राजस्थान निकाय चुनाव: वसुंधरा-गहलोत-पायलट का कैसा रहा प्रदर्शन?
Saurabh Mishra | Updated:
नगर निकाय चुनाव
राजस्थान के नगर निगम चुनाव में कई दिग्गज उलटफेर का शिकार हुए। सचिन पायलट के टोंक में कांग्रेस जीती, वसुंधरा राजे के झालावाड़ में BJP पिछड़ी। गहलोत-शेखावत के वार्ड भी हाथ से गए।
समझें क्या है पूरा मामला
- निकाय चुनाव में दिग्गजों के गढ़ में भी नहीं चला उनका जादू।
- झालावाड़-बीकानेर-अजमेर में भाजपा को लगा झटका।
- बारां में पहली बार AAP का चेयरमैन बनना हुआ तय।
- गहलोत-शेखावत तक नहीं बचा पाए जोधपुर में अपना वार्ड।
- निकाय नतीजों में कई गढ़ ध्वस्त, निर्दलीय बने किंगमेकर।
जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व सीएम अशोक गहलोत की पार्टियां उनके अपने वार्ड में ही हार गईं। सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भाजपा के लिए नतीजे चौंकाने वाले रहे। खुद मुख्यमंत्री ने भरतपुर में रोड शो भी किया था। पार्टी को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों की जरूरत पड़ेगी। वहीं, अर्जुनराम मेघवाल के बीकानेर में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया। यानी कई बड़े नेताओं का असर अपने ही गढ़ में पार्टी को जीत नहीं दिला सका।
मुख्यमंत्री भजनलाल के भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा
वसुंधरा के गढ़ झालावाड़ में भाजपा को झटका
सचिन पायलट के टोंक में कांग्रेस को बहुमत
गहलोत-शेखावत अपने वार्ड में नहीं बचा पाए पार्टी
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड नंबर 88 में कांग्रेस को हार मिली। अब जोधपुर में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों की भूमिका अहम होगी।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल के बीकानेर में कांग्रेस का बोर्ड
अजमेर में 36 साल बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
मदन राठौड़ के पाली में भी भाजपा पीछे
बारां में AAP ने भाजपा-कांग्रेस को चौंकाया
उदयपुर-भीलवाड़ा में भाजपा का दबदबा
भीलवाड़ा में भी पार्टी ने 70 में से 45 सीटें जीतकर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर लिया। अलवर और कोटा में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है और निर्दलीयों के समर्थन से बोर्ड बनाने की संभावना है।
FAQ
- वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में नगर निगम चुनाव क्या नतीजा रहा?
झालावाड़ में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई। यह भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका लंबे समय से वसुंधरा राजे का मजबूत गढ़ रहा। - जोधपुर निगम चुनाव में अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में क्या हुआ?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी हार गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड नंबर 88 में कांग्रेस प्रत्याशी को हार मिली। जोधपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के 44-44 पार्षद जीते हैं। - बारां नगर परिषद में AAP का प्रदर्शन कैसा रहा?
बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में AAP ने 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 17 और भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिलीं। यह राजस्थान में पहली बार है जब AAP किसी नगर परिषद में अपने दम पर चेयरमैन बनाने की स्थिति में पहुंची है।
जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 62 के बूथ 23 पर 13 सितंबर को पुनर्मतदान, जानें वजह
अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा
जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi