राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली, CET और 5 अन्य परीक्षाएं नवंबर से फरवरी तक होंगी

Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 30, 2026, 11:22 IST
Share
CET समेत 5 परीक्षाएं तय<br>
CET समेत 5 परीक्षाएं तय

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET और अन्य परीक्षाओं के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। संशोधित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, नई तिथियां नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच निर्धारित की गई हैं, जिसमें 50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। टीचिंग एसोसिएट, CET सीनियर सेकंडरी और कनिष्ठ अभियंता परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।

समझे क्या है पूरा मामला






  • राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली
  • CET समेत 5 परीक्षाओं का नया शेड्यूल
  • नवंबर से फरवरी तक होंगी बड़ी परीक्षाएं
  • 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • पंचायत चुनाव के चलते बदला कैलेंडर
जयपुर। राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। नई तारीखों के अनुसार परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इन परीक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

संशोधित कार्यक्रम में टीचिंग एसोसिएट, CET सीनियर सेकंडरी, CET स्नातक, प्रयोगशाला परिचारक और कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा को शामिल किया गया है।

CET सीनियर सेकंडरी परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक

समान पात्रता परीक्षा यानी CET सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 की परीक्षा अब 1 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी। CET के जरिए राजस्थान में अलग-अलग सरकारी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की जाती है। इसी वजह से इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

CET स्नातक स्तर की परीक्षा जनवरी में

CET स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। 16 और 17 जनवरी को परीक्षा दो-दो पारियों में होगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार करनी होगी।

टीचिंग एसोसिएट के 32 विषयों की परीक्षा

टीचिंग एसोसिएट संविदा आधारित भर्ती-2026 के तहत 32 विषयों की परीक्षा नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर होगी। परीक्षा के लिए 17 नवंबर तथा 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 की तारीखें निर्धारित की गई हैं। 17 नवंबर और 14, 17, 18 तथा 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी। वहीं 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जरूरत के अनुसार CBT, टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद OMR या पेपर-पेन OMR पैटर्न का इस्तेमाल कर सकता है।

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की परीक्षा जनवरी में

प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पारी में होगी। इस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नए परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से अपनी तैयारी और अन्य व्यवस्थाएं करनी होंगी।

फरवरी में होगी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा

कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन एक पारी में होगी। परीक्षा की तारीख में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को नए शेड्यूल के अनुसार तैयारी करनी होगी।

पंचायत चुनाव के कारण बदला परीक्षा कार्यक्रम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। अब अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें और परीक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर लें।

एक नजर में नई परीक्षा तारीखें

परीक्षानई तारीख
टीचिंग एसोसिएट भर्ती-202617 नवंबर से 21 दिसंबर 2026
CET सीनियर सेकंडरी1 से 3 दिसंबर 2026
CET स्नातक16 से 18 जनवरी 2027
प्रयोगशाला परिचारक25 जनवरी 2027
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती3 से 5 फरवरी 2027
Tags:
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
  • भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली
  • समान पात्रता परीक्षा
  • पंचायत चुनाव
  • सीधी भर्ती
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल

By Manya Jain

शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन

By Jageshwar prasad

कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

By Kaushiki

पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई
MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार

By Manya Jain

MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार
अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

By Raghvendra Singh Rathore

अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा
भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच

By Manya Jain

भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच
News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच

By Harish Divekar

News Strike: MP OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले से BJP की बढ़ी टेंशन! सुप्रीम कोर्ट में नया पेंच