राजस्थान में प्रिंसीपल तबादले की आई एक और 35 नामों की सूची, एक दिन पहले हुए थे 509 प्राचार्यों के तबादले, IASE में भी तबादले
Nitin Kumar Bhal | Aug 04, 2025, 10:10 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में सोमवार सुबह प्रधानाचार्य तबादलों की एक और सूची जारी, 35 प्राचार्यों के तबादले हुए। अभी और सूची आने की है संभावना। शिक्षकों को है तबादलों का इंतजार।
राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों के तबादलों की एक और सूची सोमवार यानि 4 अगस्त 2025 को सुबह जारी की। निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी इस आदेश में 35 प्राचार्यों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस सूची में कहा गया कि स्थानांतरित प्राचार्य तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।
सिर्फ विद्यालयों में ही नहीं, सोमवार 4 अगस्त 2025 को ही सुबह राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारियों और कर्मियों का भी तबादला किया गया है। बीकानेर और अजमेर में स्थित राज्य के उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थानों में 68 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह सभी कर्मी अब अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालेंगे।
शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि संबंधित प्राचार्यों को शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी स्थानांतरण जानकारी अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा। इससे पहले, रविवार शाम को भी 509 प्राचार्यों के तबादलों की एक सूची जारी की गई थी।
यह दिलचस्प है कि राजस्थान शिक्षा विभाग ने कई महीनों से यह घोषणा की थी कि इस बार तबादले नहीं होंगे। खुद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी कई मंचों पर यह बात दोहराई थी कि इस बार तबादले नहीं होंगे। इसके बावजूद, शिक्षक संगठनों ने बार-बार यह कहा था कि तबादले होंगे और यह अचानक किए जा सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद इस सीजन में पहली बार प्राचार्या तबादले हो रहे हैं। उनका कहना है कि अभी और भी तबादला सूची आने वाली हैं, जिनमें प्रिंसिपल के नाम शामिल होंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में प्रिंसिपल ने महिला टीचर से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दे रहा था धमकी
बच्ची ने राधे-राधे कहा तो प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप चिपकाया... गिरफ्तार
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने रोकर कहा-तबादला कराना है तो करा दो, मैं ऐसे ही काम करूंगी
कवर्धा सरकारी कॉलेज में 1.22 करोड़ रुपए का गबन, प्रिंसिपल और सहायक पर FIR दर्ज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रधानाचार्य तबादले राजस्थान | राजस्थान में प्रिंसीपल के तबादले | स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान | राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर | शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर | स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
देखें सोमवार सुबह जारी हुई प्राचार्य तबादला सूची...
उच्च शिक्षा संस्थानों में तबादला
देखें सोमवार सुबह जारी हुई राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान अजमेर/ बीकानेर की तबादला सूची...
राजस्थान में तबादलों का दौर शुरू
देखें रविवार को जारी हुई प्राचार्य तबादला सूची...
राजस्थान में शिक्षकों को अभी भी तबादलों का इंतजार
अभी और आएंगी सूची
मंत्री मदन दिलावर ने हालांकि यह भी कहा था कि तबादले और नियुक्तियां अब एक नियमित प्रक्रिया बन चुकी हैं, और वे समय-समय पर किए जाते रहेंगे। शिक्षकों के लिए यह प्रक्रिया एक प्रमुख विषय है क्योंकि उनके कार्यस्थल में बदलाव से कार्यकुशलता पर असर पड़ सकता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में प्रिंसिपल ने महिला टीचर से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दे रहा था धमकी
बच्ची ने राधे-राधे कहा तो प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप चिपकाया... गिरफ्तार
सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल ने रोकर कहा-तबादला कराना है तो करा दो, मैं ऐसे ही काम करूंगी
कवर्धा सरकारी कॉलेज में 1.22 करोड़ रुपए का गबन, प्रिंसिपल और सहायक पर FIR दर्ज
FAQ
- 1. राजस्थान में प्रधानाचार्य के तबादले कब होते हैं?
राजस्थान में प्रधानाचार्य के तबादले मुख्य रूप से शिक्षा विभाग के निदेशक के आदेश से होते हैं। इनकी प्रक्रिया साल में कई बार हो सकती है, लेकिन यह तभी होता है जब शिक्षा विभाग इसे आवश्यक समझे। - 2. राजस्थान में शाला दर्पण पोर्टल पर तबादले की जानकारी कैसे अपलोड करें?
जब भी कोई प्रधानाचार्य स्थानांतरित होता है, उसे शाला दर्पण पोर्टल पर अपनी नवीनतम जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिया जाता है, जिससे स्थानांतरण की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है। - 3. क्या राजस्थान में तबादलों की सूची में बदलाव हो सकता है?
तबादलों की सूची में अक्सर बदलाव होते रहते हैं, खासकर जब कोई शैक्षिक आवश्यकता या प्रशासनिक कारण सामने आता है। इस प्रक्रिया में संशोधन संभव है और यह निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया जाता है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रधानाचार्य तबादले राजस्थान | राजस्थान में प्रिंसीपल के तबादले | स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान | राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर | शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर | स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava