राजस्थान निकाय चुनाव नामांकन कल से, उम्मीदवारों के पास बस 3 दिन, जानें शेड्यूल

Saurabh Mishra | Aug 26, 2026, 14:21 IST
Share
राजस्थान निकाय चुनाव
राजस्थान निकाय चुनाव

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए 27 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे। जयपुर निगम में 15 RO ऑफिस बनाए गए हैं। पाली और फतेहपुर में वोटिंग की तारीख में बदलाव हुआ है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान निकाय चुनाव नामांकन कल से, सिर्फ 3 दिन मिलेंगे।
  • जयपुर निगम में इस बार बने 15 RO ऑफिस।
  • पाली और फतेहपुर में बदली गई मतदान की तारीख।
  • इस बार नहीं मिलेगी होम वोटिंग की सुविधा।
  • 13076 अधिकारियों को दी जा रही चुनाव की ट्रेनिंग।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के लिए गुरुवार, 27 अगस्त से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार उम्मीदवारों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ 3 दिन मिलेंगे। जयपुर नगर निगम में नामांकन के लिए 15 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय बनाए गए हैं। पाली और फतेहपुर में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है।

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार से

राजस्थान में नगरीय निकाय यानी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों को लेकर अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है, लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण इन दो दिन नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे।

यानी प्रत्याशी सिर्फ 27, 29 और 31 अगस्त को ही ही अपना नॉमिनेशन दाखिल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने धार्मिक आस्था और आम लोगों की भावनाओं को देखते हुए नगर निगम पाली और नगर परिषद फतेहपुर, सीकर में वोटिंग की तारीख भी बदली है।

जयपुर में नामांकन के लिए 15 RO ऑफिस

जयपुर नगर निगम में नामांकन के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने इस बार 15 रिटर्निंग ऑफिसर (Returning Officer) के कार्यालय खोले हैं। यहां प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए जाएंगे। इस बार 150 में से हर 10 वार्ड पर एक रिटर्निंग ऑफिस बनाया गया है। संबंधित वार्डों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने क्षेत्र के तय ऑफिस में नामांकन भर सकेंगे।

वहीं चुनाव करवाने से जुड़ी ट्रेनिंग बुधवार से शुरू हो गई। जयपुर जिले की सभी नगरीय निकायों में चुनाव के लिए 13076 पीठासीन अधिकारी (PRO – Presiding Officer) और मतदान अधिकारी (Polling Officer) को दो सेशन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नगर परिषद चुनाव में नामांकन के लिए अलग व्यवस्था

शाहपुरा नगर परिषद के लिए उपखंड कार्यालय शाहपुरा के न्यायालय कक्ष, कमरा नंबर 10 में व्यवस्था की गई है। वहीं चौमूं नगर परिषद के लिए उपखंड कार्यालय चौमूं के न्यायालय कक्ष, कमरा नंबर 2 में नामांकन प्रक्रिया होगी।

इस बार नहीं मिलेगी होम वोटिंग की सुविधा

लोकसभा चुनाव में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी थी, लेकिन इन निकाय चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था नहीं रखी। इसका मतलब है कि बुजुर्ग और बीमार समेत हर वर्ग के मतदाता को वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर ही जाना होगा।

राजस्थान चुनाव
राजस्थान चुनाव


पाली और फतेहपुर में बदली मतदान की तारीख

पाली नगर निगम में पहले 9 सितंबर को वोटिंग प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 11 सितंबर को होगी। जैन समाज के पर्युषण महापर्व को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। वहीं सीकर जिले की नगर परिषद फतेहपुर में पहले 11 सितंबर को वोटिंग होनी थी। आयोग ने इसे बदलकर अब 9 सितंबर कर दिया है। यहां भाद्रपद अमावस्या पर विभिन्न कुलदेवियों के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

FAQ

  1. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन कब से शुरू होंगे?
    नामांकन 27 अगस्त से शुरू होंगे और 31 अगस्त तक चलेंगे। रक्षाबंधन और रविवार को छोड़कर सिर्फ तीन दिन नामांकन भरे जा सकेंगे।
  2. जयपुर नगर निगम में नामांकन के लिए क्या व्यवस्था की गई है?
    जयपुर निगम में नामांकन के लिए 15 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय बनाए गए। हर 10 वार्ड पर एक ऑफिस खोला गया है। संबंधित वार्ड के प्रत्याशी वहीं नामांकन भर सकेंगे।
  3. पाली और फतेहपुर में वोटिंग डेट क्यों बदली गई?
    पाली में जैन समाज के पर्युषण पर्व के चलते वोटिंग की तारीख 9 से बदलकर 11 सितंबर की गई। फतेहपुर में भाद्रपद अमावस्या पर मंदिरों में भीड़ के चलते मतदान की तारीख 11 से बदलकर 9 सितंबर की गई।
यह खबरें भी पढ़ें...

हनुमान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुने 41 जिला प्रभारी, शहरी सियासत साधेंगे

जयपुर निकाय चुनाव: कांग्रेस का मिशन-100, जानें कब तक पार्षदों का टिकट होगा फाइनल

राजस्थान निकाय चुनाव: 7 से 14 सितंबर के बीच ड्राय डे, जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब दुकानें?

निकाय चुनाव के नाम पर हो रही है ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • निकाय चुनाव
  • नगर निगम
  • जयपुर नगर निगम
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें