राजस्थान से दिल्ली की 27 ट्रेन कैंसिल, 22 का बदला रूट, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा यह असर
Sanjay Dhiman | Jul 19, 2025, 19:03 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान से दिल्ली जाने वाली 27 ट्रेनों को 20-29 जुलाई के बीच कैंसिल कर दिया गया है। जयपुर से चलने वाली डबल डेकर ट्रेन भी इस दौरान 7 दिन नहीं चलेगी। मेंटेनेंस वर्क की वजह से रेलवे ने ये फैसला लिया है। जानिए इस संबंध में पूरी जानकारी।
राजस्थान से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 20 से 29 जुलाई तक भारी परेशानी होगी। इस दौरान 27 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और 22 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। जयपुर और अन्य जिलों के रोजाना अपडाउन करने वाले, पर्यटक और आम यात्री 29 जुलाई तक इस बदलाव से जूझेंगे।
खासकर जयपुर से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर ट्रेन, जो रोजाना चलती थी, अब सात दिन तक बंद रहेगी। इसका असर हजारों यात्रियों पर पड़ेगा, जो इस ट्रेन के जरिए सफर करते थे।
दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल (नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली) के लिए इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग का काम (मेंटनेंस) किया जाएगा।
इस कार्य की वजह से ट्रेन संचालन में बदलाव करना पड़ा है। इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए 20 से 29 जुलाई तक कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
SEIAA के घमासान में thesootr के सवालों पर सिया चेयरमैन एसएस चौहान ने दिए बेबाक जवाब
ADR की रिपोर्ट: गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की इनकम 223% बढ़ी, जानें देश में कहां कितने दल
डबल डेकर
जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन अब कैंसिल हो गई है, और इसके रोजाना 2,000 से ज्यादा सवारी परेशान होने वाले हैं। ये ट्रेन खासतौर से सुबह और शाम को चलती थी, जिससे अप-डाउन करने वाले लोगों को काफी मदद मिलती थी। अब इस ट्रेन के कैंसिल होने से रेलवे को करीब 70 लाख रुपए का नुकसान होने का अंदाजा है और यात्रियों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या बन सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में छठी तबादला नीति की तैयारी, 31 वर्षों में 5 बार बनी नीतियां कोई काम नहीं आईं
राजस्थान के इस शहर में गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची 500 यात्रियों की जान
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने कहा कि इन मेंटेनेंस कार्यों की वजह से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन रेलवे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि इस समय में यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों और टाइम टेबल के बारे में सही जानकारी दी जाएगी।
मरम्मत कार्य के चलते एक साथ इतनी ट्रेनों के कैंसिल होने व रूट बदलने के कारण बसों व अन्य साधनों पर यात्रियोें का दबाव बढ़ेगा। इस दौरान भीड़ के बीच नौकरीपेशा लोगों व छात्रों को परेशानी उठाना पडे़गी। दिल्ली रूट के लिए प्रदेश के कई जिलों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन यह ट्रेन की अपेक्षा काफी महंगी पड़ती है। इससे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
खासकर जयपुर से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर ट्रेन, जो रोजाना चलती थी, अब सात दिन तक बंद रहेगी। इसका असर हजारों यात्रियों पर पड़ेगा, जो इस ट्रेन के जरिए सफर करते थे।
दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर मेंटनेंस वर्क
इस कार्य की वजह से ट्रेन संचालन में बदलाव करना पड़ा है। इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए 20 से 29 जुलाई तक कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
SEIAA के घमासान में thesootr के सवालों पर सिया चेयरमैन एसएस चौहान ने दिए बेबाक जवाब
ADR की रिपोर्ट: गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की इनकम 223% बढ़ी, जानें देश में कहां कितने दल
यहां प्रमुख ट्रेनों की जानकारी टेबल फॉर्म में दी गई है
|
डबल डेकर ट्रेन कैंसिल से होगा 70 लाख का नुकसान
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में छठी तबादला नीति की तैयारी, 31 वर्षों में 5 बार बनी नीतियां कोई काम नहीं आईं
राजस्थान के इस शहर में गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बची 500 यात्रियों की जान
रेलवे अधिकारियों का बयान
बसों पर बढ़ेगा दबाव, परेशान होंगे अप-डाउनर्स
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari