भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने की एसपी ममता गुप्ता की शिकायत, जानिए 13 शिकायतों के पत्र में क्या-क्या

Purshottam Kumar Joshi | Feb 05, 2026, 14:19 IST
Share
mahima mewara
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर एसपी ममता गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद ने अपने पत्र में एसपी पर 13 बिंदुओं में लिखकर आरोप लगाए है।

News in Short

  • भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने एसपी ममता गुप्ता को निलंबित करने की मांग की।
  • 13 शिकायतों में नाथद्वारा गोलीकांड और रेत माफियाओं के समर्थन के आरोप।
  • सांसद ने दो पत्र लिखे, 24 दिसंबर 2025 और 7 जनवरी 2026 को।
  • सांसद का आरोप, एसपी ममता गुप्ता ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ लापरवाही की।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने 19 जनवरी को पत्र का जवाब दिया।

News in Detail

राजस्थान में एक बार फिर से टॉप नौकरशाहों और नेताओं में टकराव बढ़ रहा है। राजसमंद से भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने एसपी ममता गुप्ता के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दो पत्र भेजे है। इनमें एसपी के खिलाफ 13 गंभीर शिकायतों का जिक्र है। सांसद का कहना है कि एसपी के प्रशासनिक फैसलों से जिले की कानून व्यवस्था में खलल पड़ा है। आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।



letter02
letter02


भाजपा सांसद और एसपी के बीच विवाद

राजस्थान में भाजपा सांसद महिमा कुमारी और पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के बीच टकराव एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। सांसद महिमा कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 24 दिसंबर और 7 जनवरी को दो पत्र भेजे हैं। इनमें एसपी ममता गुप्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन पत्रों में कुल 13 शिकायतें की गई हैं। इसमें एसपी ममता गुप्ता पर प्रशासनिक मनमानी करने, कानून व्यवस्था में खलल डालने और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है।

नाथद्वारा गोलीकांड पर विवाद

सांसद महिमा कुमारी ने अपने पहले पत्र में नाथद्वारा गोलीकांड पर एसपी ममता गुप्ता की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। 2 मार्च 2025 को नाथद्वारा के गणेश टेकरी इलाके में चार दोस्तों के बीच नशा करते समय एक युवक अक्षय कुमावत को गोली मारी गई थी। सांसद का आरोप है कि एसपी ने इस संवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश की और दोषियों को संरक्षण दिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सांसद का कहना है कि एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की।

महिला सुरक्षा में लापरवाही

महिमा कुमारी ने महिला सुरक्षा के मामले में भी एसपी ममता गुप्ता की आलोचना की है। सांसद का आरोप है कि एसपी ने महिला अपराधों में लापरवाही दिखाई और पीड़ितों को न्याय नहीं दिलवाया। विशेषकर एक अपहरण और रेप के मामले में एसपी पर आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के चरित्र पर लांछन लगाकर मामले में एफआर लगा दी। सांसद ने एसपी की कार्यशैली को दोषपूर्ण बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रेत माफियाओं का संरक्षण

राजसमंद जिले के कुंवारिया गांव में अवैध बजरी खनन और माफिया के दबदबे को लेकर सांसद महिमा कुमारी ने एसपी ममता गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने माफियाओं को संरक्षण दिया। 31 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन किया था और एक युवक पर माफिया ने हमला कर दिया था। सांसद का कहना है कि एसपी की मिलीभगत के कारण माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे थे और पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दबाव में आकर आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।



letter01
letter01


सांसद का प्रशासन पर आरोप

महिमा कुमारी ने एसपी ममता गुप्ता पर प्रशासनिक विफलता का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एसपी ने क्षेत्र में निरंतर प्रशासनिक विफलता बरती है, जिसके कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। सांसद का कहना है कि आम जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे जनता में नाराजगी फैल रही है। इसके साथ ही उन्होंने एसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



letter
letter


एसपी ममता गुप्ता का जवाब

एसपी ममता गुप्ता ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है, जहां कई जनप्रतिनिधि नाराज रहते हैं। उनका कहना था कि इस प्रकार के आरोप उनके खिलाफ आम बात है और वे अपने काम को पूरी निष्ठा और नियमों के तहत करती हैं। उन्होंने कहा कि सांसद महिमा कुमारी को उनकी चिट्ठी के बारे में खुद ही जवाब देना चाहिए। हालांकि, इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी जवाब दिया है कि शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच टकराव बढ़ा

राजस्थान में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच यह टकराव कोई नई बात नहीं है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य जनप्रतिनिधि भी अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। हालांकि, सरकार ने इन विरोधों के बावजूद अफसरों को पद से हटाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सांसद महिमा कुमारी के पत्रों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि राजस्थान में अफसरशाही के खिलाफ राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव बढ़ते जा रहे हैं।



राजस्थान बोर्ड परीक्षा: आंसरशीट में होंगे 4-4 पेज कम, पहली बार कॉपी में होगा बार कोड



Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • गोलीकांड
  • एसपी ममता गुप्ता
  • भाजपा सांसद महिमा कुमारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा