्रत्याशियों की नो-एंट्री का फैसला किया।
इन नए दिशा-निर्देशों के बाद राजस्थान के 309 नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच समीकरण बदल गए।
आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore, प्रदेश प्रभारी डॉ. @AgrawalRMD, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp,… pic.twitter.com/SlDfgrQXAl
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 17, 2026
निकाय चुनाव में भाजपा का फोकस जिताऊ चेहरों पर
बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ने साफ किया है कि प्रत्याशी चुनने में भाई-भतीजावाद, दबाव या पारिवारिक सिफारिश काम नहीं आएगी। केवल स्थानीय प्रभाव और जीतने की क्षमता ही टिकट का पैमाना होगी।
भाजपा का फोकस जेन-जी पर
निकाय चुनाव में राजस्थान सरकार के पिछले ढाई साल के कामकाज, विकास योजनाओं और कांग्रेस की कथित गुटबाजी को मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। इसके लिए आईटी, सोशल मीडिया और मीडिया की संयुक्त डिजिटल टीम तैनात की जा रही।
कांग्रेस में वार्ड का वोटर ही टिकट का हकदार
आज AICC राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी के साथ सांसदों, विधायकों, प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों-अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में फीडबैक लिया और पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों… pic.twitter.com/ZjUiUsT81W
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 17, 2026
कांग्रेस में टिकट के लिए देना होगा पूरा सफरनामा
चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म भी जमा कराना होगा। आवेदन फॉर्म में कार्यकर्ताओं को बताना होगा कि वे कब से पार्टी में सक्रिय हैं, पहले किन पदों पर रहे हैं और पिछले चुनावों में उनकी जीत का आधार क्या रहा था।
दोनों दलों की इस आक्रामक तैयारी और सख्त गाइडलाइंस से साफ है कि राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव कड़े मुकाबले वाले होने जा रहे।
FAQ
- राजस्थान में भाजपा नगर निकाय चुनाव में टिकट किसे देगी?
भाजपा ने कहा है कि सिफारिश या पारिवारिक दबाव काम नहीं आएगा। सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी और जेन-जी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। - राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव में टिकट के लिए क्या मापदंड तय किए?
कांग्रेस ने साफ किया है कि दावेदार जिस वार्ड का वोटर होगा, वहीं से टिकट मिलेगा। दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। - कांग्रेस में पार्षद के टिकट के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी?
कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के साथ ऑफलाइन फॉर्म भी जमा करना होगा। फॉर्म में उन्हें अपना राजनीतिक सफरनामा और पिछले चुनावी अनुभव बताना होगा।
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ क्यों नहीं? सरकार का आया जवाब
जयपुर नगर निगम वार्ड आरक्षण के लिए निकली लॉटरी, 20 प्रतिशत OBC के लिए आरक्षित
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव का प्लान तैयार, जानें कितने चरणों में वोटिंग?
राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
By Saurabh Mishra
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
By VINAY VERMA
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
By Sanjay Gupta
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
By VINAY VERMA
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
By Anshika Singh Chauhan
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
By Arun Tiwari
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
By Ratan Kumar Mishra