श्मशान पर कब्जों और विवादों का होगा अंत, ग्रामीण सेवा शिविर में होगा सीमांकन

Jageshwar prasad | Jul 08, 2026, 15:23 IST
Share
श्मशान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के आदेश, जमाबंदी में होगा दर्ज
श्मशान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के आदेश, जमाबंदी में होगा दर्ज

राजस्थान सरकार ने सभी जिला कलेक्टर्स को श्मशान भूमि का भौतिक सत्यापन, सीमांकन, कब्जा मुक्ति और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत यह कार्रवाई होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • प्रदेश में श्मशान घाटभूमियों के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होंगे नाम।
  • ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत होगा सीमांकन।
  • सरकार ने सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किए निर्देश।
  • भू-राजस्व अधिनियम 1956 के तहत आरक्षित होंगी भूमियां।
  • इससे अवैध कब्जों और भूमि विवादों पर लगेगी लगाम।
राजस्थान सरकार के राजस्व (ग्रुप-3) विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह आदेश संयुक्त शासन सचिव रामनारायण बड़गूजर द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी किया गया है।

आदेश में समस्त जिला कलेक्टर्स को कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग में ली जा रही श्मशान भूमियों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें राजस्व रिकॉर्ड (जमाबंदी) में दर्ज करें।

सरकार के संज्ञान में आया है कि कई गांवों में श्मशान भूमि परंपरागत रूप से उपयोग में है लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। इस कारण अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में सामाजिक असुविधा, अतिक्रमण और भूमि विवाद उत्पन्न होते हैं।

क्या है समस्या?

राज्य के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान स्थल सदियों से उपयोग में हैं, लेकिन उनका विधिवत आरक्षण नहीं हुआ है। राजस्व रिकॉर्ड में उनका उल्लेख न होने से कई बार अन्य लोग इन जमीनों पर अतिक्रमण कर लेते हैं।

जब किसी परिवार में मृत्यु होती है और अंतिम संस्कार की जरूरत पड़ती है, तब जमीन विवाद खड़ा होने से स्थिति और दर्दनाक हो जाती है।

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में होगी कार्रवाई

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में चल रहे जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में ही यह कार्रवाई शुरू की जाए।

कलेक्टर्स को निर्देश है कि वे श्मशान भूमियों का भौतिक सत्यापन करें, सीमांकन करें और अतिक्रमण मुक्त कराएं। इसके साथ ही सुगम पहुंच मार्ग सुनिश्चित किए जाएं।

राजस्थान: श्मशान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के आदेश, जमाबंदी में होगा दर्ज
राजस्थान: श्मशान भूमि को कब्जे से मुक्त कराने के आदेश, जमाबंदी में होगा दर्ज

राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के तहत होगी कार्रवाई

सत्यापन और सीमांकन के बाद राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के तहत इन भूमियों को आरक्षित किया जाएगा।

राजस्व विभाग की अधिसूचना दिनांक 8 अप्रैल 2022 के तहत संबंधित स्थानीय निकाय के अधीन किए जाने की विधिवत कार्रवाई होगी। इसके बाद राजस्व रिकॉर्ड में अमलदरामद की कार्रवाई की जाएगी।

नई श्मशान भूमि का भी होगा आरक्षण

सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जहां श्मशान भूमि की आवश्यकता है लेकिन अभी तक कोई स्थान नहीं है, वहां भी नियमानुसार भूमि आरक्षित की जाए। यह प्रक्रिया ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की समाप्ति के बाद भी जारी रखी जाए।

FAQ

  1. राजस्थान सरकार ने श्मशान भूमि को लेकर क्या आदेश जारी किए हैं?
    राजस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों की श्मशान भूमियों का भौतिक सत्यापन, सीमांकन और अतिक्रमण मुक्ति की जाए। इन्हें राजस्व रिकॉर्ड यानी जमाबंदी में दर्ज कर राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के तहत आरक्षित किया जाए।

ये भी पढ़ें:-

वेतन में गड़बड़ी पर गिरेगी गाज, सितंबर तक सर्टिफिकेट दो, वरना होगी वसूली!

राजधानी में जमीन 49 फीसदी तक होगी महंगी, DLC दरों में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी

राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत

राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म

Tags:
  • राजस्व विभाग
  • अतिक्रमण
  • श्मशान घाट
  • भूमि विवाद
  • ग्रामीण सेवा शिविर
  • राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग