RGHS में पेंशनर्स के लिए OPD की निर्धारित सीमा में होगी वृद्धि, चिकित्सा विभाग को दिए अधिकार

Amit Baijnath Garg | Aug 10, 2025, 16:03 IST
Share
cm bhajan lal sharma
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने पेंशनर्स के लिए ओपीडी की सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब चिकित्सा विभाग को दवाइयों और जांचों की सीमा में वृद्धि का अधिकार मिलेगा। इससे पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

राजस्थान सरकार हेल्थ स्कीम (Rajasthan Government Health Scheme) में पेंशनर्स के लिए अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ओपीडी की निर्धारित सीमा में वृद्धि कर सकेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसके लिए राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायती योजना-2021 में अहम संशोधन को हरी झंडी दे दी है।

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना के तहत वर्तमान में आउटडोर चिकित्सा सुविधा में दवाइयों के लिए निर्धारित 50 हजार रुपए प्रतिवर्ष एवं जांचों के लिए 5 हजार रुपए की निर्धारित सीमा है। इसमें वृद्धि के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं उसके अधीन राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी को शक्तियां दी गई हैं।

आरजीएचएस में घोटाले ही घोटाले, दवाओं की फर्जी बिलिंग और मिलीभगत का खुलासा

सीमा में वृद्धि कर सकेंगे सीईओ

संशोधन के बाद ओपीडी दवाइयों के लिए निर्धारित सीमा में 2 लाख रुपए तक के विस्तार के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के अतिरिक्त सीईओ या संयुक्त सीईओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत) को अधिकृत किया गया है।

इसी तरह 2 लाख से 7 लाख रुपए तक के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निर्णय ले सकेंगे। वहीं 7 लाख रुपए से अधिक के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (प्रशासनिक विभाग) को प्राधिकृत किया गया है।

वित्त विभाग के पास नहीं भटकना पड़ेगा इसी तरह चिकित्सा जांचों के लिए निर्धारित 5 हजार रुपए की सीमा को बढ़ाने के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राधिकृत हैं। निर्धारित सीमा राशि में वृद्धि के लिए पहले यह शक्तियां वित्त विभाग के अधीन थीं। इन्हें अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है।
राजस्थान में आरजीएचएस योजना में बड़ा घोटाला, अलवर में डॉक्टर-मेडिकल स्टोर संचालकों में मिलीभगत

आरजीएचएस योजना में निजी अस्पतालों में जारी रहेगा इलाज, सरकार और RAHA में बनी सहमति

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

सरकार के इस निर्णय से पेंशनर्स को अपने मेडिकल जरूरतों के मामले में ओपीडी दवाइयों एवं चिकित्सा जांचों की सीमा राशि में शिथिलता पाने के लिए अब आवेदन करना और सरल होगा। पेंशनर्स को इसके लिए आरजीएचएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य सरकार के इस फैसले से पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

फैक्ट फाइल

पेंशनर्स के लिए ओपीडी दवाइयों और चिकित्सा जांचों की सीमा में वृद्धि की गई है।
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी को विशेष अधिकार मिले हैं।
पेंशनर्स को आरजीएचएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ओपीडी दवाइयों की सीमा को 2 लाख रुपए तक बढ़ाने का अधिकार सीईओ को।
7 लाख रुपए से अधिक की सीमा बढ़ाने के लिए चिकित्सा विभाग को अधिकार।

FAQ

  1. 1. क्या पेंशनर्स को ओपीडी की सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन करना होगा?
    हां, पेंशनर्स को ओपीडी दवाइयों और चिकित्सा जांचों की सीमा में वृद्धि के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन आरजीएचएस पोर्टल पर किया जा सकता है।
  2. 2. ओपीडी दवाइयों की सीमा कितनी बढ़ाई जाएगी?
    ओपीडी दवाइयों की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये तक किया जा सकता है, और इसके लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ को अधिकार दिया गया है।
  3. 3. चिकित्सा जांचों की सीमा बढ़ाने के लिए कौन अधिकृत है?
    चिकित्सा जांचों की सीमा बढ़ाने के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ को अधिकार प्राप्त है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • Rajasthan Government Health Scheme
  • पेंशनर्स
  • ओपीडी
  • आरजीएचएस
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी
  • राज्य सरकार के इस फैसले से पेंशनर्स को राहत मिलेगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा